टेस्ट ड्राइव के दौरान 20 फीट गड्ढे में गिरी Tata Sierra, हादसे के बाद सामने आई SUV की असली सेफ्टी

टेस्ट ड्राइव के दौरान 20 फीट गड्ढे में गिरी Tata Sierra, हादसे के बाद सामने आई SUV की असली सेफ्टी

Tata Sierra Crash Test: महाराष्ट्र के ठाणे में एक टेस्ट ड्राइव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नई टाटा सिएरा अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और सीधे एक निर्माणाधीन गड्ढे में जा गिरी। हालांकि, करीब 20 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद कार के अंदर बैठे लोगों की जान बच गई, जिसने इसकी सुरक्षा को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।

टेस्ट ड्राइव के दौरान हुआ हादसा

यह घटना ठाणे (पश्चिम) के पंचपाखाड़ी इलाके के पास हुई। जानकारी के अनुसार, एक महिला ड्राइवर शो-रूम से Tata Sierra को टेस्ट ड्राइव के लिए लेकर निकली थी। उसी दौरान अचानक सड़क पर गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ गया। नियंत्रण खोने के बाद SUV सबसे पहले सड़क किनारे खड़े तीन वाहनों से टकराई। इनमें एक ऑटो रिक्शा और दो मोटरसाइकिल शामिल थीं।

टक्कर के बाद भी वाहन की रफ्तार कम नहीं हुई और वह पास में चल रहे निर्माण कार्य वाले इलाके की ओर बढ़ गई। निर्माण स्थल के चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेड लगाए गए थे, लेकिन SUV उन्हें तोड़ते हुए सीधे गड्ढे में जा गिरी।

ये भी पढ़ें: 12 करोड़ की कार से शिवम मिश्रा ने लोगों को रौंदा, 6 घायल, अरबपति तंबाकू कारोबारी से जुड़े हैं तयार

20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी टाटा सिएरा

रिपोर्ट्स के अनुसार यह गड्ढा करीब 20 फीट गहरा था। वाहन के गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उस समय टाटा सिएरा में कुल तीन लोग मौजूद थे। इनमें महिला ड्राइवर, उसके साथ आया एक रिश्तेदार और टेस्ट ड्राइव के दौरान मौजूद एक डीलरशिप कर्मचारी शामिल थे।

हालांकि इस हादसे में तीन लोग घायल हुए, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी की जान बच गई। घटना की जानकारी मिलते ही ठाणे नगर निगम की आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू टीम ने गड्ढे में गिरे वाहन से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जाएगी।

हादसे के बाद सामने आई कार की सेफ्टी

इस दुर्घटना के बाद टाटा सिएरा की सुरक्षा क्षमता को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि टक्कर के समय वाहन के एयरबैग तुरंत खुल गए, जिससे अंदर बैठे लोगों को गंभीर चोट लगने से काफी हद तक बचाव मिला।

हालांकि कार लगभग 20 फीट की ऊंचाई से गिरी थी, फिर भी इसके केबिन स्ट्रक्चर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। मौके पर मौजूद लोगों ने देखा कि वाहन का ढांचा पूरी तरह से ध्वस्त नहीं हुआ।

गौरतलब है कि इस SUV में हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है। माना जा रहा है कि इसी मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर ने गिरने के बाद भी कार के आकार को काफी हद तक सुरक्षित रखा।

ये भी पढ़ें: 22 साल बाद Tata Sierra ने की धमाकेदार वापसी, मिलेगा मॉडर्न डिज़ाइन और दमदार इंजन

Tata Sierra के सेफ्टी फीचर्स

नई Tata Sierra में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, जो दुर्घटना के समय यात्रियों की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा SUV में ISOFIX एंकर, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

वहीं ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाने के लिए इसमें हिल-होल्ड असिस्ट भी मौजूद है। इस SUV में 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट पार्किंग सेंसर भी मिलता है। साथ ही ABS के साथ EBD और Level 2+ ADAS तकनीक दी गई है, जिसमें 22 से ज्यादा एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

इंजन ऑप्शन भी हैं दमदार

अगर इंजन की बात करें तो नई टाटा सिएरा में तीन अलग-अलग इंजन विकल्प दिए गए हैं।

  1. पहला इंजन 1.5 लीटर Kryotec टर्बो डीजल है, जो 118 हॉर्सपावर की ताकत और 280 Nm का टॉर्क देता है।
  2. दूसरा इंजन 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है, जो 106 हॉर्सपावर और 145 Nm टॉर्क पैदा करता है।
  3. तीसरा इंजन 1.5 लीटर Hyperion टर्बो पेट्रोल इंजन का है, जो 160 हॉर्सपावर और 260 Nm टॉर्क देने में सक्षम है।

हालांकि ठाणे में हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और वाहन नियंत्रण की अहमियत को सामने ला दिया है। साथ ही यह भी दिखाया कि आधुनिक सेफ्टी फीचर्स गंभीर हादसों में यात्रियों की जान बचाने में कितना बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp