टाटा की गाड़ी खरीदने वालों को बड़ा झटका! सितंबर से 25,000 रुपये तक महंगी हो सकती हैं ये कारें

Tata Cars Price Hike September 2026: अगर आप टाटा की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट पर सीधा असर डाल सकती है। टाटा मोटर (Tata Motors) ने सितंबर 2026 से अपनी ICE और EV कारों की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी के मुताबिक, मॉडल और वेरिएंट के आधार पर कीमत में ये बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में जानिए किन कारों पर कितना असर होगा और कंपनी ने कीमत बढ़ाने का फैसला क्यों लिया।
सितंबर 2026 से Tata Cars की कीमत बढ़ेगी
Tata Motors ने सितंबर 2026 से अपने पूरे ICE और EV मॉडल रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनी के मुताबिक, कीमतों में अधिकतम 25,000 रुपये तक की वृद्धि हो सकती है। हालांकि, हर कार की कीमत एक जैसी नहीं बढ़ेगी। मॉडल और उसके वेरिएंट के हिसाब से कीमत में अलग-अलग बदलाव किया जाएगा।
इस फैसले के बाद Tata Motors भारत में कीमत बढ़ाने वाली दूसरी बड़ी कार कंपनी बन गई है। इससे पहले Hyundai ने भी सितंबर 2026 से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। माना जा रहा है कि आने वाले हफ्तों में दूसरी वाहन कंपनियां भी कीमतों में संशोधन का ऐलान कर सकती हैं।
यानी अगर कोई ग्राहक Tata की कार खरीदने की योजना बना रहा है तो सितंबर से उसे मौजूदा कीमत के मुकाबले ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है। हालांकि, कितने मॉडल पर कितनी बढ़ोतरी होगी, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: 26 अगस्त को MG की नई SUV से उठेगा पर्दा! PHEV इंजन के साथ मिलेंगे कई धांसू फीचर्स, जानें क्या होगा खास
महंगी कारों की वजह क्या है?
Tata Motors ने कीमत बढ़ाने के पीछे बढ़ती इनपुट लागत और लगातार बने हुए महंगाई के दबाव को मुख्य कारण बताया है। कार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई कच्चे माल और दूसरे जरूरी सामान की लागत बढ़ने से कंपनियों पर अतिरिक्त खर्च का दबाव पड़ता है। कंपनी का कहना है कि,
वह बढ़ी हुई लागत के एक बड़े हिस्से को खुद वहन करने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद लागत में हुई बढ़ोतरी का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है। इसी वजह से सितंबर से कारों की कीमत में यह संशोधन किया जा रहा है।
इस फैसले का असर Tata की ICE यानी पेट्रोल-डीजल कारों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट पर कीमत बढ़ने की राशि अलग हो सकती है।
Tata की किन कारों पर पड़ेगा असर?
Tata Motors की मौजूदा कार रेंज में Tiago, Tigor, Punch, Nexon, Curvv, Sierra, Harrier, Safari और Altroz जैसे मॉडल शामिल हैं। इनमें से Altroz और Safari को छोड़कर बाकी मॉडल के इलेक्ट्रिक वर्जन भी उपलब्ध हैं। Tata Motors की इलेक्ट्रिक कार रेंज भी इस कीमत बढ़ोतरी के दायरे में आएगी।
कंपनी की ओर से अधिकतम 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की पुष्टि की गई है, लेकिन किसी खास कार पर वास्तविक कीमत कितनी बढ़ेगी, यह उसके मॉडल और वेरिएंट पर निर्भर करेगा।
ये भी पढ़ें: होंडा एलीवेट पर 2.45 लाख रुपये तक का फायदा, अगस्त में SUV खरीदने वालों के लिए बड़ी डील
Tata की Safari EV को लेकर भी ग्राहकों की नजर बनी हुई है। यह इलेक्ट्रिक SUV जल्द आने की उम्मीद है। वहीं Altroz EV को लेकर फिलहाल कोई नया अपडेट नहीं दिया गया है। कंपनी कुछ साल पहले इसका कॉन्सेप्ट मॉडल पेश कर चुकी है, लेकिन इसके प्रोडक्शन वर्जन को लेकर अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
कुल मिलाकर सितंबर 2026 से Tata Motors की कार खरीदने वालों का बजट बढ़ सकता है। कंपनी ने कीमतों में अधिकतम 25,000 रुपये तक की वृद्धि की बात कही है, इसलिए कार खरीदने वाले ग्राहकों के लिए मॉडल और वेरिएंट की नई कीमत पर नजर रखना जरूरी होगा।

