प्रदेश में एक साथ 46 अधिकारियों का तबादला, लिस्ट में है कई DM और IAS अफसरों के नाम

UP 46 IAS Transfer 2025
1 min read

UP 46 IAS Transfer 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस बार एक साथ 46 IAS अफसरों का तबादला किया गया है, जिसमें 10 जिलों के जिलाधिकारियों (DM) को भी बदल दिया गया है। बता दें कि इस बदलाव के बाद कई जिलों में नई जिम्मेदारियों के साथ प्रशासनिक ढांचा नया रूप लेने जा रहा है।

रामपुर से लेकर बस्ती तक बदले गए DM – UP 46 IAS Transfer 2025

बता दें की रामपुर, बलरामपुर, कौशांबी, हाथरस और बस्ती सहित 10 जिलों के DM का तबादला किया गया है। अजय कुमार द्विवेदी को रामपुर का नया DM बनाया गया है, जबकि DM कौशांबी मधुसूदन हुल्गी को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा गया है।

IAS कृतिका ज्योत्सना को DM बस्ती की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं DM बस्ती रवीश गुप्ता को MD पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम, मेरठ बनाया गया है। DM हाथरस राहुल पांडे को विशेष सचिव राज्य कर विभाग नियुक्त किया गया है, जबकि IAS अतुल वत्स को DM हाथरस बनाया गया है।

ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले बक्सर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, एक साथ 32 अफसरों का तबादला, 31 नए अधिकारियों ने संभाली कमान

वाराणसी में बड़ा फेरबदल

वाराणसी में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अफसरों के पदों में बदलाव (UP 46 IAS Transfer 2025) करते हुए नई जिम्मेदारियाँ सौंपी हैं। बता दें कि IAS प्रखर सिंह को CDO वाराणसी बनाया गया है, जबकि पहले यहां कार्यरत ADM FR वंदिता श्रीवास्तव को CDO कुशीनगर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में IAS धनलक्ष्मी को डीजी मत्स्य विभाग, IAS पूर्ण वोहरा को वाराणसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष, और IAS हिमांशु नागपाल को नगर आयुक्त वाराणसी बनाया गया है। वहीं, IAS राजेश कुमार को विंध्याचल मंडल का नया कमिश्नर नियुक्त किया गया है, जबकि उनके पूर्ववर्ती बालकृष्ण त्रिपाठी को सचिवालय सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है।

इसके अलावा, रामपुर के CDO नंद किशोर कलाल को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है, सीतापुर के DM अभिषेक आनंद को विशेष सचिव आबकारी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है और सिद्धार्थनगर के DM राजा गणपति आर अब DM सीतापुर के पद पर कार्यभार संभालेंगे।

ये भी पढ़ें: 29 अक्टूबर को बक्सर आ रहे हैं योगी आदित्यनाथ, होगी बड़ी चुनावी सभा

मेरठ-सहारनपुर समेत कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल

मेरठ और सहारनपुर में नए मंडल आयुक्तों की नियुक्ति की गई है। भानु चंद्र गोस्वामी को मेरठ मंडल का नया कमिश्नर बनाया गया है, जबकि डॉ. रुपेश कुमार को सहारनपुर का मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है। इसी के साथ डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोदा को सचिव राजस्व विभाग, राहत आयुक्त और चकबंदी आयुक्त की संयुक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं, IAS मयूर माहेश्वरी को प्रबंध निदेशक यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम और उत्तरप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रभारी बनाया गया है। IAS विजय किरण आनंद को उनके मौजूदा पद के साथ-साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, प्रभारी NRI सेल, और लीडर प्रोजेक्ट CEO का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ये भी पढ़ें: हर रात 2-3 करोड़ का बिजनेस करता है शिल्पा शेट्टी का Bastian, लग्ज़री कार में आते हैं लोग और खर्च करते हैं लाखों!

इसके अलावा ईशा दुहन को प्रबंध निदेशक यूपी सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड, कुमार विनीत को विशेष सचिव युवा कल्याण एवं खेल विभाग, शिव शरणप्पा जीएन को DM सिद्धार्थनगर और पुलकित गर्ग को DM चित्रकूट बनाया गया है। अमनदीप डुली को अपर आयुक्त मनरेगा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गौरतलब है कि UP 46 IAS Transfer 2025 से योगी सरकार ने यह संदेश दिया है कि उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था में गति और दक्षता लाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “प्रदेश में एक साथ 46 अधिकारियों का तबादला, लिस्ट में है कई DM और IAS अफसरों के नाम”

Comments are closed.