अचानक बंद पड़ा विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट, 27 करोड़ फैंस हैरान, अनुष्का से मांग रहें जवाब

Virat Kohli Instagram Deactivated
1 min read

Virat Kohli Instagram Deactivate: शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब करोड़ों क्रिकेट फैंस के चहेते विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया। 27 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाला अकाउंट डिएक्टिवेट होते ही फैंस में अफरा-तफरी मच गई। खास बात है कि यह सब उस समय हुआ, जब विराट अपने शानदार फॉर्म के चलते एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

अचानक गायब हुआ ‘किंग’ का अकाउंट

बता दें कि शुक्रवार तड़के जैसे ही फैंस ने विराट कोहली का इंस्टाग्राम प्रोफाइल खोलने की कोशिश की, उन्हें बड़ा झटका लगा, क्योंकि @virat.kohli हैंडल सर्च करने पर “यह पेज उपलब्ध नहीं है” और “लिंक काम नहीं कर रहा” जैसे मैसेज दिखने लगे और 27 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स वाला अकाउंट पूरी तरह गायब नजर आया।

ये सब (Virat Kohli Instagram Deactivate) ऐसे समय हुआ, जब विराट हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ 124 रनों की शानदार पारी खेलकर आईसीसी वनडे रैंकिंग में फिर से नंबर 1 बने थे, ऐसे में फैंस को बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि ‘किंग’ अचानक सोशल मीडिया से यूं गायब हो जाएंगे।

ये भी पढ़ें: क्रिकेटर KL Rahul ने खरीदा MG कंपनी का लग्जरी इलेक्ट्रिक कार, जानिए इसके कीमत, फीचर्स और रेंज

हालाकी विराट का एक्स यानी पूर्व ट्विटर अकाउंट अब भी एक्टिव है, लेकिन वहां से भी न तो उन्होंने कोई सफाई दी है और न ही उनकी टीम या मेटा की ओर से कोई बयान आया है, जिस वजह से यह चुप्पी अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलों को और तेज कर रही है।

विराट की खामोशी में फैंस ने अनुष्का को बनाया सहारा

बता दें कि जब विराट कोहली की ओर से इंस्टाग्राम अकाउंट को लेकर कोई सफाई सामने नहीं आई, तो फैंस सीधे उनकी पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर पहुंच गए। अनुष्का के हालिया पोस्ट्स के कमेंट सेक्शन में हजारों सवालों की बाढ़ आ गई। कोई पूछता दिखा कि “विराट का अकाउंट आखिर गया कहां?”, तो कोई मजाकिया अंदाज में इंस्टाग्राम को टैग कर मदद मांगता नजर आया।

हालाकी कुछ यूजर्स ने तो अनुष्का के अकाउंट को ही हेल्पडेस्क बना दिया। गौरतलब है कि अब तक अनुष्का ने इन सवालों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और पिछले कुछ समय से विराट और अनुष्का दोनों ही अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखकर परिवार के साथ समय बिताने को तरजीह दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: दौलत की रेस में अलख पांडे ने शाहरुख खान को पछाड़ा, PhysicsWallah की संपत्ति 223% बढ़कर पहुंची ₹14,510 करोड़

क्या ‘Nihilist Penguin’ मीम से जुड़ा है विराट कोहली का इंस्टाग्राम डिएक्टिवेशन?

बता दें कि विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट डिएक्टिवेट होते ही इंटरनेट पर एक अलग ही थ्योरी तेजी से वायरल होने लगी। कई फैंस इसे सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे ‘Nihilist Penguin’ मीम से जोड़कर देख रहे हैं, जिसमें एक पेंगुइन को इंटरनेट की दुनिया से वॉक आउट करते हुए दिखाया जाता है।

यूजर्स ने विराट के खाली इंस्टाग्राम प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट के साथ इस मीम को शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद ‘किंग कोहली’ ने भी डिजिटल शोर और ऑनलाइन भीड़ से थोड़ी दूरी बनाने का फैसला कर लिया है।

सोशल मीडिया इकोसिस्टम में बड़ा खालीपन

गौरतलब है कि विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले एशियाई व्यक्ति हैं। ऐसे में उनका अचानक प्लेटफॉर्म से गायब होना सिर्फ फैंस के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे स्पोर्ट्स-सोशल मीडिया इकोसिस्टम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने भाई के नाम की अपनी करोड़ों की प्रॉपर्टी, जानिए इसके पीछे की असली वजह

फिलहाल फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि विराट कोहली एक्स पर कोई पोस्ट करें या अनुष्का शर्मा की ओर से कोई इशारा मिले, जिससे इस रहस्य से पर्दा उठ सके। यह ब्रेक अस्थायी है या स्थायी, इसका जवाब आने वाला समय ही देगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →