चक्रवाती तूफान मोंथा से मौसम ने ली करवट, अगले तीन दिन तक तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट

Cyclone MONTHA Impact
1 min read

Cyclone MONTHA Impact: मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवाती तूफान मोंथा के असर से उत्तर प्रदेश में 29 से 31 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। खास तौर पर दक्षिण-पूर्वी इलाकों जैसे प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली और भदोही में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। बता दें कि मंगलवार को ही यूपी के कई हिस्सों में मोंथा का असर देखने को मिला और कई जिलों में झमाझम बारिश दर्ज की गई।

दक्षिण-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना

मंगलवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों सोनभद्र और वाराणसी के साथ-साथ बुंदेलखंड के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, सोनभद्र में सबसे अधिक 65 मिमी, झांसी में 51 मिमी, और उरई में 48.2 मिमी बारिश हुई। गौरतलब है कि यह बारिश किसानों के लिए राहत के बजाय चिंता का सबब बन गई है क्योंकि इस समय खेतों में धान की फसल तैयार है।

Cyclone MONTHA Impact: अगले दो दिन रहिए सतर्क

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 28 अक्टूबर की सुबह तक मोंथा चक्रवात गंभीर रूप धारण कर चुका था। इसका असर (Cyclone MONTHA Impact) सबसे ज्यादा दक्षिणी यूपी और बिहार सीमा से सटे पूर्वांचल के जिलों में देखने को मिलेगा।

इन इलाकों में तेज हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि एक नवंबर से तापमान में दोबारा वृद्धि देखी जाएगी, यानी फिलहाल की बारिश अस्थायी रहेगी।

ये भी पढ़ें: आज़ादी के बाद पहली बार खुलेगा देश का प्राइवेट गोल्ड माइन, जानिए कहां से निकलेगा भारत का असली सोना

प्रदेश के कई जिलों में हुई इस बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। धान की फसल या तो कटकर खेतों में पड़ी है या कटाई के इंतजार में खड़ी है। ऐसे में बारिश से फसल के भीगने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। किसान अब नुकसान के डर से परेशान हैं और मौसम के स्थिर होने का इंतजार कर रहे हैं।

कैसे पड़ा मोंथा चक्रवात का ये नाम

हाल ही में सक्रिय हुवे Cyclone MONTHA को यह नाम थाईलैंड ने सुझाया है। दरअसल इसका उच्चारण ‘मॉन-था’ है, जिसका अर्थ ‘खुशबू’ होता है। इसे 26 अक्टूबर को भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आधिकारिक रूप से चक्रवाती तूफान घोषित किया था। वर्तमान में यह तूफान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल रहा है।

आने वाले दिनों में तेज बारिश और हवाओं का सिलसिला जारी रह सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहें और मौसम विभाग की अपडेट्स पर ध्यान दें।

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने किया 2025 का सबसे बड़ा खोज, धरती से थोड़ी ही दूर पर मिला 4 गुना बडा ‘दूसरा पृथ्वी’

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “चक्रवाती तूफान मोंथा से मौसम ने ली करवट, अगले तीन दिन तक तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट”

Comments are closed.