जंग के बीच भारतीयों के लिए इमरजेंसी अलर्ट, अगले 48 घंटे है बेहद खतरनाक, भूलकर भी न निकलें घर से बाहर

जंग के बीच भारतीयों के लिए इमरजेंसी अलर्ट, अगले 48 घंटे है बेहद खतरनाक, भूलकर भी न निकलें घर से बाहर

ईरान में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं और इसी बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी कर दिया है। अगर आप या आपका कोई जानने वाला वहां है, तो यह खबर बेहद जरूरी है। अगले 48 घंटे सबसे अहम माने जा रहे हैं, जहां एक छोटी सी गलती भी भारी पड़ सकती है। आखिर क्यों जारी हुई यह चेतावनी और क्या है पूरा मामला, जानिए आगे।

ईरान में भारतीयों के लिए 48 घंटे की सख्त एडवाइजरी

बता दें कि 7 अप्रैल को तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी (India Advisory for Indians in Iran) की। इसमें कहा गया है कि,

ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक अगले 48 घंटों तक अपने घरों के अंदर ही रहें और बाहर निकलने से बचें। बिना अनुमति कहीं भी आने-जाने की कोशिश न करें। अगर किसी को जरूरी काम से बाहर जाना पड़े, तो पहले दूतावास से संपर्क करना अनिवार्य होगा।

इसके साथ ही लोगों से लगातार अधिकारियों के संपर्क में रहने को कहा गया है। दूतावास द्वारा उपलब्ध कराए गए आवास में रह रहे लोगों को भी बाहर न निकलने की सख्त हिदायत दी गई है।

किन जगहों से दूर रहने की चेतावनी?

एडवाइजरी में कुछ खास जगहों को लेकर ज्यादा सतर्क रहने को कहा गया है। भारतीय नागरिकों को सैन्य ठिकानों, बिजली से जुड़े संस्थानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूर रहने की सलाह दी गई है। सरकार का मानना है कि ऐसे स्थान किसी भी हमले की स्थिति में ज्यादा जोखिम भरे हो सकते हैं।

इसलिए लोगों को सुरक्षित और निचले स्तर पर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने को कहा गया है।

अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी चिंता

गौरतलब है कि यह एडवाइजरी ऐसे समय में आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कड़ा बयान देते हुए कहा कि,

हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं और बड़ा टकराव हो सकता है। अगर हालात नहीं सुधरे तो बड़ा नुकसान हो सकता है। स्थिति में बदलाव आने की संभावना पूरी तरह खत्म नहीं हुई है।

दूसरी ओर, ईरान ने किसी भी दबाव में आने से इनकार कर दिया है और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। ईरान का कहना है कि वह अपने हितों की रक्षा के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। ऐसे में पूरे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है, जिससे वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार सतर्क हो गई है।

Jai Jagdamba News Whatsapp