अब 3 दिन में मिलेगा पासपोर्ट, ऐसे करें अप्लाइ, जानें नियम और जरूरी डॉक्यूमेंट
Tatkaal Passport: अगर अचानक विदेश यात्रा की जरूरत पड़ जाए और पासपोर्ट हाथ में न हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। तत्काल पासपोर्ट ऐसे ही इमरजेंसी हालात के लिए सरकार की एक खास सुविधा है। बता दें की आज के समय में लोग पहले से ज्यादा ट्रैवल कर रहे हैं कभी बिजनेस के लिए, कभी पढ़ाई के लिए, तो कभी मेडिकल या पारिवारिक मजबूरी में।
ऐसे में Tatkaal पासपोर्ट किसी लाइफसेवर से कम नहीं। खास बात है की सही डॉक्यूमेंट और प्रक्रिया फॉलो करने पर यह पासपोर्ट आमतौर पर 1 से 3 वर्किंग डे में जारी हो जाता है। हालांकि, इसके लिए आपको नॉर्मल पासपोर्ट से थोड़ी ज्यादा फीस देनी होती है।
क्या होता है Tatkaal Passport?
अगर अचानक विदेश यात्रा की जरूरत पड़ जाए और समय बिल्कुल कम हो, तो Tatkaal Passport सबसे बड़ा सहारा बनता है। Tatkaal का मतलब ही होता है तुरंत, यानी बिना लंबा इंतजार किए पासपोर्ट बनवाने की सुविधा। जहां आम पासपोर्ट बनने में हफ्तों या कभी-कभी महीनों लग जाते हैं, वहीं Tatkaal स्कीम में आवेदन को प्राथमिकता पर लिया जाता है और प्रक्रिया काफी तेज हो जाती है।
खास बात है की इसमें भी सभी जरूरी जांच और नियम पूरी तरह लागू रहते हैं, बस फाइल को पहले निपटाया जाता है ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर पासपोर्ट मिल सके।
Tatkaal Passport के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आपको तुरंत पासपोर्ट की जरूरत है, तो Tatkaal Passport के लिए आवेदन करना बिल्कुल आसान है। सबसे पहले Passport Seva की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें, जहां से आपको Login ID और पासवर्ड मिल जाएगा।
इसके बाद लॉगिन कर “Apply for Fresh Passport” या “Re-issue” विकल्प चुनें और Tatkaal Scheme सेलेक्ट करें। ध्यान रहे, फॉर्म भरते समय छोटी सी गलती भी प्रोसेस को रोक सकती है। आगे आपको पहचान प्रमाण, पता प्रमाण और जन्म तिथि जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स की साफ स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, वहीं कई मामलों में यात्रा टिकट या अर्जेंसी बताने वाला पत्र भी मांगा जा सकता है।
इसके बाद Tatkaal Passport की फीस ऑनलाइन जमा करें, जो UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग या SBI चालान से आसानी से हो जाती है, और रसीद संभाल कर रखें। फीस भरने के बाद अपने नजदीकी Passport Seva Kendra में अपॉइंटमेंट बुक करें, जिसकी जानकारी SMS और ईमेल से मिल जाती है।
तय तारीख को सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स लेकर PSK पहुंचें, जहां बायोमेट्रिक और वेरिफिकेशन के बाद आपकी फाइल आगे बढ़ती है और अगर सब कुछ सही रहा, तो गौरतलब है कि कई मामलों में पासपोर्ट सिर्फ 1 से 3 दिन में डिस्पैच हो जाता है।
Tatkaal Passport कौन Apply कर सकता है?
Tatkaal Passport उन लोगों के लिए है जिन्हें अचानक विदेश जाने की जरूरत पड़ती है। स्टूडेंट्स जो पढ़ाई के लिए जल्दी निकल रहे हैं, बिजनेस प्रोफेशनल्स जिनकी मीटिंग या काम अति जरूरी है, मेडिकल इमरजेंसी में फंसी फैमिली या व्यक्ति या कोई पारिवारिक वजह से तुरंत यात्रा करने वाले सभी Tatkaal पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: ये हैं दुनियाँ के वो खास देश जहां बिना पासपोर्ट यात्रा कर सकते हैं भारतीय नागरिक, जानिए क्या है नियम
हालाकि, आवेदन तुरंत मिलने वाला नहीं है, हर फाइल को ध्यान से और पूरी जांच के बाद ही मंजूरी दी जाती है।
Tatkaal और Normal पासपोर्ट में फर्क
Tatkaal पासपोर्ट सिर्फ इमरजेंसी के लिए है और इसे 1-3 वर्किंग डे में जारी कर दिया जाता है, जबकि नॉर्मल पासपोर्ट बनने में कई हफ्ते या महीने लग सकते हैं। फीस की बात करें तो Tatkaal थोड़ा महंगा होता है, वहीं नॉर्मल पासपोर्ट कम खर्चीला है।
बता दें की सही डॉक्यूमेंट और तैयारी के साथ Tatkaal पासपोर्ट लेना बिल्कुल आसान है और समय आने पर यह आपके ट्रैवल के लिए जीवन बचाने जैसा काम कर सकता है।
