Tata Nano 2025: सनरूफ, 40kmpl माइलेज और शानदार फीचर्स के साथ आ रही है भारत की सबसे सस्ती कार

Tata Nano 2025 Return with Sunroof and 40 kmpl mileage
1 min read

Tata Nano 2025: टाटा मोटर्स एक बार फिर इतिहास दोहराने जा रही है। कंपनी अपनी मशहूर बजट कार Tata Nano को 2025 में एक नई पहचान के साथ वापस ला रही है। बता दें, जब पहली बार नैनो लॉन्च हुई थी, तब इसे दुनिया की सबसे सस्ती कार कहा गया था। अब 2025 में इसका नया रूप न केवल किफायती होगा बल्कि इसमें ऐसे फीचर्स जोड़े जा रहे हैं जो आज की किसी भी प्रीमियम हैचबैक को टक्कर दे सकते हैं।

Tata Nano 2025 का लुक और डिजाइन

बात करें इसके डिजाइन की तो Tata Nano 2025 अब पूरी तरह से मॉडर्न लुक में नजर आने वाली है। इसमें हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल, स्लीक LED हेडलैंप, DRLs, और बोल्ड अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। टाटा ने इस बार युवा खरीदारों को ध्यान में रखते हुए कई नए कलर ऑप्शन्स जोड़े हैं।

कार की लंबाई करीब 3.1 मीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 180mm रखी गई है, जिससे यह भारत की भीड़भाड़ वाली सड़कों और तंग पार्किंग में आसानी से फिट हो सकेगी। यानि छोटी दिखने वाली यह कार कंफर्ट और स्टाइल दोनों में बड़ी है।

ये भी पढ़ें: 5-स्टार सेफ्टी और धांसू फीचर्स के साथ मारुति ने लॉन्च की सबसे सेफ SUV Victoris, सिर्फ ₹10.5 लाख में मिलेंगे जबरदस्त फीचर

इंजन और परफॉर्मेंस

टाटा नैनो 2025 में 624cc ट्विन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो करीब 38PS की पावर और 51Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके दो वेरिएंट होंगे, 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक (AMT), ताकि हर तरह के ड्राइवर इसे आराम से चला सकें।

गौरतलब है कि इस कार की माइलेज 40 किलोमीटर प्रति लीटर तक बताई जा रही है, जो अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। यही नहीं, भविष्य में कंपनी इसका टर्बो पेट्रोल, CNG और Nano EV (इलेक्ट्रिक वर्जन) भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। इलेक्ट्रिक वर्जन की रेंज 250 किमी तक हो सकती है।

Tata Nano 2025 के फीचर

नई Tata Nano 2025 अब सिर्फ सस्ती कार नहीं रही, बल्कि एक फीचर-रिच प्रीमियम हैचबैक में तब्दील हो गई है। इसमें शामिल हैं:

  • 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
  • डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले क्लस्टर
  • स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल
  • ब्लूटूथ, USB और AUX सपोर्ट
  • पावर विंडो और सेंट्रल लॉकिंग
  • इलेक्ट्रिक सनरूफ
  • आरामदायक रीक्लाइनिंग फ्रंट सीटें

हालाकि यह कार छोटे सेगमेंट की है, फिर भी टाटा ने इसमें सेफ्टी पर कोई समझौता नहीं किया है।

ये भी पढ़ें: कारों की कीमतों में मारुति ने की बड़ी कटौती, Alto K10 से Grand Vitara तक 1 लाख से अधिक का डिस्काउंट

सेफ्टी फीचर्स जो बढ़ाते हैं भरोसा

टाटा मोटर ने इस बार Nano में सुरक्षा पर खास जोर दिया है। नई नैनो में अब 4 एयरबैग, ABS और EBD सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी और साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन बीम्स जैसी तकनीकें भी शामिल की गई हैं।

गौरतलब है कि इस प्राइस सेगमेंट की कारों में इतने ज्यादा सेफ्टी फीचर्स मिलना आम बात नहीं है। यही वजह है कि Tata Nano 2025 छोटे परिवारों और पहली बार कार खरीदने वालों के लिए अब न सिर्फ किफायती बल्कि एक सुरक्षित विकल्प भी बन गई है।

कीमत और EMI: फिर बनेगी आम लोगों की पसंद

टाटा मोटर ने इस कार को एक बार फिर सस्ता और सुलभ बनाए रखने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस ₹2.80 लाख से शुरू हो सकता है, जबकि बेस वेरिएंट करीब ₹1.45 लाख में उपलब्ध हो सकता है। कंपनी आसान EMI प्लान्स भी देगी, जो ₹1000 से ₹1500 प्रति माह से शुरू हो सकते हैं।

इससे यह कार स्टूडेंट्स, नए जॉब होल्डर्स और छोटे परिवारों के लिए फिर से एक बेस्ट ऑप्शन बन सकती है। कुल मिलाकर, Tata Nano की 2025 वापसी भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक नए युग की शुरुआत हो सकती है। अब यह कार केवल “सस्ती” नहीं, बल्कि “स्मार्ट और स्टाइलिश” भी है।

ये भी पढ़ें: भारत में दस्तक देने वाली है Triumph Bonneville 350, जानिए डिज़ाइन, इंजन, कीमत और लॉन्च अपडेट

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →