Bihar STF Encounter: चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़े तीन शूटर गिरफ्तार, दो को लगी गोली

Bihar STF Encounter in Chandan Mishra Murder Case
1 min read

चंदन मिश्रा हत्याकांड: मंगलवार की सुबह भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाके में सनसनी फैल गई। यह कोई मामूली झगड़ा नहीं था, बल्कि Bihar STF Encounter था, जिसमें पटना एसटीएफ और चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़े अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। लंबे समय से फरार चल रहे ये अपराधी पुलिस की हिट लिस्ट में थे, और गुप्त सूचना के आधार पर यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया।

Bihar STF Encounter: दो शूटरों को लगी गोली, तीन अपराधी गिरफ्तार

इस मुठभेड़ में एसटीएफ ने तीन कुख्यात बदमाशों को पकड़ने में सफलता पाई है। इनमें से दो अपराधियों को गोली लगी है और उन्हें तत्काल इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पकड़े गए बदमाशों की पहचान इस प्रकार की गई है:

  • बलवंत सिंह, निवासी लीलाधरपुर, थाना चक्की, बक्सर
  • रवि रंजन सिंह, निवासी चकराही, थाना बिहिया
  • अभिषेक कुमार, निवासी परसिया, बक्सर

बता दें की बिहार STF और अपराधियों के बीच हुए इस मुठभेड़ में बलवंत और रवि रंजन को हाथ और पैर में गोली लगी है, जबकि अभिषेक कुमार को बिना किसी गोली के पकड़ा गया है। फिलहाल घायल अपराधियों को आरा सदर अस्पताल में कड़ी पुलिस निगरानी में रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उनकी हालत स्थिर है लेकिन उन्हें कुछ दिन निगरानी में रखा जाएगा। एसटीएफ अधिकारी भी लगातार उनके इलाज की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कोई खतरा न हो।

ये भी पढ़ें: जेल में बैठकर रची गई थी खूनी साजिश, चंदन मिश्रा हत्याकांड में STF ने कीये कई बड़े खुलासे

चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़ा है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के मुताबीक गिरफ्तार किए गए ये तीनों आरोपी चंदन मिश्रा की हत्या में शामिल रहे हैं। दरअसल पटना के प्रतिष्ठित पारस अस्पताल में घटित चंदन मिश्रा हत्याकांड के बाद से ही एसटीएफ इन अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी बीच विभाग को पुख्ता सूचना  मिली की ये अपराधी कटेया गांव में छिपे हुए हैं, जिसके बाद टीम ने इलाके को चारों ओर से घेर लिया।

बहरहाल पुलिस की घेराबंदी को देख, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। और इसके जवाब में एसटीएफ ने भी मोर्चा संभाला और आखिरकार मुठभेड़ के बाद तीनों को पकड़ लिया गया। वहीं मुठभेड़ की खबर फैलते ही पूरे बिहिया थाना क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। कटेया गांव और आसपास के इलाकों में लोग घरों में दुबक गए। हालांकि, पुलिस और STF की तेजी से कार्रवाई ने स्थिति को जल्द काबू में कर लिया।

ये भी पढ़ें: बक्सर जिले के बहुचर्चित चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या, पटना के पारस अस्पताल में अपराधीयों ने मारी गोली

फिलहाल इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है और सघन तलाशी अभियान जारी है ताकि कोई अन्य आरोपी भाग न सके। एसटीएफ अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। अन्य फरार अपराधियों की गिरफ्तारी भी जल्द ही की जाएगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमारे पास पुख्ता सूचनाएं हैं और बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है।”

क्या है Bihar STF Encounter की अहमियत?

फिलहाल Bihar STF Encounter ने ये बात स्पष्ट हो चुका है कि अब बिहार पुलिस न सिर्फ सजग है, बल्कि संगठित अपराध के खिलाफ पूरी तरह से कमर कस चुकी है। चंदन मिश्रा जैसे कुख्यात गैंगस्टर की हत्या के बाद जिस प्रकार से STF ने कार्रवाई की, वह पुलिस की प्रोएक्टिव रणनीति का उदाहरण है। बीते वर्षों में STF ने मुजफ्फरपुर, गया, और आरा जैसे शहरों में दर्जनों गैंगस्टरों को धर दबोचा है। यह ताजा मुठभेड़ आम जनता के भीतर सुरक्षा का भरोसा जगाती है और अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश है की अब बचना नामुमकिन है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Bihar STF Encounter: चंदन मिश्रा हत्याकांड से जुड़े तीन शूटर गिरफ्तार, दो को लगी गोली”

Comments are closed.