बक्सर: बंद कमरे में मिली युवती की लाश, CCTV भी नदारथ, चाकू और खून सना गमछा बरामद

Police team investigating in Buxar Ariyanv Village Anusha Death Case
1 min read

बिहार के बक्सर जिले से आई यह खबर हर किसी को चौंका रही है। बंद कमरे से 30 वर्षीय युवती की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घर में लगे CCTV कैमरे बंद मिले, जबकि कमरे से चाकू और खून सना गमछा भी बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन मामला कई सवाल खड़े कर रहा है।

अरियांव गांव में बंद कमरे से मिला शव

मंगलवार को अरियांव गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक घर के कमरे से तेज बदबू आ रही है। सूचना मिलने के बाद कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जब पुलिस ने देखा कि कमरा अंदर से बंद है, तो दरवाजा जबरन खोला गया। दरवाजा खुलते ही अंदर लगभग 30 वर्षीय युवती की अर्द्धनग्न हालत में लाश मिली।

युवती की पहचान अनुषा के रूप में हुई है। पुलिस ने शुरुआती अनुमान में बताया कि मौत तीन से चार दिन पहले हुई हो सकती है। गौरतलब है कि जिस घर में शव मिला, वह युवती का पैतृक घर बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है।

घर में अकेली रह रही थी अनुषा

मृतका की मां शांति देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अनुषा घर में अकेली रह रही थी। परिवार के अनुसार अनुषा चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी और उसकी शादी नहीं हुई थी। बताया गया कि वह पहले भोपाल में किसी निजी कंपनी में नौकरी करती थी। कुछ महीने पहले नौकरी छोड़कर गांव आ गई थी और मां के साथ रहने लगी थी।

शांति देवी ने पुलिस को बताया कि,

14 अप्रैल को उन्हें बेटे और बहू के पास मुंबई जाना था। उन्होंने बेटी से साथ चलने को कहा था, लेकिन अनुषा ने गांव में अकेले रहने की बात कही। 16 और 17 अप्रैल तक बेटी से फोन पर बात हुई थी, लेकिन उसके बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद जब वह वापस पहुंचीं तो घटना की जानकारी मिली।

कमरे में मिला चाकू और खून से सना गमछा, CCTV भी बंद

घटना की सूचना (Ariyanv Village Anusha Death Case) मिलने के बाद डुमरांव के एसडीपीओ पोलस्त कुमार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच के दौरान कमरे के अंदर से एक चाकू और खून से सना गमछा बरामद हुआ है। हालांकि, कमरा अंदर से बंद था, इसलिए पुलिस अभी आत्महत्या की आशंका पर जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि,

हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। घर में चारों तरफ CCTV कैमरे भी लगे हुए थे, लेकिन जांच में पता चला कि कैमरे की मशीन बंद कर दी गई थी। इस वजह से फुटेज नहीं मिल सका, जिससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने क्या कहा

एसडीपीओ पोलस्त कुमार के अनुसार,

फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। लेकिन अंतिम निष्कर्ष फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य जांच के बाद ही सामने आएगा। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था और जांच जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि,

घर के दूसरे हिस्से में मृतका के पट्टीदार भी रहते हैं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की, लेकिन उन्होंने घटना की जानकारी नहीं होने की बात कही है।

लिहाजा अब पूरे मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और मोबाइल कॉल डिटेल्स अहम मानी जा रही हैं। पुलिस का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर: बंद कमरे में मिली युवती की लाश, CCTV भी नदारथ, चाकू और खून सना गमछा बरामद

Comments are closed.