अब सिर्फ 9 दिन में करें देश के पांच प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का दर्शन, IRCTC ने लॉन्च किया खास पैकेज; जानें यात्रा की पूरी जानकारी

IRCTC 5 Jyotirlinga Darshan Package
1 min read

IRCTC Jyotirlinga Darshan Package: अगर आप भगवान शिव के भक्त हैं और ज्योतिर्लिंग यात्रा की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। दरसल IRCTC ने ‘5 Jyotirlinga Darshan’ ट्रेन टूर की शुरुआत की है, जिसके तहत यात्री एक ही पैकेज में महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर पाएंगे। बता दें कि यह यात्रा नागपुर से 16 अगस्त से शुरू होगी और कुल 9 दिन व 8 रातों तक चलेगी। खास बात यह है कि इसमें यात्रियों के लिए स्लीपर और एसी कोच दोनों की सुविधा दी गई है।

क्या है IRCTC के 5 Jyotirlinga Darshan यात्रा का पूरा प्लान

इस पैकेज के अंतर्गत यात्री नागपुर से यात्रा शुरू करेंगे। यहाँ से ट्रेन सबसे पहले उज्जैन जाएगी, जहां भक्तों को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने का मौका मिलेगा। इसके बाद ट्रेन नासिक पहुंचेगी, जहां पवित्र गोदावरी नदी के किनारे स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराया जाएगा।

इसके बाद यात्रा पुणे की ओर बढ़ेगी, जहां भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, जो सह्याद्री पर्वत पर स्थित है, वहां भक्त शिवजी की पूजा-अर्चना कर सकेंगे। यात्रा के अंतिम चरण में ट्रेन औरंगाबाद पहुंचेगी और यहां श्रद्धालु घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करेंगे। गौरतलब है कि यह पूरा टूर धार्मिक आस्था और पर्यटन का बेहतरीन संगम है।

ये भी पढ़ें: शुरू होने जा रहा है पूर्वजों का आशीर्वाद पाने का पावन पर्व पितृ पक्ष, जानें कब करें श्राद्ध और कैसे पाएं पितृ दोष से मुक्ति

जाने यात्रा की तारीखें, स्टेशन और जरूरी डिटेल्स

IRCTC का 5 Jyotirlinga Darshan यात्रा भक्तों के लिए 16 अगस्त से नागपुर से शुरू हो रहा है। यह यात्रा 9 दिन और 8 रात तक चलेगी, जिसमें यात्री सिकंदराबाद, कामारेड्डी, निजामाबाद, धर्माबाद, मुदखेड, नांदेड़ और पुराना से ट्रेन पकड़ या छोड़ सकते हैं। खास बात यह है कि सीटें सीमित हैं और सावन महीने में मांग ज्यादा है, इसलिए समय रहते बुकिंग कराना बेहद जरूरी होगा ताकि यात्रा में जगह सुनिश्चित हो सके।

IRCTC के ‘5 Jyotirlinga Darshan’ पैकेज में कुल 630 सीटें उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें 228 सीटें स्लीपर क्लास, 350 सीटें 3AC और 52 सीटें 2AC क्लास में होंगी। इस धार्मिक यात्रा का किराया इकोनॉमी क्लास के लिए ₹14,700, स्टैंडर्ड क्लास के लिए ₹22,900 और प्रीमियम क्लास के लिए ₹29,900 तय किया गया है। खास बात है कि इस पैकेज में ठहरने की सुविधा अन्य यात्रियों के साथ शेयरिंग आधार पर होगी, जिससे यात्रा किफायती और सुविधाजनक बनती है।

इस ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज मे यात्रियों का सफर ‘Bharat Gaurav Tourist Train’ से होगा, जहां यात्रियों को रहने और खाने की पूरी व्यवस्था कंपनी करेगा। खास बात यह है कि मंदिर दर्शन के दौरान स्थानीय परिवहन भी पैकेज में शामिल है, जिससे भक्तों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही अनुभवी टूर गाइड और सुरक्षा की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि यात्रा आरामदायक और सुरक्षित बन सके।

ये भी पढ़ें: इस त्योहार घर जाने का खर्च अब होगा सस्ता, IRCTC दे रहा है रेल्वे टिकट की बुकिंग पर 20% का छूट; जानें बुकिंग की तारीखें, नियम और जरूरी शर्तें

देश के पांच प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का होगा दर्शन

IRCTC के इस खास पैकेज में यात्रियों को देश के पांच प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कराने का अवसर मिलेगा। सबसे पहले है:-

  1. महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन): जहां महाकाल स्वयंभू रूप में विराजमान हैं और मध्यप्रदेश का यह मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में सबसे प्रसिद्ध माना जाता है।
  2. ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: ये ज्योतिर्लिंग नर्मदा नदी के किनारे ‘ॐ’ आकार के द्वीप पर स्थित है और यहां दर्शन करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।
  3. त्र्यंबकेश्वर (नासिक): ये ज्योतिर्लिंग ज्योतिष शांति और पितृदोष निवारण के लिए खास महत्व रखता है।
  4. भीमाशंकर (पुणे): ये ज्योतिर्लिंग सह्याद्रि पर्वत की गोद में स्थित है, जो भक्तों को दिव्य शांति का अनुभव कराता है।
  5. घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग (औरंगाबाद): ये ज्योतिर्लिंग शिव-पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है, जो अपनी भव्यता से श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

कैसे करें बुकिंग?

यात्री 5 Jyotirlinga Darshan पैकेज की बुकिंग IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी IRCTC पर्यटन कार्यालय से भी बुकिंग संभव है। गौरतलब है कि बुकिंग ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगी, इसलिए यदि आप इस यात्रा का हिस्सा बनना चाहते हैं तो जल्द से जल्द टिकट कंफर्म कराना बेहतर होगा।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →