पेट्रोल के दाम बढ़े तो Ola ने किया खेल, आधे दाम में बेच रहा स्कूटर और बाइक, ऑफर सीमित समय के लिए

पेट्रोल के दाम बढ़े तो Ola ने किया खेल, आधे दाम में बेच रहा स्कूटर और बाइक, ऑफर सीमित समय के लिए

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां लोगों के लिए बड़ा विकल्प बनती जा रही हैं। इसी बीच Ola Electric ने ऐसा ऑफर पेश किया है जिसने बाजार में हलचल मचा दी है। सोचिए, जहां आमतौर पर स्कूटर-बाइक लाखों में मिलते हैं, वहीं अब कंपनी इन्हें सिर्फ 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में दे रही है। आखिर क्या है इस ऑफर की पूरी सच्चाई और किन शर्तों पर मिलेगा फायदा, आइए जानते हैं।

EndICEAge अभियान के तहत बड़ा ऑफर

Ola Electric ने अपने EndICEAge अभियान के तहत ग्राहकों के लिए खास ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर (Ola Electric Offer March 2026) के तहत कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक की कीमतों में बड़ी कटौती की है। अब इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत केवल 49,999 रुपये कर दी गई है।

हालांकि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और 31 मार्च 2026 तक ही लागू रहेगा। ऐसे में जो लोग इलेक्ट्रिक गाड़ि खरीदने का प्लान कर रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा मौका माना जा रहा है। दरसल खाड़ी देशों में चल रहे तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अनिश्चितता बनी हुई है। इसी स्थिति को देखते हुए कंपनी ने यह कदम उठाया है।

ये भी पढ़ें: अब पेट्रोल बाइक भूल जाएंगे लोग, Ola की इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, जानिए नई कीमत

Ola S1 X और Roadster X की कीमत में भारी गिरावट

कंपनी ने अपने दो प्रमुख मॉडल Ola S1 X (2kWh जेन 3) स्कूटर और Roadster X (2.5kWh) बाइक की कीमत घटाकर 49,999 रुपये कर दी है। इसके अलावा Ola अपनी पूरी स्कूटर और बाइक लाइनअप पर 50,000 रुपये तक के फायदे भी दे रही है।

अगर तुलना करें तो यह कीमत कई पेट्रोल स्कूटर और बाइक के मुकाबले लगभग आधी है। यही वजह है कि अब इलेक्ट्रिक गाड़ि आम लोगों की पहुंच में तेजी से आ रहे हैं। खासकर उन लोगों के लिए जो रोजाना पेट्रोल खर्च से परेशान हैं, यह ऑफर राहत देने वाला माना जा रहा है।

ग्राहकों का भरोसा जीतने की कोशिश

Ola Electric के सीएमडी भाविश अग्रवाल का कहना है कि,

बढ़ती ईंधन कीमतें इस बात का संकेत हैं कि देश को ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनना होगा। कंपनी इसी दिशा में काम कर रही है। ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए कंपनी कई नए फायदे भी दे रही है। अब Ola अपने वाहनों पर 8 साल की एक्सीडेंट वारंटी दे रही है। इसके साथ ही सर्विस ट्रस्ट गारंटी भी दी जा रही है

ये भी पढ़ें: अचानक सस्ती हुई Tata की इलेक्ट्रिक कारें, Curvv EV पर मिल रही 3.80 लाख तक की छूट

बता दें की अगर किसी ग्राहक की गाड़ी सर्विस में तय समय से ज्यादा रुकती है, तो कंपनी उसे फ्री Ola कैब वाउचर देगी। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। इसके अलावा कंपनी 60 प्रतिशत तक की सुनिश्चित बायबैक वैल्यू भी दे रही है। इसका मतलब है कि भविष्य में नया Ola वाहन खरीदते समय ग्राहकों को इसका फायदा मिलेगा।

ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ये ऑफर बाजार में कितना असर डालता है और कितने लोग पेट्रोल वाहनों से इलेक्ट्रिक की तरफ रुख करते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp