रिकॉर्ड हाई से 33% टूटी चांदी, सोने की कीमतों में भी गिरावट, जानें आज का ताजा भाव

Silver Price 10 Feb 2026
1 min read

Silver Price Today: अगर आपने हाल ही में चांदी या सोने में निवेश किया है, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। बीते कुछ हफ्तों में रिकॉर्ड ऊंचाई छूने वाली चांदी अब तेज गिरावट के दौर में है। मंगलवार को MCX फ्यूचर्स मार्केट में आज चांदी की कीमत (Silver Price 10 Feb 2026) ₹2.6 लाख के अहम स्तर से नीचे फिसल गई, जबकि सोने की कीमत में भी कमजोरी दर्ज की गई।

MCX पर चांदी ₹2.6 लाख से नीचे, एक दिन पहले आई थी तेज उछाल

बता दें कि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी में मंगलवार (Silver Price Today) को अचानक गिरावट देखने को मिली और भाव ₹2.6 लाख के अहम स्तर से नीचे आ गए। चांदी ₹5,422 यानी करीब 2 फीसदी टूटकर ₹2,57,198 प्रति किलो पर पहुंच गई। इससे एक दिन पहले ही चांदी में जबरदस्त तेजी आई थी और कीमतें 5 फीसदी से ज्यादा चढ़कर ₹2,62,620 प्रति किलो पर बंद हुई थीं।

बाजार जानकारों का कहना है कि,

इतनी तेज बढ़त के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसका सीधा असर दामों पर पड़ा। चांदी अब भी 29 जनवरी को बने अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से करीब 33 फीसदी नीचे चल रही है।

ये भी पढ़ें: सोना नहीं, ये हैं दुनिया के सबसे महंगे और दुर्लभ धातु, इसके एक ग्राम की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ रिसर्च विश्लेषक जिगर त्रिवेदी के मुताबिक, हाल की ऐतिहासिक बिकवाली में चांदी ने अपनी लगभग आधी कीमत गंवा दी थी, जिसके चलते बाजार में अब भी तेज उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

सोने में भी आई कमजोरी

बता दें कि चांदी के साथ-साथ आज सोने की कीमत (Gold Price Today) में भी कमजोरी देखने को मिली है। MCX पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 677 रुपये या 0.43 प्रतिशत गिरकर 1,57,389 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि इससे पहले सत्र में इसमें करीब 1.7 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी और भाव 1,58,066 रुपये पर बंद हुए थे। हालाकी पिछले दो दिनों से सोने में लगातार तेजी बनी हुई थी, लेकिन अब विशेषज्ञों के मुताबिक निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है।

डॉलर की मजबूती से बाजार पर दबाव

बता दें की अमेरिकी डॉलर की मजबूती ने भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बनाया है। दरसल डॉलर सूचकांक, जो 6 प्रमुख वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति दिखाता है, 0.09 प्रतिशत बढ़कर 96.90 के स्तर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि डॉलर के मजबूत होने से आमतौर पर कीमती धातुओं में गिरावट आती है।

ये भी पढ़ें: विदेश से सोना लाने वालों की हो गई मौज, बिना टैक्स महिलाएं ला सकेंगी ₹6 लाख तक का तक गोल्ड, जानिए नया नियम

वहीं विदेशी बाजारों में भी यही रुझान दिखा, जहां कोमेक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 1.20 प्रतिशत गिरकर 81.25 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 0.48 प्रतिशत टूटकर 5,055.21 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि इससे पहले सोना 5,079.4 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के स्तर पर था।

निवेशकों के लिए क्या मायने रखती है यह गिरावट?

बता दें कि हालिया गिरावट ने खासतौर पर उन निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है, जिन्होंने चांदी और सोने में ऊंचे स्तरों पर खरीदारी की थी। शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए यह साफ संकेत है कि बाजार में अभी हलचल बनी रह सकती है और जल्दबाजी में फैसला नुकसानदेह हो सकता है।

हालांकि लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह गिरावट एक खरीदारी का मौका भी बन सकती है, लेकिन विशेषज्ञ बिना जोखिम समझे निवेश से बचने की सलाह दे रहे हैं। गौरतलब है कि डॉलर की चाल और ग्लोबल डेटा आने वाले दिनों में कीमतों की दिशा तय करेंगे।

अब इन संकेतों पर टिकी है सोने-चांदी की चाल

हालाकी शॉर्ट टर्म में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है, लेकिन बाजार की अगली दिशा अब कुछ अहम संकेतों पर टिकी है। जानकारों के मुताबिक, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, खुदरा बिक्री के ताजा आंकड़े और दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों की नीतियां आने वाले दिनों में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

ये भी पढ़ें: बजार खुलते ही सोना-चांदी में ऐतिहासिक गिरावट, चांदी 40 हजार तो सोना 9 हजार, जानें ताजा भाव

हाल ही में डॉलर में तब कमजोरी देखने को मिली, जब खबर आई कि चीन के नियामकों ने घरेलू संस्थानों को अमेरिकी सरकारी बॉन्ड में निवेश घटाने की सलाह दी है। इससे डॉलर से जुड़ी संपत्तियों की मांग पर सवाल खड़े हुए हैं। ऐसे में साफ है कि आने वाले दिनों में सोना और चांदी निवेशकों के लिए बाजार और भी ज्यादा रोमांचक और चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp