Weather Update: सितंबर में फिर लौटेगा मानसून, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें किन जिलों में है खतरा

Heavy Rainfall Alert September 2025
1 min read

IMD Weather Update: सितंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। India Meteorological Department (IMD) ने ताज़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें कई राज्यों में Heavy Rainfall Alert दिया गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी। खास बात है कि अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं।

दिल्ली-एनसीआर में अभी करना होगा इंतजार

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों में उमस भरी गर्मी का सितम देखने को मिला है। पहले हुई हल्की बारिश के बाद उमस और बढ़ गई है। IMD के अनुसार, शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना बहुत कम है। यानी राजधानी में बारिश के लिए लोगों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। हालांकि, मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें: Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कटरा मार्ग पर भूस्खलन से 31 की मौत, 23 घायल; राहत और बचाव जारी

Heavy Rainfall Alert: यूपी और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यूपी और बिहार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। बिहार के पटना, सीवान और दरभंगा समेत कई जिलों में भी बारिश के आसार हैं।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से इन इलाकों में गर्मी और उमस से लोग परेशान थे। हालांकि बारिश राहत लेकर आएगी, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तेज बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: धरती पर फिर मंडरा रहा है बड़ा खतरा, वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी; आ सकती है 252 मिलियन साल पहले जैसी तबाही

उत्तराखंड और हिमाचल में भी अलर्ट

उत्तराखंड और हिमाचल में मानसून एक बार फिर पूरी ताकत से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, नैनीताल, चंपावत और टिहरी जैसे जिलों में आज भारी बारिश (Heavy Rainfall Alert) के आसार हैं। हिमाचल के शिमला, मंडी और कुल्लू में भी तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

गौरतलब है कि लगातार हो रही बारिश से पहाड़ों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने यात्रियों से अपील की है कि गैर-जरूरी यात्रा टालें और नदी-नालों के किनारे न जाएं। बिजली गिरने और सड़कों पर मलबा आने की घटनाओं से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें: Earthquake: बिते दो हफ्तों में दूसरी बार हीली Delhi NCR। बुधवार को आया 5.8 तीव्रता का भूकंप

समय से पहले पहुंचा मानसून, रिकॉर्ड टूटा

खास बात है कि इस साल मानसून ने तय समय से पहले ही पूरे देश को कवर कर लिया। साल 2020 के बाद यह पहला मौका है जब मानसून इतनी जल्दी पूरे भारत में सक्रिय हुआ है। इससे किसान वर्ग काफी खुश है क्योंकि समय पर हुई बारिश से खरीफ फसलों को फायदा मिलेगा।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से धूप और उमस के कारण लोगों को पसीने से तर-बतर होना पड़ रहा था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि सितंबर के मध्य तक बारिश का नया दौर शुरू होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →