इस महीने स्मार्टफोन बाजार में मचेगा धमाल! Google Pixel 11 से लेकर Poco M8 Power तक, जानिए कौन से नए फोन होंगे लॉन्च

Upcoming Phones August 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो अगस्त 2026 आपके लिए सबसे बड़ा लॉन्च महीना साबित हो सकता है। इस महीने Google Pixel 11 Series, Poco M8 Power, Redmi Note 17 और कई बड़े ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रहे हैं। इनमें 8,000mAh तक की बैटरी, नए AI फीचर्स और दमदार प्रोसेसर देखने को मिल सकते हैं।
Poco M8 Power और Redmi Note 17 की होगी एंट्री
अगस्त की शुरुआत Poco के नए स्मार्टफोन Poco M8 Power से होगी। कंपनी इस फोन को 4 अगस्त को भारत में लॉन्च करेगी। Poco ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि इसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
यह स्मार्टफोन Flipkart के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 प्रोसेसर भी मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
इसके बाद Xiaomi 6 अगस्त को Redmi Note 17 लॉन्च करेगी। कंपनी इस फोन को “mAhster Edition” नाम से प्रमोट कर रही है, जिसका सबसे बड़ा आकर्षण इसकी 8,000mAh की बैटरी होगी।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Redmi Note 17 में 7 इंच का AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलने की उम्मीद है। इसकी कीमत और स्टोरेज विकल्प लॉन्च इवेंट के दौरान बताए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: अब बिना इंटरनेट भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम?
Vivo S2 भारत में दे सकता है दस्तक
Vivo S2 भारत में जल्द दस्तक दे सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 6 अगस्त के आसपास इस स्मार्टफोन को पेश कर सकती है। हालांकि, Vivo ने अभी लॉन्च डेट या पूरे स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल कंपनी ने फोन के रियर डिजाइन की झलक साझा की है।
लीक्स की मानें तो Vivo S2 में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले, OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिए जाने की भी उम्मीद है। यदि ये फीचर्स लॉन्च के समय मिलते हैं, तो Vivo S2 प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकता है।
Google Pixel 11 Series लॉन्च के लिए तैयार
Google ने अपने Made by Google इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी 12 अगस्त को अपनी नई Google Pixel 11 Series लॉन्च करेगी। इस सीरीज में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold पेश किए जाने की उम्मीद है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए Pixel स्मार्टफोन Google के Tensor G6 प्रोसेसर के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा कैमरा परफॉर्मेंस में सुधार और Gemini AI के पहले से बेहतर इंटीग्रेशन की भी उम्मीद है। भारत में इनकी कीमत और उपलब्धता से जुड़ी जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आ सकती है।
ये भी पढ़ें: Redmi K100 Pro Max की पहली झलक आई सामने, इस बार डिजाइन के साथ कीमत भी करेगी हैरान
लॉन्च के बाद किस फोन पर रहेगी सबसे ज्यादा नजर?
अगस्त 2026 में सिर्फ Google, Poco और Xiaomi ही नहीं, बल्कि iQOO Z11, Vivo V80 Series, Samsung Galaxy S26 FE और Infinix Hot 70 Pro जैसे स्मार्टफोन भी लॉन्च होने की चर्चा में हैं। हालांकि, इन डिवाइसों की भारत में लॉन्च डेट को लेकर कंपनियों ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
अगर बात सबसे ज्यादा चर्चा बटोरने वाले स्मार्टफोन्स की करें, तो Google Pixel 11 Series पर टेक प्रेमियों की खास नजर रहने की उम्मीद है। इसकी वजह नया Tensor G6 प्रोसेसर, बेहतर कैमरा और Gemini AI फीचर्स माने जा रहे हैं।
वहीं, लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए Poco M8 Power और Redmi का Note 17 आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं, क्योंकि दोनों में 8,000mAh बैटरी पर जोर दिया गया है। दूसरी ओर, Vivo S2 भी प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी संभावित OLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और 7,000mAh बैटरी के चलते अच्छी टक्कर दे सकता है।
कुल मिलाकर, अगस्त 2026 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन की सूची में हर बजट और जरूरत के हिसाब से नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि लॉन्च के बाद फीचर्स, कीमत और यूजर्स की पसंद के आधार पर कौन सा स्मार्टफोन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरता है।




