TVS ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX, मिलेगा 299cc इंजन, 4 राइड मोड और प्रीमियम फीचर

TVS ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX, मिलेगा 299cc इंजन, 4 राइड मोड और प्रीमियम फीचर

Apache RTX: टीवीएस मोटर (TVS Motor) कंपनी ने भारत में एडवेंचर मोटरसाइकिल सेगमेंट में धमाकेदार एंट्री कर ली है। कंपनी ने अपनी नई बाइक TVS Apache RTX लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹1.99 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बता दें कि यह टीवीएस की अब तक की सबसे एडवांस्ड और प्रीमियम Adventure Rally Tourer बाइक है।

TVS Apache RTX का इंजन और परफॉर्मेंस

TVS Apache RTX में दिया गया 299.1cc का नया RT-XD4 इंजन कंपनी की अब तक की सबसे एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में से एक है। यह सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड DOHC इंजन 36 bhp की पावर और 28.5 Nm टॉर्क पैदा करता है, जो इसे लंबी दूरी और ऑफ-रोड दोनों पर बेहतरीन बनाता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और स्लिपर क्लच के साथ जोड़ा गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग और भी स्मूद और स्पोर्टी महसूस होती है।

कंपनी का कहना है कि नया इंजन प्लेटफॉर्म चार “Dual Technologies” पर आधारित है Dual Overhead Cam, Dual Oil Pump System, Dual Cooling Jacket, और Dual Breather System। ये तकनीकें इंजन को न सिर्फ अधिक पावरफुल बनाती हैं बल्कि उसकी लाइफ और एफिशिएंसी भी बढ़ाती हैं। खास बात यह है कि यह इंजन Ethanol-blended फ्यूल को भी सपोर्ट करता है, जिससे यह पर्यावरण के लिहाज से भी एक बेहतर विकल्प बन जाता है।

ये भी पढ़ें: TVS ने लॉन्च किया Jupiter 110 का Special Edition, फीचर्स और लुक में Honda की Activa को देगा टक्कर

TVS Apache RTX के फीचर

Apache RTX में चार राइड मोड्स Urban, Rain, Tour, और Rally दिए गए हैं, जो राइडिंग कंडीशन के हिसाब से इंजन रिस्पॉन्स, ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल को एडजस्ट करते हैं। इसमें एक 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो Bluetooth कनेक्टिविटी, कॉल-नोटिफिकेशन और Map Mirroring जैसी स्मार्ट सुविधाएं प्रदान करता है।

लंबी यात्राओं को आसान बनाने के लिए इसमें Cruise Control और Tyre Pressure Monitoring System (TPMS) भी शामिल है। रात में राइडिंग के दौरान इसका Class-D LED हेडलैंप ऑटो एडजस्टिव लाइट इंटेंसिटी के साथ रास्ता और भी साफ दिखाता है। इसके अलावा, Adjustable Brake और Clutch Levers तथा Linear Traction Control System बाइक को हर तरह की सड़कों पर स्थिर और कंट्रोल में रखते हैं।

Apache RTX का सस्पेंशन, डिजाइन और राइडिंग कम्फर्ट

इस बाइक का स्टील ट्रेलिस फ्रेम मजबूती और बैलेंस के लिए बनाया गया है। सामने WP इनवर्टेड फोर्क्स और पीछे मोनो-ट्यूब फ्लोटिंग पिस्टन यूनिट (MFP) सस्पेंशन दिया गया है। रैली-स्टाइल डिजाइन के साथ बाइक का एयरोडायनामिक लुक बेहद आकर्षक है। इसमें वाइपर ग्रीन, मेटालिक ब्लू, पर्ल व्हाइट, Lightning Black और टर्न ब्रान्ज़ जैसे कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिन पर Apache Red Accents इसे और स्पोर्टी बनाते हैं।

राइडर कम्फर्ट को ध्यान में रखते हुए इसकी सीट हाइट और राइडिंग ट्रायएंगल को बैलेंस किया गया है, ताकि लंबी दूरी पर भी थकान महसूस न हो।

ये भी पढ़ें: Honda ने भारत में लॉन्च किया CB350C का Special Edition, मिलेगा शानदार रेट्रो डिजाइन, दमदार 348cc इंजन और स्मार्ट फीचर

एडवेंचर गियर और एक्सेसरीज़

TVS ने अपनी नई Apache RTX को सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि एक पूरा टूरिंग पैकेज बनाकर पेश किया है। कंपनी ने इसमें एडवेंचर लवर्स के लिए कई खास टूरिंग एक्सेसरीज़ जोड़ी हैं, जैसे Raised Front Beak, मजबूत Bash Plate, Knuckle Guards, USB चार्जर, और GIVI टूरिंग लगेज सिस्टम जिसमें क्विक-रिलीज पैनियर्स भी शामिल हैं। ये सभी एक्सेसरीज़ न केवल बाइक को प्रोटेक्शन देती हैं, बल्कि लंबे सफर में कम्फर्ट और यूज़फुलनेस भी बढ़ाती हैं।

वेरिएंट्स और उपलब्धता

TVS Motor ने भारतीय बाजार में अपनी एडवेंचर टूरर बाइक Apache RTX को तीन वेरिएंट्स और पांच आकर्षक रंगों में पेश किया है। यह बाइक जल्द ही देशभर के टीवीएस शोरूम्स में उपलब्ध होगी। Apache RTX, टीवीएस के नए Next-Gen RT-XD4 इंजन प्लेटफॉर्म पर आधारित पहली मोटरसाइकिल है, जिसे हाईवे टूरिंग के साथ-साथ ऑफ-रोड रोमांच को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।

यह बाइक सीधे तौर पर KTM 250 Adventure, Yezdi Adventure और Suzuki V-Strom SX जैसी बाइक्स को टक्कर देगी। ₹1.99 लाख की शुरुआती कीमत के साथ, टीवीएस ने RTX को एक बेहद प्रतिस्पर्धी प्राइस रेंज में लॉन्च किया है, जिससे यह युवा राइडर्स के लिए एक किफायती एडवेंचर विकल्प बन सकती है।

ये भी पढ़ें: इस फेस्टिव सीजन टाटा के गाड़ियों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट, Nexon, Altroz, Punch, Harrier और Safari पर 1.4 लाख रुपये तक का छूट

बता दें की कंपनी का लक्ष्य एडवेंचर मोटरसाइकिल के बढ़ते सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाना है और RTX इस दिशा में टीवीएस की सबसे दमदार शुरुआत कही जा सकती है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

2 thoughts on “TVS ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली एडवेंचर बाइक Apache RTX, मिलेगा 299cc इंजन, 4 राइड मोड और प्रीमियम फीचर

Comments are closed.