iPhone 18 Pro सीरीज में बड़ा बदलाव? कैमरा, बैटरी और कीमत को लेकर बड़ा खुलासा
iPhone 18 Pro Leaks: Apple के अगले प्रीमियम फोन iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। लॉन्च से पहले नई डिजाइन, दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और भारत कीमत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। माना जा रहा है कि इस बार Apple कई बड़े बदलाव कर सकता है, जो iPhone खरीदने वालों का इंतजार बढ़ा सकते हैं। अगर आप नया iPhone लेने की सोच रहे हैं, तो यह अपडेट जरूर जानिए।
iPhone 18 Pro में मिल सकता है नया फ्रंट डिजाइन
रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार कंपनी iPhone 18 Pro के फ्रंट डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है। कहा जा रहा है कि Face ID सेंसर को स्क्रीन के नीचे दिया जा सकता है, जिससे मौजूदा Dynamic Island हट सकता है या पहले से छोटा हो सकता है। वहीं सेल्फी कैमरा को छोटे पंच-होल कटआउट में शिफ्ट किया जा सकता है, जिससे डिस्प्ले ज्यादा साफ और फुल स्क्रीन जैसा दिखेगा।
हालांकि फोन का बाकी बॉडी डिजाइन पुराने मॉडल जैसा रह सकता है, लेकिन सामने से इसका लुक काफी नया नजर आ सकता है। साथ ही डीप पर्पल, बरगंडी और कॉफी ब्राउन जैसे नए रंग भी देखने को मिल सकते हैं।
| फीचर | iPhone 18 Pro Max (संभावित) | iPhone 18 Pro (संभावित) |
|---|---|---|
| अनुमानित कीमत | ₹1.49 लाख+ | ₹1.39 लाख+ |
| मॉडल | iPhone 18 Pro Max | iPhone 18 Pro |
| लॉन्च डेट (अनुमानित) | सितंबर 2026 | सितंबर 2026 |
| डिस्प्ले साइज़ | 6.9 इंच | 6.3 इंच |
| डिस्प्ले रेजोल्यूशन | 1800 x 3200 पिक्सल | 1206 x 2622 पिक्सल |
| रिफ्रेश रेट | 165Hz | 120Hz |
| स्क्रीन टू बॉडी रेशियो | ~89.4% | उपलब्ध नहीं |
| डिस्प्ले टाइप | OLED, 1B Colors | OLED, 1B Colors |
| प्रोटेक्शन | Ceramic Shield 2 | उपलब्ध नहीं |
| ब्राइटनेस | 3000 nits Peak | 2200 nits Peak |
| RAM | 12GB | 12GB |
| स्टोरेज | 256GB | 256GB |
| प्रोसेसर | A20 Pro | Apple A20 Pro |
| CPU | Octa Core | उपलब्ध नहीं |
| GPU | Apple GPU | उपलब्ध नहीं |
| फैब्रिकेशन | 3nm | उपलब्ध नहीं |
| ऑपरेटिंग सिस्टम | iOS v27 | iOS v26 |
| रियर कैमरा | 200MP + 48MP + 48MP + 12MP | 48MP + 48MP + 48MP |
| फ्रंट कैमरा | 32MP | 48MP |
| OIS | हाँ | हाँ |
| वीडियो रिकॉर्डिंग | 4K @ 60fps | 4K @ 120fps |
| बैटरी | 5,100mAh | बड़ी बैटरी की उम्मीद |
| फास्ट चार्जिंग | 45W | हाँ |
| वायरलेस चार्जिंग | 25W | हाँ |
| रिवर्स वायरलेस चार्जिंग | हाँ | उपलब्ध नहीं |
| 5G सपोर्ट | हाँ | हाँ |
| Wi-Fi | Wi-Fi 7 | उपलब्ध नहीं |
| Bluetooth | v5.0 | v6.0 |
| USB | USB-C | USB-C v3.2 |
| फेस अनलॉक | हाँ | हाँ |
| वाटर रेसिस्टेंस | IP68 / 6m 30min | IP69 / 6m 30min |
| NFC | हाँ | हाँ |
| खास फीचर | Satellite Connectivity, Crash Detection | Apple Intelligence, Ultra Wideband Chip |
iPhone 18 Pro सीरीज में फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस पर बड़ा फोकस
Apple का आने वाला iPhone 18 Pro कैमरा और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा अपग्रेड लेकर आ सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार रियर कैमरा में मैकेनिकल आइरिस सिस्टम दे सकती है, जिससे यूजर रोशनी को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगे और लो-लाइट फोटो, पोर्ट्रेट शॉट्स व नैचुरल बैकग्राउंड ब्लर पहले से बेहतर मिलेगा।
इसके साथ नया स्टैक्ड इमेज सेंसर भी दिया जा सकता है, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी सुधर सकती है, नॉइज कम होगा और डायनामिक रेंज मजबूत होगी। वहीं फोन में नया A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो 2nm प्रोसेस पर आधारित बताया जा रहा है।
इससे फोन ज्यादा तेज, स्मूद और पावर सेविंग वाला हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो पुराने मॉडल के मुकाबले करीब 15 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस और 30 प्रतिशत तक ज्यादा पावर एफिशिएंसी देखने को मिल सकती है।
iPhone 18 Pro Max में मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
iPhone 18 Pro Max को लेकर रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार कंपनी दमदार बैटरी देने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि फोन को थोड़ा मोटा बनाया जा सकता है ताकि इसमें 5,100mAh की बड़ी बैटरी फिट हो सके, जो अब तक किसी iPhone में सबसे बड़ी बैटरी में से एक मानी जा रही है।
हालांकि बड़ी बैटरी के कारण फोन का वजन 240 ग्राम से ज्यादा हो सकता है, लेकिन लंबे बैकअप चाहने वाले यूजर्स के लिए यह अच्छी खबर हो सकती है। वहीं स्क्रीन साइज में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच डिस्प्ले और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच बड़ी स्क्रीन मिलने की संभावना जताई जा रही है।
iPhone 18 Pro लॉन्च डेट और कीमत
एप्पल अपने पुराने लॉन्च शेड्यूल को जारी रखते हुए सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro सीरीज पेश (iPhone 18 Pro Launch Date) कर सकता है, जिसे लेकर यूजर्स में अभी से जबरदस्त उत्साह है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार कीमत को स्थिर रख सकती है, यानी अगर दाम नहीं बढ़े तो 18 Pro लगभग ₹1,34,900 में लॉन्च हो सकता है, जबकि iPhone 18 Pro Max की कीमत करीब ₹1,49,900 रहने की उम्मीद है।
स्क्रीन साइज की बात करें तो iPhone 18 Pro में 6.3 इंच डिस्प्ले मिल सकता है, वहीं Pro Max में बड़ा 6.9 इंच स्क्रीन दिया जा सकता है। बैटरी को लेकर सबसे बड़ी खबर यह है कि Pro Max मॉडल में 5,100mAh बैटरी मिलने की चर्चा है, जो इसे अब तक का सबसे दमदार iPhone बना सकती है।
