Agni 5 Missile बनी भारत की पहली ICBM, 5000+ किमी की रेंज और कई टारगेट पर वार करने की क्षमता के साथ दुनिया की खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइलों की लिस्ट में सामील

Agni 5 Missile India's first ICBM 2025
1 min read

Agni 5 Missile: भारत ने हाल ही में अपनी सबसे ताकतवर मिसाइल अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। आपको बता दें कि यह भारत की पहली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जिसकी रेंज 5000 किलोमीटर से भी ज्यादा है। खास बात यह है कि यह मिसाइल 24 मैक यानी करीब 30 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दुश्मन पर वार करने में सक्षम है। आइए जानते हैं आखिर क्या है बैलिस्टिक मिसाइल और अग्नि-5 को क्यों माना जा रहा है भारत की सुरक्षा कवच की सबसे मजबूत ढाल।

कैसे काम करती है बैलिस्टिक मिसाइल?

मिसाइल मुख्य रूप से दो तरह की होती हैं बैलिस्टिक और क्रूज। वहीं बैलिस्टिक मिसाइल को लॉन्च करने के बाद यह एक खास ट्रेजेक्टरी (पथ) फॉलो करती है। ये मिसाइलें पहले ऊंचाई की ओर जाती हैं, फिर धरती के वायुमंडल से बाहर निकलकर अधिकतर दूरी तय करती हैं और आखिर में टारगेट के पास दोबारा वायुमंडल में प्रवेश करती हैं। इस दौरान इनकी रफ्तार सबसे तेज होती है। बैलिस्टिक मिसाइलें मुख्य रूप से पेलोड यानी विस्फोटक या परमाणु हथियार को टारगेट तक पहुंचाने के लिए बनाई जाती हैं।

ये भी पढ़ें: ये हैं धरती के वो 5 सुपरपावर देश जिनके पास है पूरी दुनिया में हमला करने की ताकत, जाने भारत कहाँ खड़ा है इस दौड़ में

Agni 5 Missile की ताकत और विशेषताएँ

भारत की रक्षा शक्ति को और मजबूती देने वाली अग्नि-5 मिसाइल दुनिया की सबसे खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइलों में गिनी जाती है। इसकी लंबाई 17.5 मीटर और मोटाई 2 मीटर है, जबकि वजन करीब 50,000 किलो है। खास बात यह है कि यह 1,100 किलो तक के परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। तीन स्टेज वाले ठोस ईंधन डिजाइन और “कैनिस्टराइज्ड तकनीक” की वजह से इसे तुरंत लॉन्च किया जा सकता है।

इतना ही नहीं, इसे ट्रक पर लगे मोबाइल लॉन्चर से भी दागा जा सकता है, जिससे दुश्मन इसकी लोकेशन का अंदाजा नहीं लगा पाते। रिंग लेजर जायरो-बेस्ड गाइडेंस सिस्टम इसे टारगेट पर बेहद सटीक बनाता है। यही वजह है कि भारत की सुरक्षा में यह मिसाइल गेमचेंजर मानी जा रही है। बता दें कि Agni 5 Missile सतह से सतह पर मार करने वाली ताक़तवर बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे परमाणु और पारंपरिक दोनों हथियारों से लैस किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: भारत का Air Defence हुवा अब और भी खतरनाक, DRDO ने ओडिशा में किया IADWS Missile System का सफल परीक्षण

MIRV तकनीक से लैश है अग्नि-5 मिसाइल

खास बात यह है कि अग्नि-5 मिसाइल में MIRV (Multiple Independently Targetable Reentry Vehicle) तकनीक है, जिससे एक ही मिसाइल कई अलग-अलग टारगेट पर वार कर सकती है। इसकी आधिकारिक रेंज 5000 किमी से अधिक बताई जाती है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह 8000 किमी तक भी पहुंच सकती है। DRDO द्वारा विकसित यह मिसाइल भारत को उन चुनिंदा देशों की कतार में ला खड़ा करती है, जिनके पास ICBM तकनीक है।

ये है दुनिया की 5 सबसे लंबी दूरी की ICBM

आपको बता दें कि दुनिया में कई ऐसे इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल मौजूद हैं, जिनकी रेंज 10,000 किमी से भी ज्यादा है। इनमें शामिल हैं –

  • LGM-30G Minuteman III (अमेरिका) – 13,000 किमी
  • R-36 M2 Voyevoda (रूस) – 11,000 किमी
  • RS-24 Yars (रूस) – 12,000 किमी
  • DF-41 (चीन) – 12,000 से 15,000 किमी
  • M51 (फ्रांस) – 10,000 किमी
  • Agni-5 Missile (भारत) – 5000+ किमी

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →