Aditya Birla Scholarship: बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी स्कॉलरशिप, ₹60 हजार तक मिलेगी सहायता, जानिए कैसे करें आवेदन?

आर्थिक परेशानी के कारण पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में पहुंच रही छात्राओं के लिए Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 एक बड़ी मदद बन सकती है। इस योजना के तहत स्कूल से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक पढ़ने वाली छात्राओं को हर साल ₹60,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
AY 2026-27 के लिए इस स्कॉलरशिप की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। योग्य छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं और आवेदन करने की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 तय की गई है।
क्या है Aditya Birla Capital Scholarship?
आदित्य बिरला कैपिटल स्कॉलरशिप उन मेधावी बालिकाओं के लिए बेहतरीन विकल्प है जो पढ़ाई में होनहार है और अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं। वर्ष 2026-27 के अंतर्गत यह स्कॉलरशिप कक्षा 9 वीं से 12वीं, पॉलिटेक्निकल डिप्लोमा, अंडरग्रैजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्तर पर पढ़ने वाली छात्राओं को दी जा रही है। अलग-अलग राज्यों की छात्राएं इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रियाएं ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जा रही है।
किस कक्षा की छात्राओं को कितनी राशि मिलेगी?
Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 के अंतर्गत बालिकाओं को DBT से राशि दी जाएगी। यह राशि उन्हें प्रत्येक एकेडमिक ईयर में मिलती है। इसका इस्तेमाल बालिकाएं ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस, एग्जामिनेशन फीस, किताब का खर्च, यूनिफॉर्म में इत्यादि के खर्चों के लिए कर सकती है।
सालाना स्कॉलरशिप राशि
- कक्षा 9वी से 12वीं /पॉलिटिकल डिप्लोमा : 25000 रुपए
- जनरल ग्रेजुएशन : 45,000 रुपए
- 4 साल प्रोफेशनल ग्रेजुएट : 45000 रुपए
- हायर प्रोफेशनल एजुकेशन/ पोस्ट ग्रेजुएट : ₹60000
कौन कर सकता है आवेदन ?
Aditya Birla Capital Scholarship 2026-27 में आवेदन करने के लिए कुछ विशेष पात्रता मापदंड पूरे करने अनिवार्य हैं।
- स्कॉलरशिप में केवल बालिकाएं ही सम्मिलित हो सकती हैं।
- आवेदक बालिका का कक्षा 9वी से 12वीं/पॉलिटेक्निक डिप्लोमा /अंडरग्रैजुएट /पोस्टग्रेजुएट लेवल में अध्यनरत होना जरूरी है।
- बालिका का पिछले कक्षा में 60% से अधिक अंक होने अनिवार्य है।
- बालिका की पारिवारिक वार्षिक आय 6 लाख से कम होनी जरूरी है।
- स्कॉलरशिप का लाभ केवल भारत में मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली बालिकाओं को मिलेगा।
- आवेदक बालिका आदित्य बिरला ग्रुप या Buddy4Study के कार्यरत कर्मचारी की बेटी नहीं होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया
- इस स्कॉलरशिप में उम्मीदवार का चयन उनकी एकेडमिक रिकॉर्ड्स और आर्थिक स्थिति के आधार पर किया जाएगा।
- सबसे पहले आवेदनों की छंटाई होगी।
- बालिकाओं की पारिवारिक स्थिति और उनका एकेडमिक परफॉर्मेंस चेक किया जाएगा ।
- इसके बाद डॉक्युमेंट वेरीफिकेशन होगा।
- शॉर्ट लिस्टिंग की प्रक्रिया होगी और बालिकाओं को इंटरव्यू या टेलिफोनिक इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
- इसके बाद फाइनल सिलेक्शन होगा और स्कॉलरशिप की राशि DBT के द्वारा वितरित की जाएगी।
आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
आवेदन करते समय छात्राओं को पासपोर्ट साइज फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पारिवारिक आय प्रमाण पत्र, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, फीस रसीद और बैंक पासबुक की जानकारी देनी होगी। जरूरत के अनुसार डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट, माता-पिता का डेथ सर्टिफिकेट और घर की फोटो जैसे दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं।
कैसे करें आवेदन?
Aditya Birla Capital Scholarship में आवेदन करने के लिए आवेदक बालिका Buddy4Study पोर्टल से आवेदन कर सकती है।
- सबसे पहले बालिका को Buddy4Study पोर्टल पर जाना होगा।
- यहां जाकर Aditya Birla Capital Scholarship इस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और अप्लाई ऑनलाइन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- यहां आवेदन फार्म को सावधानीपूर्वक भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करने होंगे और टर्म और कंडीशन को स्वीकार करना होगा।
- अब फॉर्म की समीक्षा करनी होगी और फॉर्म को सबमिट कर देना होगा।
योग्य छात्राओं को ध्यान रखना चाहिए कि इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 27 अक्टूबर 2026 है। इसलिए आर्थिक रूप से जरूरतमंद और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राएं समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें:

