Jio ने BSNL के साथ मिलकर लॉन्च किए नये ICR Plans, जानें इन प्लान्स के फायदे, एक्टिवेशन प्रोसेस और कवरेज डिटेल

Jio BSNL ICR Plan
1 min read

Jio BSNL ICR Plan: भारत में आज भी ग्रामीण कनेक्टिविटी एक गंभीर मुद्दा बनी हुई है। खास तौर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे बड़े राज्यों में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां निजी नेटवर्क कंपनियों का कवरेज कमजोर रहता है। इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए Jio ने एक नया कदम उठाया है। कंपनी ने BSNL के साथ साझेदारी करते हुए Intra-Circle Roaming (ICR) आधारित दो नए प्रीपेड़ रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं।

क्या है Jio BSNL ICR Plan और कैसे करेगा काम?

ICR यानी Intra-Circle Roaming का मतलब होता है कि एक Telecom Operator दूसरे ऑपरेटर के नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग कर अपने ग्राहकों को सिग्नल एक्सेस प्रदान करता है। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी इलाके में Jio का नेटवर्क कमजोर है लेकिन BSNL का नेटवर्क अच्छा है, तो Jio ग्राहक अब BSNL के नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें: इनवर्टर की छुट्टी करने आया Ola Shakti, एक पोर्टेबल बैटरी जो AC से लेकर वॉटर पंप तक सब चलाएगा

Jio ने साफ किया है कि ये प्लान्स केवल BSNL ICR Network पर ही काम करेंगे। यानी इन प्लान्स का उपयोग Jio के मुख्य नेटवर्क या किसी अन्य ऑपरेटर पर नहीं किया जा सकेगा।

Jio ICR Plans की कीमत और फायदे

अब बात करते हैं इन नए Jio BSNL ICR Plan की कीमत और लाभों की, तो फिलहाल कंपनी ने दो प्लान पेश किए हैं ₹196 और ₹396। दोनों की वैधता 28 दिन है।

₹196 वाला प्लान: ₹196 वाले प्लान में यूजर्स को 2GB डेटा, 1000 मिनट कॉलिंग और 1000 SMS की सुविधा मिलती है, जो बेसिक जरूरतों के लिए काफी है।

₹396 वाला प्लान: ₹396 वाला प्लान थोड़ा ज्यादा डेटा चाहने वालों के लिए है, जिसमें 10GB डेटा के साथ बाकी बेनिफिट्स समान हैं। यह खास तौर पर उन यूजर्स के लिए उपयोगी रहेगा जो सोशल मीडिया या हल्के बिजनेस कामों के लिए नियमित रूप से इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें: अब सिर्फ ₹6,750 में मिल रहा है 8GB RAM, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन, खूबियाँ जानकर चौंक जाएंगे

Jio-BSNL ICR Plan Activation: ऐसे होगा आपका प्लान एक्टिव

Jio ने स्पष्ट किया है कि उसका नया ICR Plan तभी सक्रिय (Activate) होगा जब यूजर का मोबाइल फोन BSNL Network पर Latch करेगा। यानी अगर आपने रिचार्ज कर लिया है लेकिन आपका फोन Jio नेटवर्क पर है, तो प्लान तब तक शुरू नहीं होगा जब तक आप BSNL नेटवर्क से नहीं जुड़ते।

जैसे ही यूजर पहली बार कॉल करेगा, SMS भेजेगा या इंटरनेट डेटा इस्तेमाल करेगा, प्लान अपने-आप एक्टिव होकर 28 दिनों की वैधता के साथ शुरू हो जाएगा। फिलहाल यह सुविधा केवल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है, हालांकि कंपनी जल्द ही इसे अन्य राज्यों तक भी विस्तार देने की योजना बना रही है।

ग्रामीण भारत में बढ़ेगी नेटवर्क प्रतिस्पर्धा

भारत के ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में अब नेटवर्क कवरेज को लेकर टेलीकॉम कंपनियों के बीच नई जंग शुरू हो चुकी है। बता दें कि Jio ने BSNL के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत सिग्नल उपलब्ध कराने के लिए ICR Plans लॉन्च किए हैं, वहीं दूसरी ओर Bharti Airtel भी डिजिटल भारत निधि योजना के तहत कई इलाकों में 4G टावर लगाने की तैयारी में है। खास तौर पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में यह प्रतिस्पर्धा ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए फायदेमंद साबित होगी।

ये भी पढ़ें: Google Maps में आया भारत के लिए खास बड़ा अपडेट, अब Gemini AI बनाएगा आपकी यात्रा को स्मार्ट और सुरक्षित

गौरतलब है कि इन कदमों से न सिर्फ इंटरनेट की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि नेटवर्क की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर, Jio और BSNL की यह साझेदारी उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो अब तक कमजोर नेटवर्क से परेशान थे, अब गांवों और कस्बों में भी तेज और स्थिर कनेक्टिविटी का अनुभव संभव हो सकेगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →