बलिया में शिक्षकों की भर्ती में बड़ा घोटाला, विभागीय अफसर समेत 16 पर FIR, लाखों रुपये लेकर दी फर्जी नियुक्ति पत्र

Ballia Teacher Recruitment Scam
1 min read

Ballia Teacher Recruitment Scam: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जहां बेसिक शिक्षा विभाग के तीन अधिकारियों समेत कुल 16 लोगों पर सरकारी शिक्षक नियुक्ति घोटाले का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने कई युवाओं को सरकारी एडेड जूनियर हाई स्कूल में स्थायी नौकरी का झांसा देकर उनसे लाखों रुपये वसूले और बाद में फर्जी नियुक्ति पत्र (fake appointment letters) थमा दिए।

Ballia Teacher Recruitment Scam: अधिकारियों ने नौकरी के नाम पर ठगे लाखों रुपये

बलिया जिले में शिक्षक भर्ती घोटाले का खुलासा होने के बाद अब शिकायत कर्ताओं ने पूरी कहानी सामने रखी है। दोकटी थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, अमरनाथ यादव (नगरा), शाहिद अंसारी (सिकंदरपुर) और सुनील तिवारी (रसड़ा) ने आरोप लगाया कि शिक्षा विभाग के अफसरों और स्कूल प्रबंधन ने उन्हें सरकारी शिक्षक की नौकरी का झांसा देकर ठगा।

ये भी पढ़ें: बढ़ने लगा बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना में मौत का आंकड़ा, घायलों की संख्या 20 पार

शिकायत में कहा गया कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दुर्गा प्रसाद सिंह, जयराम पाल, यशवंत सिंह, स्कूल मैनेजर रामा तिवारी, प्रिंसिपल अजय कुमार साह और चेयरमैन आनंद प्रकाश तिवारी ने मिलकर यह साजिश रची। बताया गया कि उन्होंने शाहिद अंसारी से ₹25 लाख, सुनील तिवारी से ₹31 लाख, और अमरनाथ यादव से ₹39.5 लाख की मोटी रकम वसूली।

इसके बदले उन्हें कन्या जूनियर हाई स्कूल (लालगंज) और राष्ट्रपूर्व माध्यमिक विद्यालय (लुटईपुर बहुआरा) में नियुक्ति देने का वादा किया गया, लेकिन बाद में पता चला कि ये सभी फर्जी नियुक्तियां थीं।

रकम लौटाने की मांग पर मिला धोखा और धमकी, पुलिस ने 1 आरोपी को भेजा जेल

जब पीड़ितों ने अपनी रकम वापस मांगनी चाही, तो मामला और उलझ गया। स्कूल के चेयरमैन आनंद प्रकाश तिवारी ने उन्हें कुछ चेक थमाए, लेकिन वे सभी बाउंस हो गए। बताया जा रहा है कि जब पीड़ितों ने दोबारा पैसे की मांग की, तो उन्हें धमकाया और गाली-गलौज भी की गई। इस बीच, उत्तर प्रदेश पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी रुपेश कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश अभी जारी है।

ये भी पढ़ें: बड़े भाई की मौत के बाद राजेश ने खुद को गोली मार कर की खुदखुसी, बोला “बर्दाश्त नहीं हो रही भाई की मौत”

अधिकारियों के मुताबिक, इस घोटाले में शामिल लोगों पर भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक विश्वासघात और धमकी देने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।

शिक्षा विभाग पर उठे सवाल

Ballia Teacher Recruitment Scam मामले ने बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बता दें कि सरकारी नौकरी की उम्मीद में कई युवा इस तरह के फर्जी जाल में फंस जाते हैं। फिलहाल उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से जांच जारी है और पीड़ितों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया गया है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →