SBI बैंक में अब तक की सबसे बड़ी डकैती, 20 करोड़ का सोना और 1 करोड़ नगद लेकर फरार हुवे नकाबपोश लुटेरे

SBI Bank Robbery Worth 21 Crore
1 min read

SBI Bank Robbery: क्या आपने कभी अपने जीवन काल में करोड़ों की डकैती देखी है? सोचिए, एक बैंक में अचानक हाथों में हथियार लिए कुछ नकाबपोश लोग घुसते हैं और मिनटों में करोड़ों का सोना और नकदी लेकर फरार हो जाएं! ये सुनने में किसी फिल्म का सीन लगता है लेकिन अफसोस की यह कोई कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है। गौर करने वाली बात यह है कि इस डकैती को अंजाम देने लूटेरे सेना जैसी वर्दी पहनकर आए थे और बैंक स्टाफ को बंधक बनाकर पूरी वारदात को अंजाम दिया।

20 करोड़ का सोना और 1 करोड़ कैश लेकर फरार

कर्नाटक के विजयपुरा जिले के चाडचन इलाके में स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) शाखा को लुटेरों ने मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, तीन नकाबपोश बदमाश सेना जैसी वर्दी पहनकर बैंक में दाखिल हुए और अंदर जाते ही पूरे स्टाफ को बंधक बना लिया। आपको बता दें कि उन्होंने बैंक मैनेजर और कैशियर पर बंदूक तानते हुए कैश वॉल्ट खुलवाया और सोने के लॉकर की चाबी भी निकलवाई।

खास बात है कि लुटेरों ने स्टाफ और मौजूद ग्राहकों के हाथ-पैर प्लास्टिक बैग से बांध दिए और उन्हें वॉशरूम में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने बैगों में कैश और सोने के जेवर भरकर फरार हो गए। अनुमान है कि SBI Bank Robbery में लगभग 20 करोड़ रुपये का सोना और 1 करोड़ रुपये नकद लूटा गया।

ये भी पढ़ें: श्री सांवलिया सेठ मंदिर का खुला खजाना, भंडार से निकला इतना कैश और सोना-चांदी की देख दंग रह जाएंगे आप

SBI Bank Robbery: मैनेजर पर तानी बंदूक, स्टाफ को बनाया बंधक

पुलिस जांच में सामने आया कि लुटेरे पहले बैंक में ऐसे दाखिल हुए जैसे खाता खुलवाने आए हों। अचानक उन्होंने हथियार निकालकर सभी को धमकाया। एक आरोपी ने बैंक मैनेजर से कहा “कैश निकालो वरना जान से मार दूंगा।” यह पूरा घटनाक्रम महज कुछ ही मिनटों में हुआ और लुटेरे फरार हो गए।

गौरतलब है कि लुटेरों ने वारदात के लिए एक मारुति ईको वैन का इस्तेमाल किया था, जिसकी नंबर प्लेट नकली थी। घटना के बाद वे महाराष्ट्र के पंढरपुर की ओर भागे। हालाकि रास्ते में उनका एक्सीडेंट हो गया और स्थानीय लोगों से झगड़ा भी हुआ। इसके बाद भी वे लूट का सामान लेकर फरार हो गए।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कर्नाटक और महाराष्ट्र में छापेमारी

इस बड़ी बैंक लूट (SBI Bank Robbery) के बाद विजयपुरा के पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबर्गी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि यह घटना सुनियोजित तरीके से अंजाम दी गई है। पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज की और कर्नाटक व महाराष्ट्र पुलिस की संयुक्त टीम आरोपियों की तलाश में लग गई है।

ये भी पढ़ें: SBI Recruitment: सरकारी बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका, SBI में 122 स्पेशलिस्ट ऑफिसर पदों पर आवेदन शुरू; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और स्मार्ट तैयारी के टिप्स

पुलिस का मानना है कि इस गैंग के पास इलाके की पूरी जानकारी थी और उन्होंने बैंक की सुरक्षा का पूरा सर्वे पहले से किया हुआ था। फिलहाल आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

क्या अब बैंक में सुरक्षित हैं ग्राहक?

इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में डर का माहौल है। लोग खुलकर सवाल पूछ रहे हैं कि अगर SBI जैसी बड़ी बैंक शाखा में इतनी बड़ी डकैती हो सकती है, तो छोटे शहरों के बैंक कितने सुरक्षित हैं? आपको बता दें कि बैंक प्रबंधन ने तुरंत सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए हैं और पुलिस ने गश्त भी तेज कर दी है।

गौरतलब है की SBI Bank Robbery अब तक की सबसे बड़ी बैंक लूट में से एक मानी जा रही है। पुलिस को शक है कि इस गैंग में लोकल लोगों की भी भागेदरी रही होगी, क्योंकि लुटेरों को बैंक का अंदरूनी रास्ता पहले से पता था।

ये भी पढ़ें: देश की दिग्गज बैंक SBI में बड़ी चोरी! 19 किलो सोने के जेवरात ले भागे चोर, 14.94 करोड़ है अनुमानित किमत

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →