अंतरिक्ष में दिखा रहस्यमयी ‘Ring of Fire’, वैज्ञानिक बोले ब्रह्मांड में हो रहा बड़ा बदलाव

Mysterious glowing Ring of Fire in space, sparkling dust and ice particles orbiting a small icy celestial body
1 min read

Ring of Fire in Space: अंतरिक्ष में होने वाले बदलाव आम तौर पर करोड़ों सालों में दिखते हैं, लेकिन इस बार वैज्ञानिकों ने कुछ ऐसा देखा जो चौंकाने वाला है। ब्राजील के खगोलविदों की एक टीम ने शनि ग्रह से भी परे एक बर्फीली दुनिया के चारों ओर बन रही रिंग सिस्टम को रियल टाइम में देखा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह दृश्य अंतरिक्ष के इतिहास में एक बड़ी खोज साबित हो सकता है।

दरअसल, (2060) Chiron नाम की यह वस्तु लगभग 200 किलोमीटर चौड़ी है और सूर्य की परिक्रमा शनि और अरुण (Uranus) के बीच करती है। खास बात यह है कि इसके चारों ओर धूल और बर्फ के बैंड लगातार बनते हुए देखे गए हैं।

चिरोन के चारों ओर क्या हो रहा है?

वैज्ञानिकों के मुताबिक, चिरोन ग्रह के आसपास जो चमकदार बैंड (Ring of Fire in Space) दिखाई दे रहे हैं, वे अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुए हैं। माना जा रहा है कि ये बैंड मलबे और गैस के मिश्रण से धीरे-धीरे एक स्थायी वलय प्रणाली (Ring System) में बदल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: आज पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा 990 फीट चौड़ा एस्टेरॉइड 1997 QK1, रफ्तार इतनी तेज कि सुनकर रह जाएंगे हैरान

बता दें कि अंतरिक्ष में किसी ग्रह या खगोलीय वस्तु के चारों ओर रिंग बनने की यह प्रक्रिया बेहद दुर्लभ है और इसे इतने स्पष्ट रूप में पहले कभी नहीं देखा गया था। इस अध्ययन का नेतृत्व करने वाले खगोलशास्त्री क्रिस्टियन परेरा ने कहा कि यह खोज हमें याद दिलाती है कि हमारा सौरमंडल अब भी निरंतर बदल रहा है और नई खगोलीय घटनाएं होती रहती हैं।

क्या है चिरोन की खासियत?

चिरोन एक अनोखी खगोलीय वस्तु है, जो चट्टान, पानी की बर्फ और कार्बनिक यौगिकों से बनी है और “Centaurs” समूह से जुड़ी है — यानी यह न पूरी तरह धूमकेतु है और न ही क्षुद्रग्रह। बता दें कि यह हर 50 पृथ्वी वर्ष में सूर्य की परिक्रमा पूरी करता है।

कब हुई थी खोज?

वैज्ञानिकों ने इसे पहली बार 1977 में खोजा, और तब से कई बार इसकी चमक और हल्की पूंछ देखी गई, जो यह दर्शाती है कि यह समय-समय पर धूल और गैस अंतरिक्ष में छोड़ता रहता है। खास बात यह है कि 2023 के डेटा में चिरोन के चारों ओर 200 से 800 किलोमीटर तक फैली नई डिस्क जैसी संरचना देखी गई, जो पिछले एक दशक के भीतर बनी प्रतीत होती है और इसे देखकर वैज्ञानिकों को रिंग सिस्टम बनने की प्रक्रिया का दुर्लभ नजारा मिला है।

ये भी पढ़ें: ₹65,400 करोड़ में 1,100 फाइटर जेट इंजन खरीदेगा भारत, जानिए AMCA प्रोजेक्ट और 2035 तक IAF की खतरनाक प्लानिंग

क्या है इसके पीछे का रहस्य?

परेरा की टीम ने चिरोन से लगभग 1400 किलोमीटर दूर एक हल्की बाहरी संरचना (Ring of Fire in Space) देखी है, जो सामान्य “Roche Limit” से परे स्थित है, जहां से सामान्यतः पदार्थ एक नया चंद्रमा बना सकता है। यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों ने ऐसे क्षेत्र में किसी प्रकार के पदार्थ के संकेत देखे हैं।

इसके पीछे दो संभावनाएं बताई जा रही हैं पहली, चिरोन की सतह के नीचे मौजूद अस्थिर बर्फ फट गई और धूल-बर्फ अंतरिक्ष में फैलकर रिंग के रूप में जमा हो गई। दूसरी संभावना यह है कि चिरोन का कोई छोटा चंद्रमा टूटकर बिखर गया और उसके टुकड़े इसके भूमध्य रेखा के चारों ओर फैल गए।

ये भी पढ़ें: भारत की तेल कंपनियों को बड़ा झटका, रूस की प्रमुख तेल कंपनियों पर अमेरिका ने लगाए नए प्रतिबंध

परेरा के अनुसार दूसरी संभावना पिछले कुछ वर्षों में चिरोन की लगातार बढ़ती चमक को भी समझाने में मदद करती है, जिसे केवल धूमकेतु की गतिविधि से समझना कठिन था।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →