बक्सर: एक साल पहले हुई थी शादी, अब 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, एक्शन में पुलिस

Buxar Kaya Devi Death Case: एक साल पहले हुई थी शादी, अब 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत
1 min read

बक्सर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां शादी के महज एक साल से भी कम समय में 22 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, मौत कैसे हुई इसका सच अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच में जुट गई है।

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

बक्सर जिले के बगही गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब 22 वर्षीय विवाहिता काया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई। मृतका गांव निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी बताई जा रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

हालांकि, काया देवी की मौत कैसे हुई, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।

ये भी पढ़ें: कोरोना के बाद अब हंतावायरस से डरी दुनिया, WHO ने 12 देशों को किया अलर्ट, जानिए कितना खतरनाक है ये बीमारी

पिछले साल हुई थी शादी, अब संदिग्ध मौत

काया देवी की शादी पिछले साल जून महीने में बक्सर जिले के बगही गांव निवासी प्रमोद कुमार से हुई थी। बताया जा रहा है कि अमरपुर गांव निवासी राजिंदर राम ने अपनी बेटी की शादी पूरे रीति-रिवाज से की थी, लेकिन अब उसकी संदिग्ध मौत के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही काया देवी को ससुराल में मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।

परिवार का कहना है कि लगातार परेशान किए जाने की वजह से ही उसकी जान गई। घटना की खबर मिलते ही मायके पक्ष के लोग तुरंत बगही गांव पहुंचे और नाराजगी जताई। हालांकि, अब तक ससुराल पक्ष की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।

पुलिस कर रही जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

बक्सर के बगही गांव में हुई विवाहिता की मौत के बाद इटाढ़ी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस अब पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित आवेदन नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: 1000 रुपये से कम में मिल रहे हैं ये धांसू फोन, कॉलिंग और बैटरी में सबसे आगे

उन्होंने कहा कि आवेदन मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि घटना (Buxar Kaya Devi Death Case) के बाद गांव में चिंता और तनाव का माहौल है, जबकि लोग अब पुलिस जांच से सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →