भारत में लॉन्च हुई नई Hyundai EXTER, 45+ सेफ्टी फीचर्स के साथ बड़ी SUV को देगी टक्कर, जानें कीमत और खासियत
अगर आप बजट में नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। दरसल Hyundai ने अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी एक्सटर का नया अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस बार कंपनी ने डिजाइन, फीचर्स और सेफ्टी तीनों पर खास ध्यान दिया है। Hyundai Exter Facelift खासतौर पर फैमिली और शहर में चलाने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। हालांकि, इसकी कीमत और फीचर्स देखकर मुकाबला अब और भी दिलचस्प हो गया है।
Hyundai EXTER 2026 का डिजाइन
Hyundai EXTER 2026 अब नए फेसलिफ्ट (Hyundai Exter Facelift) अवतार में पहले से ज्यादा आकर्षक और मॉडर्न बनकर सामने आई है, जिसमें 25 से अधिक बड़े बदलाव किए गए हैं। इस बार इसका लुक और भी मस्कुलर और स्पोर्टी दिखता है, खासकर नया चौड़ा फ्रंट डिजाइन और ब्लैक ग्रिल इसे सड़क पर अलग पहचान देते हैं।
आगे और पीछे के अपडेटेड बंपर में सिल्वर टच दिया गया है, जबकि 15-इंच के डायमंड-कट अलॉय व्हील्स और मजबूत क्लैडिंग इसे रफ एंड टफ लुक देते हैं। पीछे की तरफ नया स्पॉइलर, टेलगेट और C-पिलर डिजाइन इसे और आकर्षक बनाते हैं, साथ ही गोल्डन ब्रॉन्ज (Golden Bronze) और टाइटेनियम ब्लैक मैट (Titanium Black Matte) जैसे नए कलर ऑप्शन भी जोड़े गए हैं।
ये भी पढ़ें: अब भारत में बनेगी मर्सिडीज की अल्ट्रा-लक्जरी कार Maybach GLS, 42 लाख रुपये सस्ती होगी SUV
कैसा है इन्टीरीअर
इन्टीरीअर की बात करें तो नई EXTER की केबिन में अब नेवी और ग्रे ड्यूल-टोन थीम, 3D कार्बन फिनिश डैशबोर्ड, D-कट स्टीयरिंग और पहली बार मेटल पैडल्स मिलते हैं। इसके अलावा, ड्राइवर के लिए फोल्डिंग आर्मरेस्ट, एडजस्टेबल सीट और सभी वेरिएंट में बेहतर आराम सुविधाएं दी गई हैं, जिससे यह SUV शहर और लंबी यात्रा दोनों के लिए शानदार विकल्प बनती है।
इस सेगमेंट में EXTER की हाइट और व्हीलबेस सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं, जिससे अंदर बैठने वालों को ज्यादा स्पेस मिलता है। SUV की लंबाई 3,830 मिमी, चौड़ाई 1,723 मिमी और ऊंचाई 1,643 मिमी है। साथ ही 391 लीटर का बूट स्पेस इसे फैमिली के लिए और उपयोगी बनाता है।
टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स
Hyundai Exter Facelift में इस बार टेक्नोलॉजी और सेफ्टी को लेकर बड़ा अपग्रेड देखने को मिलता है, जिससे यह SUV और ज्यादा स्मार्ट और भरोसेमंद बन गई है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, इनबिल्ट डैशकैम, Type-C चार्जिंग पोर्ट और 60 से ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जो रोजमर्रा की ड्राइव को आसान बनाते हैं।
इसमें 300 से ज्यादा वॉइस कमांड ऑफलाइन भी काम करते हैं, यानी इंटरनेट के बिना भी कई काम हो सकते हैं। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक सनरूफ और डिजिटल डिस्प्ले इसे प्रीमियम फील देते हैं।
इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल और AMT दोनों ऑप्शन में आता है, और CNG वेरिएंट भी मौजूद है। सेफ्टी के मामले में इसमें 6 एयरबैग, ESC और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे जरूरी फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें: सिर्फ ₹10,000 EMI में मिल रही है Tata की पावरफुल SUV, जानें पूरा ऑफर और इसके फीचर्स
कीमत और मुकाबला
Hyundai EXTER 2026 की कीमत ₹5.79 लाख से शुरू होकर ₹9.41 लाख तक जाती है, जबकि इसका CNG वेरिएंट ₹6.99 लाख से उपलब्ध है। खास बात यह है कि ग्राहक सिर्फ ₹11,000 देकर इसे बुक कर सकते हैं। कंपनी ने इसकी बुकिंग लॉन्च के साथ ही शुरू कर दी है, जिसे आप ऑनलाइन या नजदीकी डीलरशिप पर जाकर आसानी से कर सकते हैं।
हालांकि, इस बार मुकाबला काफी तगड़ा रहने वाला है, क्योंकि बाजार में इसका सीधा टक्कर Tata Punch, Maruti Fronx और Nissan Magnite जैसी कारों से है। गौरतलब है कि कंपनी इसी महीने के अंत तक इसकी डिलीवरी भी शुरू करने वाली है, जिससे SUV सेगमेंट में हलचल और बढ़ सकती है।
