Leica कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ रही Xiaomi 17T सीरीज, मिलेंगे दमदार स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 17T Series India Launch Confirmed, Features and Specs Details
1 min read

Xiaomi 17T Series India Launch: शाओमी एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में हलचल मचाने की तैयारी में है। कंपनी अपनी नई Xiaomi 17T Series को लेकर चर्चा में है, जो जल्द ही भारत में एंट्री कर सकती है। इस सीरीज को लेकर यूजर्स में पहले से ही काफी उत्साह देखा जा रहा है। दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और तेज प्रोसेसर जैसे फीचर्स इसे खास बना सकते हैं। शाओमी का यह नया फोन मिड से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक कड़ी टक्कर देने वाला माना जा रहा है।

Xiaomi 17T Series भारत में कब लॉन्च होगा?

शाओमी इंडिया ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) अकाउंट पर Xiaomi 17T सीरीज को टीज़ कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में एंट्री लेने वाला है। कंपनी ने अपने पोस्ट में “The T is coming” लिखा है, जो सीधे तौर पर इशारा करता है कि यह सीरीज भारतीय मार्केट में जल्द लॉन्च होने वाली है।

बता दें कि पहले तक यह कंफ्यूजन था कि यह फोन भारत आएगा या नहीं, लेकिन अब कंपनी ने लगभग कन्फर्म कर दिया है। हालांकि अभी लॉन्च डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसे जून में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। टीज़र से यह भी साफ झलक रहा है कि इस बार कैमरा सिस्टम पर खास ध्यान दिया गया है, खासकर ज़ूम फीचर को लेकर, जो इसे और भी खास बना सकता है।

ये भी पढ़ें: 6500mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और प्रीमियम लुक के साथ आ रहा मोटोरोला Edge 70 Pro+, मिलने वाले हैं तगड़े फीचर्स

Xiaomi 17T सीरीज़ के संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi 17T सीरीज़ को लेकर जो लीक्स सामने आए हैं, उनमें यह फोन काफी पावरफुल फीचर्स के साथ नजर आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट मिल सकता है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz से 3.4GHz तक हो सकती है, यानी गेमिंग और मल्टीटास्किंग में अच्छा एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है।

Xiaomi 17T के संभावित फीचर्स

फोन को लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके हिसाब से इसमें कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं:

ये कॉम्बिनेशन साफ दिखाता है कि फोन खासकर कैमरा और बैटरी यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया हो सकता है।

Xiaomi 17T Pro में मिलेगा हाई-एंड चिपसेट

वहीं दूसरी तरफ Xiaomi 17T Pro को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन लीक्स इसे एक फ्लैगशिप लेवल डिवाइस बता रहे हैं। इसमें MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट मिलने की संभावना है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। इसका ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 4.21GHz तक की स्पीड तक जा सकता है।

ये भी पढ़ें: 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला Sony का नया 5G फोन लॉन्च, मिलेगा 5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा

Pro मॉडल में मिलने वाले संभावित फीचर्स:

  • 16GB रैम और 512GB स्टोरेज
  • 6.83 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले
  • 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट
  • 7000mAh की बड़ी बैटरी
  • 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग फीचर्स

बता दें की Xiaomi 17 सीरीज़ में जहां Snapdragon चिपसेट देखने को मिला था, वहीं 17T सीरीज़ को MediaTek Dimensity प्लेटफॉर्म पर लाया जा रहा है। इससे साफ है कि कंपनी इस बार अलग परफॉर्मेंस फोकस और प्राइस सेगमेंट टारगेट कर रही है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Leica कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ रही Xiaomi 17T सीरीज, मिलेंगे दमदार स्पेसिफिकेशन्स

Comments are closed.