Gold Silver Price Today: सोना फिर पहुंचा 1 लाख के पार, चांदी की कीमत में भी उछाल बरकरार, जानें आज का रेट

Gold Silver Price 25 August 2025
1 min read

Gold Silver Price 25 August 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की चमक लगातार बढ़ रही है। आज यानी 25 अगस्त 2025 को भी सोने और चांदी के दामों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। खास बात यह है कि सोना-चांदी के किमतो का ग्राफ पिछले कई दिनों से ऊपर की ओर है, जिससे निवेशकों और ग्राहकों दोनों की चिंता और उत्सुकता बढ़ गई है।

फिर 1 लाख के पार हुआ सोना

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना यानी 999 शुद्धता वाला सोना 100345 रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। शुक्रवार को यह कीमत 99358 रुपये थी, यानी महज तीन दिनों में 987 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

Gold Silver Price 25 August 2025: आज 24, 22 और 18 कैरेट सोने के दाम

  • 999 शुद्धता (24 कैरेट): 100345 रुपये (987 रुपये महंगा)
  • 995 शुद्धता (लगभग शुद्ध): 99943 रुपये (983 रुपये महंगा)
  • 916 शुद्धता (22 कैरेट): 91916 रुपये (904 रुपये महंगा)
  • 750 शुद्धता (18 कैरेट): 75259 रुपये (740 रुपये महंगा)
  • 585 शुद्धता (14 कैरेट): 58702 रुपये (578 रुपये महंगा)

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से सोने की कीमतें लगातार ऊपर जा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर और क्रूड ऑयल के उतार-चढ़ाव के साथ-साथ भारत में त्योहारी सीजन और शादियों के चलते सोने की मांग भी बनी रहती है।

ये भी पढ़ें: अगर AC खरीदने का है प्लान, तो थोड़े दिन और कर लीजिए इंतेजार; इस Festive Season ₹2,500 तक घट सकती है इन घरेलू गैजेट्स की कीमत

चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल

सोना ही नहीं, बल्कि चांदी के दामों में भी तेज़ उछाल देखने को मिला है। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत शुक्रवार को 113906 रुपये प्रति किलो थी, जो आज बढ़कर 116533 रुपये किलो हो गई है। यानी 2627 रुपये महंगी हो गई।

क्यों बढ़ रहे हैं सोना-चांदी के दाम?

सोना-चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और इसके पीछे कई बड़े कारण हैं। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती या कमजोरी का सीधा असर सोने-चांदी पर पड़ता है। इसके साथ ही ग्लोबल महंगाई, ब्याज दरों में बदलाव और रूस-यूक्रेन जैसे भू-राजनीतिक हालात भी कीमतें बढ़ाने में अहम रोल निभाते हैं। खास बात है कि भारत में त्योहार और शादियों का सीजन नज़दीक है, जिससे घरेलू स्तर पर मांग और तेज़ हो रही है।

हालांकि, इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में निवेशक सोने-चांदी को सुरक्षित विकल्प मानकर उसमें पैसा लगा रहे हैं। इसी वजह से दामों में लगातार तेजी देखी जा रही है। गौरतलब है कि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) हर दिन सुबह और शाम को गोल्ड-सिल्वर के रेट्स जारी करता है। ये रेट्स देशभर के प्रमुख बाजारों से इकट्ठा किए गए आंकड़ों पर आधारित होते हैं और मानक दर माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: सोने की कीमतों में भारी उछाल, जानें 2025 के अंत तक कहां पहुंचेगा सोना

ग्राहकों पर क्या होगा असर?

सोना-चांदी के लगातार बढ़ते दामों का सीधा असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। अगर आप गोल्ड ज्वैलरी खरीदने की सोच रहे हैं तो ध्यान रखें कि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी दरों में अभी GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, यानी दुकान पर खरीदारी करते समय आपको तय रेट से ज्यादा भुगतान करना होगा।

आने वाले महीनों में नवरात्रि, दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के साथ-साथ शादी का सीजन भी शुरू होने वाला है, ऐसे में सोना-चांदी की डिमांड और बढ़ सकती है। जानकारों का कहना है कि मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए निवेशकों के लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि लंबे समय में सोना-चांदी की वैल्यू में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। ग्राहकों को फिलहाल ज्वैलरी खरीदने में ज्यादा बजट रखना होगा और कई परिवार खरीदारी टाल भी सकते हैं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →