टाटा स्टील के शेयरधारक हो जाएं तैयार, 15 मई को होगा अहम फैसला, Dividend पर बड़ा ऐलान संभव

Tata Steel Q4 Results Date: टाटा स्टील के निवेशकों के लिए 15 मई बेहद अहम दिन साबित हो सकता है। कंपनी इसी दिन चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के नतीजे जारी करने जा रही है। खास बात यह है कि बोर्ड बैठक में डिविडेंड पर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है। मजबूत उत्पादन आंकड़ों और शेयर में हालिया तेजी के बीच बाजार की नजरें अब टाटा स्टील पर टिक गई हैं।
15 मई को होगी बोर्ड बैठक, नतीजों पर लगेगी मुहर
टाटा स्टील के निवेशकों के लिए 15 मई बेहद अहम दिन साबित हो सकता है, क्योंकि कंपनी ने जानकारी दी है कि इसी दिन बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होगी, जिसमें 31 मार्च 2026 को खत्म तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड स्टैंडअलोन व कंसोलिडेटेड नतीजों पर मुहर लगाई जाएगी।
गौरतलब है कि बाजार को लंबे समय से कंपनी के रिजल्ट का इंतजार है और अब उम्मीदें तेज हो गई हैं। बैठक में डिविडेंड पर भी विचार किया जा सकता है, जिससे शेयरधारकों को कमाई का मौका मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, एक घंटे में निवेशकों के 13 लाख करोड़ खाक
बता दें कि डिविडेंड कंपनियां अपने मुनाफे का हिस्सा निवेशकों में बांटती हैं। मजबूत उत्पादन और डिलीवरी आंकड़ों के बाद अब बाजार को उम्मीद है कि टाटा स्टील इस बार निवेशकों को खुश कर सकती है।
टाटा स्टील ने चौथी तिमाही में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
टाटा स्टील ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत में कच्चे स्टील का उत्पादन 15 प्रतिशत बढ़ाकर 6.25 मिलियन टन कर दिया, जबकि डिलीवरी भी 10 प्रतिशत बढ़कर 6.19 मिलियन टन पहुंच गई। कंपनी ने इसे अब तक का सबसे बेहतरीन तिमाही प्रदर्शन बताया है। खास बात यह रही कि घरेलू डिलीवरी पहली बार 20 मिलियन टन के पार पहुंच गई।
पूरे साल में कंपनी का वार्षिक उत्पादन 23.48 मिलियन टन और डिलीवरी 22.53 मिलियन टन रही। हालांकि दूसरी ओर दिसंबर तिमाही में कंपनी के मुनाफे पर दबाव दिखा और शुद्ध लाभ 13.3 प्रतिशत घटकर 2,689 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछली तिमाही में 3,102 करोड़ रुपये था।
ये भी पढ़ें: 1000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ये धांसू फोन, कॉलिंग और बैटरी में सबसे आगे
कंपनी की आय भी घटकर 57,002 करोड़ रुपये रही। इसके बावजूद शेयर बाजार में टाटा स्टील के शेयर 0.75 प्रतिशत चढ़कर 217.09 रुपये पर बंद हुए, जबकि निफ्टी 50 में हल्की गिरावट रही।


One thought on “टाटा स्टील के शेयरधारक हो जाएं तैयार, 15 मई को होगा अहम फैसला, Dividend पर बड़ा ऐलान संभव”
Comments are closed.