Weather Alert: 8 अक्टूबर से मौसम में बड़ा बदलाव, IMD ने दी भारी बारिश और ठंडी हवाओं की चेतावनी

Weather Alert: 8 अक्टूबर से मौसम में बड़ा बदलाव, IMD ने दी भारी बारिश और ठंडी हवाओं की चेतावनी

Weather Update: उत्तर भारत में अब मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला (Weather Change Oct 2025) है। लोग इस बात को लेकर उत्सुक हैं की सर्दी कब आएगी, ऐसे में अब मौसम विभाग (IMD) ने इस पर बड़ी अपडेट दी है। बता दें कि 8 अक्टूबर से देश के कई हिस्सों में मौसम का रुख बदलने की संभावना जताई गई है। अगले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट, बारिश और ओलावृष्टि का असर देखने को मिल सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का हाल

बताया जा रहा है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) इस बदलाव का मुख्य कारण होगा। यह सिस्टम जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में सक्रिय हो चुका है, जिससे वहां बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड तक इसका असर दिखने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: देशभर में बारिश और बिजली का कहर, कई राज्यों में अलर्ट जारी

आईएमडी के अनुसार, 7 अक्टूबर तक इन इलाकों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सोमवार से मौसम का यह बदलाव लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिला सकता है। गौरतलब है कि यह इस सीजन का पहला बड़ा पश्चिमी विक्षोभ है, जो उत्तर भारत के मौसम को ठंडी हवाओं की ओर मोड़ देगा।

Weather Change Oct 2025: 8 अक्टूबर से तापमान में आएगी गिरावट

IMD का कहना है कि 8 अक्टूबर से उत्तर भारत में तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसका असर दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में महसूस किया जाएगा। मंगलवार के बाद बारिश धीरे-धीरे कम हो जाएगी और 9 अक्टूबर से मौसम शुष्क (Weather Change Oct 2025) होने लगेगा। इसके बाद रात का तापमान लगातार नीचे जाने की संभावना है, जिससे हल्की ठंडक महसूस होने लगेगी।

बिहार में बारिश से बिगड़े हालात

उधर, Bihar में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से हालात खराब हैं। कई जिलों में हजारों एकड़ फसलें जलमग्न हो चुकी हैं और उत्तर बिहार की नदियां उफान पर हैं। इससे कुछ इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने यहां भी अगले दो दिनों तक गरज-चमक के साथ बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। मध्य भारत में भी कुछ हिस्सों में यही स्थिति देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखें घोषित, जानिए कब होंगे वोट, कब आएंगे नतीजे और किन सीटों पर होंगे उपचुनाव

हालाकि अभी ठंड औपचारिक रूप से शुरू नहीं हुई है, लेकिन मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव आने वाली सर्दी की शुरुआती आहट हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से न सिर्फ बारिश बढ़ेगी, बल्कि ठंडी हवाओं का असर भी धीरे-धीरे महसूस होने लगेगा।

कुल मिलाकर, 8 अक्टूबर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। कई राज्यों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का दौर शुरू हो सकता है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर बनाए रखें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें