क्या 24 घंटे में बंद हो जाएगा आपका SIM? जानिए पूरा सच वरना हो सकता है नुकसान

BSNL KYC Suspended Viral Message Truth
1 min read

BSNL यूजर्स के बीच इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि KYC सस्पेंड हो गया है और 24 घंटे में SIM बंद कर दिया जाएगा। इस खबर से कई लोग घबरा गए हैं। लेकिन क्या सच में BSNL नंबर बंद होने वाला है या यह किसी बड़े फ्रॉड की चाल है? सरकार की फैक्ट चेक एजेंसी ने अब पूरा सच सामने ला दिया है।

वायरल मैसेज में क्या दावा किया गया है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस मैसेज (BSNL KYC Suspend) में दावा किया जा रहा है कि ग्राहक का सिम केवाईसी ट्राई यानी टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा सस्पेंड कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि,

अगर तुरंत केवाईसी अपडेट नहीं कराया गया तो 24 घंटे के अंदर सिम कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इतना ही नहीं, मैसेज में एक मोबाइल नंबर देकर तुरंत कॉल करने को भी कहा जा रहा है। जांच में यह दावा फर्जी पाया गया है। PIB ने साफ किया है कि BSNL की तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: किसी से 4 लाख, तो किसी से 6 लाख; SJVN में नौकरी दिलाने के नाम पर बक्सर में 2.5 अरब रुपये का फर्जीवाड़ा

PIB ने बताया वायरल मैसेज पूरी तरह फर्जी

बता दें कि PIB (Press Information Bureau) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए साफ कहा कि BSNL की तरफ से ऐसा कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है। PIB ने लोगों को चेतावनी दी है कि इस तरह के फर्जी मैसेज पर भरोसा न करें। PIB ने कहा कि,

कुछ लोग BSNL ग्राहकों को भ्रमित करने के लिए नकली नोटिस भेज रहे हैं। इनमें दावा किया जा रहा है कि TRAI ने KYC रोक दिया है और तुरंत अपडेट नहीं करने पर SIM कार्ड बंद कर दिया जाएगा।

Have you also received a notice purportedly from BSNL, claiming that the customer’s KYC has been suspended by @TRAI and the sim card will be blocked within 24 hrs❓#PIBFactCheck

BSNL यूजर्स क्या करें?

अगर आपके फोन पर BSNL से जुड़ा कोई संदिग्ध मैसेज आए, तो घबराने की जरूरत नहीं है और न ही तुरंत दिए गए नंबर पर कॉल करें। अपना आधार नंबर, ओटीपी, बैंक डिटेल्स या कोई भी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी सूचना पर भरोसा करने से पहले BSNL की आधिकारिक वेबसाइट, कस्टमर केयर या सरकारी फैक्ट चेक प्लेटफॉर्म पर जरूर जांच लें।

बिना पुष्टि किए ऐसे मैसेज दूसरों को भेजना भी नुकसान पहुंचा सकता है। जानकारों के मुताबिक कई बार सोशल मीडिया पर डर फैलाने के लिए ऐसे संदेश वायरल किए जाते हैं, जिससे लोग जल्दबाजी में ठगी का शिकार हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: कहीं आपके आधार कार्ड पर तो नहीं हो रहा Sim Card का फर्जीवाड़ा, देना पड़ेगा 2 लाख तक जुर्माना

फर्जी मैसेज से कैसे बचें?

अगर किसी मैसेज में तुरंत काम करने का दबाव डाला जाए, अकाउंट बंद करने की धमकी दी जाए या आपसे ओटीपी, आधार नंबर, बैंक डिटेल जैसी निजी जानकारी मांगी जाए, तो तुरंत सावधान हो जाएं। ऐसे संदेश अक्सर ठगी के लिए भेजे जाते हैं।

सरकारी एजेंसियां बार-बार लोगों से अपील करती हैं कि किसी भी सूचना पर भरोसा करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या सही स्रोत से जांच जरूर करें और बिना पुष्टि किए अफवाह वाले मैसेज आगे न भेजें।

Jai Jagdamba News Whatsapp