क्या आप भी हैं झड़ते बालों से परेशान? इस्तेमाल करें घर पर बनें ये आयुर्वेदिक तेल, 5 दिन में दिखेगा असर

Ayurvedic Oil For Hair Growth making and using tips
1 min read

Ayurvedic Oil For Hair Growth: इस समय की भाग दौड़ भरी जिंदगी में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन चुका है। महंगे शैम्पू और रासायनिक हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बालों को नुकसान पहुँचा रहा है। ऐसे में इस समस्या में एक प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय न केवल बालों को स्वस्थ बनाता है, बल्कि उन्हें जड़ों से मज़बूत भी करता है। यहां हम बता रहे हैं एक खास तरह के आयुर्वेदिक तेल की, जिसे आप अपने घर पर बना सकते हैं और महज 5 दिनों के इस्तेमाल से इसका असर दिखाना शुरू हो जाएगा।

Ayurvedic Oil For Hair Growth: यह आयुर्वेदिक तेल क्यों है खास?

इस आयुर्वेदिक तेल में नारियल तेल, काले तिल का तेल, असली बादाम तेल और नींबू रस जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं। ये सभी बालों की जड़ों को पोषण देते हैं, डेंड्रफ को खत्म करते हैं और सिर की त्वचा को शीतलता प्रदान करते हैं। यह बालों के झड़ने और डैंड्रफ के लिए एक प्राकृतिक नुस्खा (Herbal remedy for hair fall and dandruff) है।

योगी सरकार के 10 बड़े फैसले, हर गरीब को मिलेगा राशन, युवाओं को मिलेगा रोजगार

आयुर्वेदिक हेयर ऑयल को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • नारियल तेल – 100 ग्राम
  • काले तिल का तेल – 50 ग्राम
  • बादाम का तेल – 50 ग्राम
  • दो कागजी नींबू
  • हरसिंगार फूलों का अर्क – 20 ml

घर पर आयुर्वेदिक तेल बनाने की विधि

घर पर आयुर्वेदिक तेल बनाने के लिए सबसे पहले नींबू का रस निकालकर छान लें। इसके बाद उसे एक बर्तन में नारियल तेल को गरम करें। जब उबल जाए तो आंच से उतारकर नींबू रस सावधानी से मिलाएं। इसके बाद 5–7 मिनट बाद फिर से धीमी आंच पर इसे गर्म करें। अब इसमें काले तिल का तेल डालें और कुछ देर उबालें। इसके बाद इसमें हरसिंगार अर्क मिलाएं। अंत में बादाम का तेल डालें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद छानकर किसी कांच की शीशी में भर लें।

सुबह नहाने से एक घंटा पहले और रात को सोने से पहले बालों की जड़ों में हल्के हाथों से मालिश करें। 5 दिन के भीतर आपको असर दिखने लगेगा। इसके इस्तेमाल से बाल झड़ना बंद होगा, रूसी गायब होगी और बाल घने व चमकदार बनेंगे। साथ ही सिरदर्द और तनाव से भी राहत मिलेगी।

iPhone 16 Pro Max vs Samsung Galaxy S25 Ultra: किस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में है असली दम?

मानसिक शांति और बेहतर नींद के लिए फायदेमंद है यह आयुर्वेदिक हेयर ऑयल

यह आयुर्वेदिक हेयर ऑयल सिर्फ बालों की देखभाल के लिए नहीं, बल्कि मानसिक शांति और बेहतर नींद के लिए भी फायदेमंद है। इसका ठंडा प्रभाव सिर को आराम देता है और तनाव को दूर करता है। महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की जगह यह आयुर्वेदिक तेल एक प्राकृतिक और भरोसेमंद विकल्प है। यह न केवल hair growth में सहायक है बल्कि dandruff जैसी जटिल समस्याओं को भी जड़ से खत्म करता है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “क्या आप भी हैं झड़ते बालों से परेशान? इस्तेमाल करें घर पर बनें ये आयुर्वेदिक तेल, 5 दिन में दिखेगा असर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *