मुकेश अंबानी की Jio प्लेटफॉर्म्स की धमाकेदार एंट्री! एयरटेल को पछाड़ बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

Jio Platforms Listing surpasses Bharti Airtel in market cap
1 min read

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के नेतृत्व वाली टेलीकॉम और डिजिटल दिग्गज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms) ने शेयर बाजार में इतिहास रच दिया है। कंपनी की शेयर बाजार में बंपर शुरुआत हुई है, जिससे निवेशकों की जमकर चांदी हुई है। इस शानदार लिस्टिंग के दम पर जियो ने देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) को मार्केट कैप के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

इश्यू प्राइस से 21% ऊपर खुले शेयर

बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों ने जोरदार शुरुआत की। निवेशकों के लिए तय किए गए 1,119 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले शेयर 21.36% के प्रीमियम पर 1,358 रुपये पर लिस्ट हुए। कारोबार के दौरान निवेशकों का उत्साह और बढ़ा और शेयर की कीमत करीब 23% की छलांग लगाकर 1,375 रुपये के उच्च स्तर तक पहुंच गई।

ये भी पढ़ें: अब सिर्फ ₹55 में पूरे महीने का मनोरंजन! Jio दे रहा है 1000+ HD Live TV चैनलों का एक्सेस

मार्केट कैप में 2.36 लाख करोड़ का उछाल

लिस्टिंग से पहले इश्यू प्राइस के आधार पर जियो प्लेटफॉर्म्स का मार्केट कैप 10,30,490.55 करोड़ रुपये था। लेकिन शेयर बाजार में शुरुआत के बाद कंपनी का बाजार मूल्य बढ़कर 12,66,615.09 करोड़ रुपये (लगभग ₹12.50 लाख करोड़) पर पहुंच गया।

इस तरह जियो के मार्केट कैप में करीब 2.36 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस ताबड़तोड़ तेजी के साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स ने रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी मूल्यवान कंपनी का ताज अपने नाम कर लिया है।

एयरटेल को पीछे छोड़ निकली जियो

जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग का असर भारती एयरटेल की रैंकिंग पर भी पड़ा। जियो का मार्केट कैप बढ़कर 12.66 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया, जबकि एयरटेल का बाजार मूल्य कारोबार के दौरान करीब 12.08 लाख करोड़ रुपये रह गया।

आंकड़ों के अनुसार, एयरटेल के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर कंपनी का शेयर 2.09 फीसदी की गिरावट के साथ 1,936.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले कारोबार के दौरान शेयर 1,926.45 रुपये के निचले स्तर तक पहुंच गया था।

मंगलवार को बाजार बंद होने के समय कंपनी का बाजार मूल्य 12,34,371.11 करोड़ रुपये था। कारोबार के दौरान यह घटकर 12,02,046.09 करोड़ रुपये पर आ गया। इसका मतलब है कि एयरटेल के बाजार मूल्य में 32,325.02 करोड़ रुपये की कमी दर्ज की गई। जियो की तेजी और एयरटेल के शेयरों में गिरावट के चलते दोनों कंपनियों के बीच बाजार पूंजीकरण का अंतर बदल गया।

ये भी पढ़ें: जियो दे रहा है 1 महीना फ्री रिचार्ज, ₹299 और ₹349 प्लान पर ऐसे उठाएं फायदा

शेयर बाजार में भी बड़ी गिरावट

जियो की मजबूत लिस्टिंग के बीच व्यापक शेयर बाजार में दबाव देखने को मिला। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। इससे साफ था कि जियो के शेयरों में तेजी के बावजूद पूरे बाजार का रुख कमजोर बना हुआ था।

बीएसई सेंसेक्स सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर 955.27 अंक गिरकर 72,642.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। कारोबार के दौरान सूचकांक में गिरावट और बढ़ी तथा यह 995.1 अंक टूटकर 72,603.57 के स्तर तक पहुंच गया।

वहीं, एनएसई का निफ्टी 50 भी दबाव में रहा। सुबह के कारोबार में यह 249.95 अंक गिरकर 22,498.45 पर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी करीब 255 अंक गिरकर 22,497.70 के स्तर तक आ गया था।

निवेशकों के लिए आगे की क्या है रणनीति?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी आईपीओ की लिस्टिंग के बाद शुरुआती दिनों में हाई वोलेटाइल ( उतार-चढ़ाव) देखने को मिलता है। चूंकि जियो के शेयरों में पहले ही शानदार तेजी आ चुकी है, इसलिए निवेशकों को आगे के कारोबारी सत्रों में बाजार के रुख और कंपनी के फंडामेंटल्स पर पैनी नजर रखनी चाहिए।

Jai Jagdamba News Whatsapp

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर करें।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →