बिहार में अपराध हुवा बेलगाम, मामूली बात पर भाजपा नेता के रिश्तेदार को गोलियों से भूना

Harsh Kumar Singh Siwan Road Rage Murder
1 min read

बिहार में एक मामूली विवाद ने ऐसी भयावह शक्ल ले ली कि खुशियों से भरा तिलक समारोह, मातम में बदल गया। तेज रफ्तार कार से शुरू हुई कहासुनी कुछ ही मिनटों में गोलियों की आवाज में बदल गई। जिसमे 28 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसके पिता जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ लिया है, लेकिन सवाल अब भी कई बाकी हैं।

रास्ते में हुई बहस और अचानक शुरू हुई फायरिंग

बता दें कि यह घटना बुधवार शाम सिवान में टाउन थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर-आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास हुई। चंदन सिंह अपने बेटे हर्ष कुमार सिंह के साथ तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर परिवार के अन्य सदस्यों का इंतजार करना शुरू किया।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार उनकी गाड़ी के बेहद करीब से निकली और हल्की टक्कर जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। हालांकि, यह विवाद जल्द ही इतना बढ़ गया कि दूसरी कार में सवार लोगों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। गौरतलब है कि यह पूरा घटनाक्रम कुछ ही मिनटों में हुआ और आसपास मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए।

ये भी पढ़ें: पुलिस के हाथ लगा भारी मात्रा में हथियार, AK-47 और कार्बाइन संग महिला समेत 3 गिरफ्तार

हर्ष की मौके पर मौत, पिता की हालत नाजुक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,

बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। 28 वर्षीय हर्ष कुमार सिंह को कई गोलियां लगीं, जिससे वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Siwan Road Rage Murder: तिलक जाते युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी एनकाउंटर में घायल

वहीं, उनके पिता चंदन सिंह भी इस हमले में घायल हो गए। उन्हें गोली लगी है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और परिवार में मातम छा गया है।

पुलिस ने मुख्य आरोपी का किया एनकाउंटर

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। मुख्य आरोपी की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी छोटू यादव के रूप में हुई। पुलिस ने गुरुवार तड़के करीब 3 बजे उसे पकड़ने की कोशिश की। आरोपी ने भागने और पुलिस पर फायरिंग करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जिसमें छोटू यादव के दोनों पैरों में गोली लग गई।

वह मौके पर ही गिर पड़ा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और हालत स्थिर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया है।

ये भी पढ़ें: बक्सर: मातम में बदली खुशियां, मामूली कहासुनी में युवक ने कल्लू राय को मारी गोली

अन्य आरोपियों की तलाश जारी, इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

पुलिस के अनुसार इस घटना (Siwan Road Rage Murder) में अन्य लोग भी शामिल थे, जिनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी पुरन कुमार झा, एसडीपीओ अजय कुमार और नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने मौके का निरीक्षण कर जांच तेज कर दी है।

थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि,

मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। रोड रेज के पीछे की असली वजह क्या थी, यह पता लगाया जा रहा है। साथ ही आरोपी से पूछताछ जारी है और मनोज सिंह के परिवार से भी जानकारी ली जा रही है।

इलाके में किसी तरह की अशांति न फैले, इसके लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →