चिया सीड्स खाने की कर रहे हैं शुरुआत? इन गलतियों से बचें, वरना फायदे की जगह हो सकती है पेट की परेशानी

आजकल हर कोई हेल्दी और फिट रहना चाहता है। इसी के चलते सबसे पहले बदलाव डाइट में किया जा रहा है। वेट मैनेजमेंट और पोषण के लिए अलग-अलग प्रकार के सीड्स और सुपर फूड इस्तेमाल किया जा रहे हैं। इनमें से ही एक है Chia Seeds, इसे हेल्दी डाइट का हिस्सा जरूर माना जाता है लेकिन चिया सीड्स को केवल हेल्दी समझ कर ज्यादा खाना भी सही नहीं।
छोटे से दिखने वाले इन बीजों में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा 3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन इसको खाने का एक ही तरीका भी होता है। इसीलिए यह जानना जरूरी है कि खाने से पहले कौन सी गलतियों से बचना चाहिए?
चिया सीड को भिगोकर खाना क्यों है बेहतर?
चिया सीड्स छोटे और सूखे बीज होते हैं, जिन्हें पानी में भिगोना जरूरी है। पानी में भिगोने के बाद यह जेली जैसे परत वाले बन जाते हैं। पानी के संपर्क में आने पर यह फूल जाते हैं। इसी की वजह से इनमें तरलता बढ़ जाती है। किसी भी व्यक्ति के लिए भिगोए हुए चिया सीड्स खाना आसान हो जाता है। पेट के लिए इसे पचाना भी सरल हो जाता है। खासकर ऐसे लोग जिन्हें निगलने में परेशानी हो उनके लिए भिगोए हुए चिया सीड्स फायदेमंद होते हैं।
Chia Seeds खाने का सही तरीका
सुखी हुए चिया सीड्स भूलकर भी न खाएं। चिया सीड को हमेशा पानी में भिगोकर कर रखें। इन्हें सुखा खाने से बचें। सूखे चिया सीड खाने से पाचन तंत्र का जोखिम हो सकता है। इसलिए इन्हें भरपूर मात्रा में पानी में भिगोए और तरल पदार्थ के साथ खाएं ।
Chia Seeds खाने की शुरुआत हमेशा कम मात्रा से करें। इसमें फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ऐसे में इसे अपनी डाइट में जोड़ना जहां फायदेमंद होता है वही ज्यादा फाइबर की वजह से गैस, पेट फूलना, पेट के मरोड़े जैसी परेशानी आ सकती है। इसीलिए कम मात्रा से शुरू करें और धीरे-धीरे मात्रा बढ़ाएं।
चिया सीड का सेवन करने वाले व्यक्ति को हमेशा भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए। Chia Seeds की खासियत है कि वह पानी सोखते हैं। इसीलिए अगर कोई व्यक्ति कम पानी पीता है तो अचानक पेट में चिया सीड्स जाने पर पाचन संबंधित परेशानी हो सकती है। इसीलिए खाने के बाद दिनभर भरपूर पानी पीएं।
चिया सीड से कौन से फायदे मिलते हैं? (Chia Seeds Benefit)
- रोजाना चिया सीड खाने से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है।
- कब्ज से परेशान लोग अगर चिया सीड खाते हैं तो यह कब्जी को दूर करता है और पेट को साफ रखता है।
- चिया सीड वेट मैनेजमेंट में भी मदद करता है वजन कम करने के इच्छुक लोग रोजाना इसे खा सकते हैं।
- चिया सीड में भरपूर मात्रा में प्लांट बेस्ड ओमेगा 3 होता है जो हमारे शरीर की जरूरत को पूरा करता है।
- चिया सीड में प्लांट बेस्ड प्रोटीन भी होते हैं जो प्रोटीन डाइट वालों को मदद करते हैं।
- इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं जो हड्डियों और बालों के लिए महत्वपूर्ण है जो त्वचा की नमी को बरकरार रखते हैं।
Chia Seeds एक पोषक पदार्थ जरूर है लेकिन इसे खाने का सही तरीका भी जानना आवश्यक है। खासकर ऐसे लोग जो नियमित दवाई लेते हैं, जिन्हें निगलने में परेशानी है या मुंह में छाले हैं उन्हें सोच समझकर चिया सीड्स खाने चाहियें। अगर खाने के बाद पेट फूलना, दर्द, कब्ज जैसी परेशानी महसूस हो रही है तो इसकी मात्रा को कम कर दें या इसे पूरी तरह से बंद कर दें।
ये भी पढ़ें:
पहले शादी, फिर बुलेट और 3 लाख रुपये की मांग… आखिर क्यों घर से निकाली गई प्रियंका?
iPhone 18 Pro Max खरीदना ही नहीं, संभालना भी पड़ेगा महंगा! स्क्रीन से बैटरी तक जानें रिपेयर का खर्च
पितृ पक्ष से पहले घर से हटा दें ये 5 चीजें, धार्मिक मान्यता में माना जाता है अशुभ


