बक्सर: पलभर में उजड़ गया हसता खेलता परिवार, 14 साल के बच्ची की दर्दनाक मौत

NH-922 Buxar Car Toto Accident
1 min read

बक्सर से आई यह खबर हर किसी को झकझोर सकती है। सोमवार सुबह एनएच-922 पर अचानक ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही सेकंड में चीख-पुकार मच गई? सड़क पर दौड़ रही एक तेज रफ्तार कार, सामने चल रहा टोटो और फिर जोरदार टक्कर। हादसे के बाद जो दृश्य दिखा, उसने लोगों को सन्न कर दिया। इस दुर्घटना में एक 14 साल की बच्ची की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हुवे हैं।

बक्सर में तेज रफ्तार कार का कहर

बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र से बड़ी सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। सोमवार को ठाकुर दयाल सिंह के टोला गांव के पास एक टोटो अपनी सामान्य रफ्तार से जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और उसने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टोटो बुरी तरह टूट गया।

तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मदद कार्य शुरू किया। हादसे के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें: बिहार में अपराध हुवा बेलगाम, मामूली बात पर भाजपा नेता के रिश्तेदार को गोलियों से भूना

14 वर्षीय संजना कुमारी की मौके पर मौत

इस दर्दनाक हादसे में डुमरांव निवासी संजय साह की 14 वर्षीय पुत्री संजना कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिवार को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, घर में मातम छा गया। टोटो में सवार अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत सहायता पहुंचाई।

पुलिस ने कार जब्त कर शुरू की जांच

बक्सर के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र स्थित एनएच-922 पर हुए दर्दनाक हादसे (Buxar Car Toto Accident) के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने 14 वर्षीय संजना कुमारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं हादसे में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें: बक्सर के युवक पर उत्तर प्रदेश में ताबड़तोड़ फायरिंग, शरीर में फंसीं 4 गोलियां; हालत नाजुक

चालक की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है, जो केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में हेड कांस्टेबल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि यह हादसा ठाकुर दयाल सिंह के टोला गांव के पास हुआ, जहां कार की टक्कर से टोटो सवार किशोरी की मौत हो गई।

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

एनएच-922 पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन एक परिवार ने अपनी बेटी खो दी, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर: पलभर में उजड़ गया हसता खेलता परिवार, 14 साल के बच्ची की दर्दनाक मौत

Comments are closed.