Patna News: घर में मिली खून से लथपथ पति-पत्नी की लाश, लोगों ने जताया Murder का आसंका

Patna News
1 min read

Patna News: नमस्कार दोस्तों बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। बता दे की पटना के एक घर में से शव बरामद हुए हैं। अब शायद आपको यह जानकर हैरानी हो कि पटना के उस घर से एक नहीं बल्कि 2 शव बरामद किए गए हैं। अब क्या है पुरा मामला, घर से मिले शव आखिर हैं किसके और इस घटना से जुड़ी तमाम जानकारियां आपको हम बताते हैं।

घटना स्थल कि जानकारी

अब सबसे पहले आपको बता दें कि जिस घर से शवों को बरामद किया गया है, वे राजधानी Patna के पौश इलाके में मौजूद है। बताया जा रहा है कि पटना के पाटलीपुत्र थाना क्षेत्र के नेहरू नगर के रोड नंबर दो में सुजाता निवास नाम से एक मकान मौजूद है, जिसका मकान संख्या 62 है और इसी मकान में 2 शवों को बरामद किया गया है।

अलग-अलग जगहों पर था खून से लथपथ शव

बता दें कि जब Patna Police की टीम घटनास्थल पर पहुंची तब उन्होंने पाया कि दो लोगों का शव खून से लथपथ दो अलग-अलग जगहों पर पड़ा हुआ है। और यह दोनों बुजुर्ग पति-पत्नी पति-पत्नी थें। जिसमें से पत्नी का शव किचन में पड़ा था। जबकि पति का शव बेड रूम में था। अब दोनों की हत्या की गई है या क्या मामला है इसकी जांच में पुलिस जुट गई है।

शवों कि पहचान

अब आगे बात करें कि राजधानी पटना के उसे मकान से मिले शव आखिर हैं किसके, तो यहाँ आपको बता दें कि घटना स्थल से दो लोगों के शव को बरामद किया गया है, और ये दोनों शव बुजुर्ग दंपत्ति के हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिस मकान से शवों को बरामद किया गया है, मृत बुजुर्ग दंपत्ति उसी मकान के मालिक थें।

मर्डर या आपसी विवाद

बता दें की राजधानी पटना में एक साथ 2 शवों के बरामद किए जाने के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आलम यह है कि हर चौक चौराहे पर इसी घटने का चर्चा सुनाई दे रहा है। लोगों के बीच इस घटना को लेकर यही सवाल है कि आखिर ये मर्डर है या फिर पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद। बता दे की इस घटना की जांच करने के लिए FSL Team को भी बुलाया गया है। ऐसे में जब एफएसएल की टीम मामले की जांच कर रिपोर्ट पेश करेगी, तब इस बात कि पुष्टि हो पाएगी कि ये मर्डर है या आपसी विवाद।

घटना स्थल पर पहुंची सिटी एसपी

बता दें कि इस घटना कि सुचना मिलने के बाद मौके पर कई आला अधिकारी पहुंचे हुवे थें। आपको बता दें कि घटना स्थल पर सिटी एसपी स्वीटी सहरावत, जो सेंट्रल एसपी हैं वो भी पहुंची हुइ थीं। जिन्होंने इस घटना को लेकर कुछ अहम जानकारी साझा किया है। उन्होंने इस घटने को लेकर बताया है कि क्या इस पूरी घटना में किसी तीसरे आदमी कि संलिप्तता है या फिर नहीं।

घटना को लेकर Patna Central SP ने क्या कहा

इस मामले में Patna Central SP स्वीटी सहरावत ने कहा कि रात 8:30 बजे पाटलिपुत्र थाना को सूचना मिली कि एक दंपती की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ करने और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद, ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे किराएदारों से भी पूछताछ किया गया। Patna Central SP ने कहा कि पूछताछ से पता चला कि पति-पत्नी में विवाद था। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 से 1 बजे के करीब पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। लोगों ने बताया कि पहले भी पति-पत्नी में लड़ाई-झगड़ा होते रहता था। स्वीटी सहरावत ने कहा कि घर में लॉकर या अन्य सामान से छेड़छाड़ नहीं की गई है, ऐसे में अभी तक यही लग रहा है कि कोई बाहरी आदमी घर में नहीं आया था।

ये भी पढ़ें: Mirzapur Road Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भीषण हादसा। Tractor पर चढ़ी Truck, 10 लोगों की मौत

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

3 thoughts on “Patna News: घर में मिली खून से लथपथ पति-पत्नी की लाश, लोगों ने जताया Murder का आसंका”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *