Buxar Truck Accident: खनन प्रक्रिया शुरू होते ही सड़कों पर बढ़ने लगी दुर्घटना, बक्सर में बीच सड़क पलटा बालू लदा ट्रक

Buxar Truck Accident: accident-of-sand-loaded-truck
1 min read

Buxar Truck Accident: नमस्कार दोस्तों बिहार के बक्सर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल जैसे-जैसे बालू घाटों से खनन की प्रक्रिया शुरू हो रही है, वैसे ही सड़कों पर भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटना की तादाद भी बढ़ती जा रही है। और कुछ ऐसा ही मामला आज बिहार के बक्सर जिले से सामने आया है, जहां बालू लदी एक ट्रक दुर्घटना का शिकार हो गई है। बता दे कि उस Truck में लाल बालू लदा हुआ था। इसके संदर्भ में बताया जा रहा है कि यह ट्रक डेहरी के बालू घाट से बालू की लोडिंग कर बक्सर जिला में अपने गंतव्य स्थान की तरफ जा रही थी।

रात तकरीबन 2 से 2:30 बजे के बीच हुई दुर्घटना

फिलहाल बता दें कि इस दुर्घटना को लेकर जो मौजूदा जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक यह घटना (Buxar Truck Accident), रात तकरीबन 2 से 2:30 बजे के बीच में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि रात के समय सड़क खाली होने के कारण ट्रक काफी तेज रफ्तार में चल रही थी, जिसके बाद ठोरा पुल के समिप टर्निंग पर पहुँच Truck का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया। ये भी पढें: Buxar Police के हाथ लगी बडी सफलता

बताया जा रहा है कि ट्रक इस इस प्रकार पलटी थी कि  सुबह होते होते गाड़ियों की लंबी लाइन लग चुकी थी, जिस वजह से पूरा सड़क जाम हो गया था। ऐसे में स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंच Truck को सड़क  किनारे करवाते हुए रोड पर गाड़ियों के लगे लंबे जाम को खाली करवाया।

बालू ओवरलोडिंग कर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रहा था Truck

बता दे कि इस दुर्घटना (Buxar Truck Accident) के संदर्भ में वहां मौजूद लोगों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक एक व्यक्ति का कहना है कि यह Truck लाल बालू ओवरलोडिंग कर अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रहा था, और रफ्तार तेज होने के कारण वह थोड़ा पुल के घुमावदार मोड के पास गाड़ी को संभाल नहीं पाया जिसके  बाद संतुलन बिगड़ने से Truck पलटी मार दी।

 

जबकि एक अन्य व्यक्ति ने अनुमान लगाते हुए बताया कि जिस जगह दुर्घटना हुई है, वहां थोड़ा पुल के पास हल्का घुमावदार सड़क है, और रात के समय अक्सर ऐसे ट्रैकों के ड्राइवर गाड़ी पर मौजूद हेल्पर यानी की खलासी को, गाड़ी का स्टेरिंग संभालने को दे देते हैं। ऐसे में हो सकता है कि रात के समय खलासी को नींद आ रही हो। जिस वजह से वह Truck का स्टेरिंग जरूरत से अधिक मोड दिया हो, या सामने से अचानक कोई गाड़ी आ गई हो जिसे बचाने की कोशिश में ट्रक अपना संतुलन खो बैठा हो।

मुफस्सिल थाना और बक्सर टाउन थाना के सीमा हुआ दुर्घटना

मगर यहां हम आपको बताना चाहेंगे की जिस वक्त यह दुर्घटना (Buxar Truck Accident) हुई उस वक्त सड़क पर, कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। ऐसे में लोगों द्वारा कही गई किसी भी बात का पुष्टि अभी नहीं किया जा सकता है। फिलहाल स्थिति की बात करें तो यह दुर्घटना मुफस्सिल थाना और बक्सर टाउन थाना के सीमा के समीप हुआ है। लेकिन इस घटना की जिम्मेदारी मुफस्सिल थाना लेते हुए मौके पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जिसमें प्रथम चरण में Truck पर लदे लाल बालू जो ट्रक के पलटने के साथ सड़क पर फैल चुका था उसे ट्रैक्टरों की मदद से अन्य जगह पर गिरवाया गया। इसके बाद बालू को खाली कर ट्रक को सड़क किनारे किया गया। ताकि सड़क पर लगा लंबा जाम खुल सके और वाहनों की आवाजाही एक बार फिर सुचारू तरीके से चल सके। फिलहाल वाहन मालिक के संदर्भ में कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है की ट्रक का मालिक कौन है और यह ट्रक किस जगह से आई है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

3 thoughts on “Buxar Truck Accident: खनन प्रक्रिया शुरू होते ही सड़कों पर बढ़ने लगी दुर्घटना, बक्सर में बीच सड़क पलटा बालू लदा ट्रक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *