Buxar में दर्दनाक वारदात, मां ने बेटी को जिंदा जलाया

Dumraon Crime News
1 min read

Dumraon Crime News: बक्सर जिला के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। वहीं बात करें उस खबर कि तो डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र के नया भोजपुर थाना अंतर्गत वार्ड नंबर 8, पूरब टोला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरसल यहाँ एक सौतेली मां ने अपनी बेटी को जला कर मौत के घाट उतार दिया है। नतीजतन यह भयावह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

ये भी पढ़ें:Buxar News: अवैध हथियार तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई, हथियार संग पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार

Dumraon Crime News: गुप्त सूचना पर हरकत में आई पुलिस

आपको बता दें कि 1 फरवरी 2025 को रात करीब 10 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, डुमरांव को इस घटना (Dumraon Crime) की गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तुरंत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सूचना दी और नया भोजपुर थाना क्षेत्र में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

सत्यापन में सही पाई गई सूचना

पुलिस टीम ने वारदात स्थल का दौरा कर मामले की जांच की। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि सौतेली मां ने अपनी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने मौके से महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतका के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच को और तेज किया जाएगा।

सौतेली मां की गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी

Dumraon Police ने बताया कि गिरफ्तार महिला ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार कर ली है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई

फिलहाल नया भोजपुर थाना इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रहा है। घटना के पीछे की असल वजह जानने के लिए पुलिस मृतका के परिवार और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है।

समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है यह घटना

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि पारिवारिक तनाव को समय रहते सुलझाया जाए। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने दोषी को पकड़ने में सफलता पाई है। इस मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई पर क्षेत्रवासियों की नजरें टिकी हुई हैं।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Buxar में दर्दनाक वारदात, मां ने बेटी को जिंदा जलाया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *