Bilaspur Train Accident: बढ़ने लगा बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना में मौत का आंकड़ा, घायलों की संख्या 20 पार

Bilaspur Train Accident Update: बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना में अब तक 11 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
1 min read

Bilaspur Train Accident Update: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार दोपहर करीब चार बजे एक दिल दहला देने वाला ट्रेन दुर्घटना हुआ। एक लोकल MEMU ट्रेन ने स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी (Goods Train) से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन के डिब्बे चकनाचूर हो गए। अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा यात्री घायल बताए जा रहे हैं। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, जबकि रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी वहां डटे हुए हैं।

कैसे हुआ ये Bilaspur Train Accident?

Bilaspur Train Accident Update में जो जानकारी सामने आई है ऊसके मुताबिक बिलासपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक MEMU लोकल ट्रेन अपनी तय रफ्तार से आगे बढ़ रही थी। जिसकी अचानक, सामने खड़ी मालगाड़ी से उसकी टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन की पहली और आखिरी बोगी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ये भी पढ़ें: शादी में हेलीकॉप्टर से एंट्री का है सपना? जानिए कितना आएगा खर्च, एक घंटे का किराया और जरूरी परमिशन

जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोच के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने जोरदार धमाका सुना और तुरंत मौके पर दौड़ पड़े। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना उस समय हुआ जब दोपहर का ट्रैफिक पीक पर था, यानी कई ट्रेनें एक साथ ट्रैक पर थीं।

Bilaspur Train Accident Update: बढ़ने लगी मरने वालों की संख्या बढ़ी

शुरुआत में 5 मौतों की पुष्टि हुई थी, लेकिन ताजा जानकारी (Bilaspur Train Accident Update) के मुताबिक देर शाम तक यह आंकड़ा 11 तक पहुंच गया। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। अस्पतालों में घटना वाले दिन से ही भीड़ लगी हुई है और डॉक्टर लगातार इलाज में जुटे हैं। कुछ प्रमुख मृतकों में गीता देबनाथ (30), संतोष हंसराज (60), सोनी यादव (25), रश्मि राज (34), तुलाराम अग्रवाल (60) जैसे नाम शामिल हैं।

सीएम विष्णु देव साय का मुआवजा ऐलान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना पर गहरा शोक जताया है।
उन्होंने कहा,

“यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। राज्य सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है।”

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भीषण टक्कर, 6 की मौत

सीएम ने घोषणा किया है कि

  • मृतकों के परिजनों को ₹5 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।
  • गंभीर घायलों को ₹50 हजार रुपये और
  • उनका मुफ्त इलाज कराया जाएगा।

रेलवे मंत्रालय ने भी ₹10 लाख रुपये तक की मदद का ऐलान किया है।

हादसे की जांच शुरू, रेलवे सुरक्षा पर उठे सवाल

रेलवे के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और कोचों से यात्रियों को निकालने का काम देर रात तक चलता रहा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह ट्रेन दुर्घटना हुआ कैसे? क्या यह सिग्नल फेलियर (Signal Failure) था या किसी मानव त्रुटि (Human Error) का नतीजा? फिलहाल जांच जारी है, लेकिन बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना ने एक बार फिर रेल सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: उड़ान भरते ही आग की लपटों में घिरा विमान, 7 की मौत, कई घायल

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →