Fortuner की बढ़ सकती है मुश्किलें! Kia ला रही है अपनी पहली Hybrid 7-सीटर SUV

Kia Sorento India Launch: Kia ने भारतीय SUV बाजार में बड़ा दांव खेलने जा रही है। कंपनी 4 सितंबर 2026 को अपनी फ्लैगशिप 7-सीटर SUV Kia Sorento लॉन्च करेगी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह भारत में Kia की पहली Hybrid SUV होगी। प्रीमियम फीचर्स और दमदार Hybrid इंजन के साथ यह सीधे Toyota Fortuner जैसी लोकप्रिय SUV को चुनौती देने के लिए तैयार है। आखिर नई Sorento में क्या खास मिलेगा और क्या यह अपने सेगमेंट में गेम बदल पाएगी? आइए जानते हैं।
Kia Sorento भारत में कब लॉन्च होगी?
Kia India अपनी नई फ्लैगशिप SUV Kia Sorento को 4 सितंबर 2026 को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। यह कंपनी की पहली हाइब्रिड SUV होगी और तीन रो वाली प्रीमियम ICE SUV के रूप में ग्राहकों के सामने आएगी। नई Sorento का निर्माण आंध्र प्रदेश के अनंतपुर स्थित Kia के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में किया जाएगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 40 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।
लॉन्च से पहले ही इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक Kia की आधिकारिक वेबसाइट या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर SUV को बुक कर सकते हैं। भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Kia Sorento का मुकाबला Volkswagen Tayron, MG Majestor, Skoda Kodiaq, Toyota Fortuner और Jeep Meridian जैसी प्रीमियम 7-सीटर SUVs से होगा।
ये भी पढ़ें: ₹7.99 लाख में लॉन्च हुई Kia Syros EV, लेकिन खरीदने से पहले जान लें इसकी सबसे बड़ी शर्त
नई Kia Sorento का डिजाइन कैसा है?
नई Kia Sorento को Kia की नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ पेश किया जाएगा, जिससे इसे पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और दमदार लुक मिलेगा। इसके फ्रंट में वर्टिकल LED हेडलैंप, T-शेप एम्बर डे-टाइम रनिंग लाइट्स और सिग्नेचर Tiger Nose ग्रिल दी गई है। इसके अलावा नए डिजाइन के बंपर, ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और चौड़े व्हील आर्च इसकी रोड प्रेजेंस को और बेहतर बनाते हैं।
साइज की बात करें तो ग्लोबल मॉडल की लंबाई 4,815 मिमी, चौड़ाई 1,900 मिमी और ऊंचाई 1,700 मिमी है। इसका व्हीलबेस 2,815 मिमी है। अगर भारतीय मॉडल भी इसी आकार के साथ आता है, तो यह अपने सेगमेंट की बड़ी और ज्यादा स्पेस वाली SUVs में शामिल होगी।
Driven by global recognition. Destined for India.
The Kia Sorento
Pre-book now: https://t.co/pVp8oqGJTt #KiaSorento #StayTuned #KiaIndia #MovementThatInspires pic.twitter.com/3hgYXOwpL4— Kia India (@KiaInd) August 5, 2026
इंटीरियर में ड्यूल 12.3 इंच की डिस्प्ले, नया चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल AC वेंट्स, टच-बेस्ड सेंटर कंट्रोल पैनल और रोटरी ड्राइव सेलेक्टर जैसे आधुनिक एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं। यह SUV 6-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में आने की उम्मीद है।
स्टोरेज के लिहाज से भी Kia Sorento काफी व्यावहारिक हो सकती है। तीनों सीटों की रो उपयोग में होने पर इसमें 179 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, जबकि पीछे की सीटों को फोल्ड करने पर यह बढ़कर 1,996 लीटर तक हो सकता है।
Kia Sorento में कौन से इंजन विकल्प मिलेंगे?
भारत में लॉन्च होने वाली Kia Sorento में Hybrid और Diesel, दोनों इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है। कंपनी इसे अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश कर सकती है।
हाइब्रिड वेरिएंट में 1.6 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है। यह पावरट्रेन करीब 238 hp की पावर और 380 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है, जिससे बेहतर प्रदर्शन के साथ ईंधन दक्षता भी मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: MG Hector Hawk की पहली झलक आई सामने, 530Km तक की दावा की गई रेंज और ADAS के साथ जल्द हो सकती है लॉन्च
वहीं, डीजल वेरिएंट में 2.2 लीटर इंजन दिया जा सकता है, जो Kia Carnival में इस्तेमाल होने वाले इंजन पर आधारित होगा। यह इंजन लगभग 202 hp की पावर और 441 Nm का टॉर्क देने में सक्षम हो सकता है।
दोनों इंजन विकल्पों के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि भारतीय बाजार में Kia Sorento को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) विकल्प के साथ पेश किया जाएगा या नहीं।
Kia Sorento में कौन से प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है?
नई Kia Sorento में कई आधुनिक और प्रीमियम फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, पावर्ड ड्राइवर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, Bose ऑडियो सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, हेड-अप डिस्प्ले और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
सुरक्षा के लिहाज से भी यह SUV काफी मजबूत हो सकती है। इसमें Level 2 ADAS, एडाप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, कई एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलने की संभावना है।
अगर आप Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq या Jeep Meridian जैसी प्रीमियम 7-सीटर SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Kia Sorento आपके लिए एक नया विकल्प साबित हो सकती है। Hybrid तकनीक, आधुनिक फीचर्स और बड़े केबिन के साथ यह लॉन्च के बाद भारतीय प्रीमियम SUV बाजार में मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती है।




