बिहार में बेखौफ हुवे अपराधी, कारोबारियों से लूट लिया 17 किलो सोना, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद

बिहार में बेखौफ हुवे अपराधी, कारोबारियों से लूट लिया 17 किलो सोना, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद

बिहार से एक ऐसी लूट की वारदात सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर स्वर्ण कारोबारियों को रोका और देखते ही देखते करोड़ों का सोना गायब कर दिया। यह घटना सिर्फ लूट नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश लग रही है। इस तरह से सरकारी अधिकारी बनकर अपराध करना अब सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

प्रिंस और महेश से 17 किलो सोना की लूट

पटना में गुजरात के राजकोट से आए कारोबारी प्रिंस और महेश रात के समय दानापुर स्टेशन से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान खगौल-लख के पास अपराधियों ने मोटरसाइकिल और कार से उनका पीछा किया और रोक लिया। बदमाशों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताया और जांच के नाम पर कारोबारियों को डराया। इसके बाद उन्हें जबरन अपनी कार में बैठा लिया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में पकड़ा गया 800 ग्राम सोने के साथ तस्कर, पटना से दिल्ली ले जा रहा था सोने के बिस्किट

अपराधियों ने दोनों कारोबारियों को नौबतपुर नहर के पास ले जाकर करीब 17 किलो सोना लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों पीड़ितों को सड़क पर फेंक कर बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि यह एक योजनाबद्ध और सटीक तरीके से किया गया हमला था।

SIT के गठन और जांच की प्रक्रिया

पटना पुलिस ने वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) की निगरानी में एक विशेष जांच टीम (SIT) बनाई। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली है, जो चोरी की बताई जा रही है। इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सोना नहीं, ये 6 चीज हैं दुनिया के सबसे महंगे और दुर्लभ धातु, इसके एक ग्राम की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और पूरे मामले (Patna 17 KG Gold Robbery) का खुलासा होगा। बता दें कि इस सोना लूट के सनसनी खेज वारदात ने राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि अपराधी खुद को सरकारी अधिकारी बताकर ऐसे बड़े अपराध को अंजाम दे रहे हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp