Buxar News: अवैध हथियार तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, हथियार संग पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Hathiyar Tashkari Buxar
1 min read

Hathiyar Tashkari, Buxar: बिहार के बक्सर जिले से अपराधीक गतिविधि का नया मामला सामने आ रहा है। वहीं बात करें उस खबर की तो Dumraon Police ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी पिस्टल भी बरामद किया है। वहीं इस घटना ने डुमरांव क्षेत्र में हथियार तस्करी से जुड़े अपराधियों पर शिकंजा कसने के प्रयास को तेज कर दिया है।

Buxar Vikas Yojana 2025: 257 करोड़ की योजनाओं से Buxar को मिलेगी नई पहचान, बदलेगी शहर की तस्वीर

Hathiyar Tashkari Buxar: गुप्त सूचना के आधार पर हुई त्वरित कार्रवाई

डुमरांव एसडीपीओ अफाक आलम (Dumraon SDPO Asfaak Aalam Ansari) ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग हथियारों की खरीद-फरोख्त (Hathiyar Tashkari) के लिए एकत्रित हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और छापेमारी कर दोनों युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी Dumraon Police के सतर्कता और त्वरित निर्णय का नतीजा है।

Hathiyar Tashkari मामले में गिरफ्तार युवकों की पहचान

पुलिस ने बताया कि अवैध हथियार तस्करी (Hathiyar Tashkari) मामले में गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान अनिल कुमार और नंदलाल शाह के रूप में की है। अनिल कुमार डुमरांव के दक्षिण टोला का निवासी है, जबकि नंदलाल शाह बगेन थाना क्षेत्र के एकरासी गांव का रहने वाला है। दोनों आरोपियों पर लंबे समय से अवैध हथियार तस्करी में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा संभव

पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों के खिलाफ गहन जांच चल रही है। उनके आपराधिक नेटवर्क और इस तस्करी में शामिल अन्य सहयोगियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह गिरफ्तारी अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क तक पहुंचने में मददगार साबित हो सकती है।

Dumraon Police की सफलता

Dumraon Police की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अवैध हथियार तस्करी जैसे अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस का यह प्रयास सराहनीय है। इस तरह की कार्रवाइयों से अपराधियों में भय पैदा होगा और समाज में सुरक्षा का माहौल बनेगा।

हथियार तस्करी के बढ़ते मामले

बता दें कि बक्सर जिले और आसपास के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहाँ से हथियार तस्करी (Hathiyar Tashkari) के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। बहरहाल अपराध पर लगाम लगाने की दिशा में, अवैध हथियारों के धंधे को रोकना एक अहम कदम होगा। हालांकि पुलिस विभाग कि तत्परता और अपराध के खिलाफ कार्रवाई, काबिले तारीफ है। जिसका गवाह स्थानीय लोग हैं, जिन्होंने यह बात स्विकार किया कि पुलिस की सख्त कार्रवाई से इस प्रकार की अपराधीक घटनाओं में काफी कमी आइ है। लोगों का कहना है कि अपराधियों पर कार्रवाई से क्षेत्र में सांती का माहौल कायम है। लोगों ने पुलिस से अपील की है कि ऐसे अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार सख्ती बरकरार रखी जाए।

पुलिस की अपील

वहीं पुलिस ने भी स्थानीय जनता से अपील की है कि यदि उन्हें इस तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो वे तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस अधिकारी का कहना है कि जनता के सहयोग से, अपराधों पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सकता है। अंततः डुमरांव पुलिस की यह कार्रवाई इस बात का संकेत दे रही है, की कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। और अवैध हथियार तस्करी जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस का यह प्रयास न केवल अपराधियों के लिए चेतावनी है, बल्कि समाज में सुरक्षा और शांति स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Buxar News: अवैध हथियार तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, हथियार संग पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *