बक्सर: शर्मसार हुआ देवर भाभी का रिसता, खून से लतपत हालत में अस्पताल पहुंची महिला

Buxar Devar Bhabhi Dispute Knife Attack
1 min read

Buxar News: बिहार के बक्सर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि एक देवर ने अपनी ही भाभी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आखिर उस वक्त क्या हुआ, विवाद की असली वजह क्या थी और अब आगे क्या कार्रवाई होगी आइए जानते हैं।

मामूली कहासुनी में देवर ने भाभी पर किया चाकू से हमला

बता दें की बक्सर जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के बरुना गांव में पारिवारिक तनाव ने अचानक भयावह रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि बरुना निवासी रामप्रवेश चौहान के घर उस समय माहौल गरमा गया जब उनके भाई अपनी ही भतीजी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। यह देख रामप्रवेश की पत्नी फुला देवी ने आगे बढ़कर विरोध किया, लेकिन उनका यह कदम देवर को नागवार गुजर गया।

ये भी पढ़ें: बक्सर: अवैध हथियार के साथ पुलिस ने सत्यम और राजा को किया गिरफ्तार, मौके से बाइक जब्त

पहले तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई, पर देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोप है देवर ने गुस्से में चाकू निकालकर फुला देवी पर ताबड़तोड़ वार (Buxar Devar Bhabhi Dispute) कर दिए। चाकू लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं। घर में चीख-पुकार मच गई, परिजन घबरा गए और गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए, मगर तब तक हालात काफी बिगड़ चुके थे।

गंभीर हालत में महिला सदर अस्पताल में भर्ती

हमले के बाद परिजनों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद औद्योगिक थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। घायल महिला को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

चिकित्सकों के अनुसार महिला के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हैं, जिस वजह से उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालाकी डॉक्टर हर संभव प्रयास कर रहे हैं और फिलहाल इलाज जारी है, ताकि समय रहते उनकी जान बचाई जा सके।

ये भी पढ़ें: दलसागर टोल प्लाजा के पास भीषण हादसा, दुकान में घुसी 18 चक्का ट्रक, रात के अंधेरे में मचा हड़कंप

पुलिस ने क्या कहा, आगे क्या होगी कार्रवाई

औद्योगिक थाना के प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने कहा कि,

घटना की जानकारी मिल चुकी है और जैसे ही पीड़ित परिवार लिखित शिकायत देगा, पूरे मामले की गहराई से जांच शुरू की जाएगी और दोषी पर कानून के तहत सख्त कदम उठाए जाएंगे।

अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि मामले को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर हर पहलू को समझने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बक्सर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मिनटों में खाली कराया गया पूरा परिसर; जांच करने पहुँचा बम निरोधी दस्ता और डॉग स्क्वायड

बक्सर की इस घटना ने एक बार फिर समाज के सामने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बातचीत से सुलझने वाले झगड़े आखिर खूनखराबे तक क्यों पहुंच जाते हैं। फिलहाल इलाके में घटना को लेकर चर्चा का माहौल है और लोग घायल महिला फुला देवी के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, अब सबकी नजर पुलिस जांच पर टिकी है जिससे आगे की तस्वीर साफ हो सके।

Jai Jagdamba News Whatsapp