12 साल बाद बना महाशुभ संयोग, 2 जनवरी से 3 राशियों की चमकेगी किस्मत

Gajkesari Yog 2026: 12 साल बाद बना महाशुभ गजकेसरी योग, जानें कीन राशियों की चमक सकती है किस्मत
1 min read

Gajkesari Yog 2026: साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय नजरिए से बेहद खास होने जा रही है। नए साल के पहले ही सप्ताह में ऐसा दुर्लभ योग बन रहा है, जो कई राशियों के जीवन की दिशा बदल सकता है। खास बात है कि 12 वर्षों बाद बन रहा गजकेसरी योग 2026 धन, करियर और मान-सम्मान के नए दरवाजे खोल सकता है। हालांकि इसका पूरा लाभ कुछ चुनिंदा राशियों को ही मिलने वाला है।

क्यों माना जा रहा है 2026 का गजकेसरी योग इतना खास?

2 जनवरी 2026 को गुरु (बृहस्पति) और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। यह योग मिथुन राशि में बन रहा है, जो इसे और भी प्रभावशाली बनाता है। ज्योतिष शास्त्र में गजकेसरी योग को बुद्धि, वैभव, धन, यश और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना गया है। यह शुभ संयोग पूरे 12 वर्षों बाद बन रहा है, इसलिए इसके प्रभाव को सामान्य नहीं माना जा रहा।

गजकेसरी योग के फायदे

ज्योतिष में गजकेसरी योग को बुद्धि, धन, वैभव, मान-सम्मान और प्रतिष्ठा का मजबूत कारक माना जाता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति की सोच तेज होती है, याददाश्त मजबूत होती है और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलते हैं। आर्थिक रूप से यह योग धन, संपत्ति, घर और वाहन के सुख का संकेत देता है।

वहीं करियर और व्यापार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं, खासकर राजनीति, प्रशासन, शिक्षा और बैंकिंग जैसे क्षेत्रों में। समाज में पहचान बढ़ती है, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास मजबूत होता है और व्यक्ति निडर होकर फैसले लेने लगता है।

ये भी पढ़ें: 2026 में इन 5 राशियों की पलट जाएगी किस्मत, पैसा, प्रमोशन और बड़ी सफलता का योग

हालांकि यह योग तभी ज्यादा फल देता है जब कुंडली में गुरु और चंद्रमा केंद्र भावों यानी पहले, चौथे, सातवें या दसवें भाव में हों, जबकि छठे भाव में बनने पर इसका असर कमजोर या नकारात्मक भी हो सकता है। यही वजह है कि गजकेसरी योग का असर हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता और सही परिणाम जानने के लिए कुंडली का विश्लेषण जरूरी माना जाता है।

किन राशियों के लिए लाभदायक होगा Gajkesari Yog 2026

बता दें की जिन राशियों पर गजकेसरी योग शुभ स्थिति में बनेगा, उनके जीवन में आर्थिक मजबूती, करियर ग्रोथ और मानसिक संतुलन देखने को मिल सकता है। इन राशियों में शामिल हैं:

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग अत्यंत लाभकारी साबित हो सकता है। यह योग आपकी कुंडली के धन और वाणी भाव में बन रहा है, जो आर्थिक दृष्टि से काफी शुभ माना जाता है। हालांकि मेहनत जरूरी रहेगी, लेकिन आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पहले किए गए निवेश से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है।

नौकरीपेशा लोगों की वाणी और संवाद कौशल में निखार आएगा, जिससे पदोन्नति या प्रशंसा मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय सौदे पक्के होने और मुनाफा बढ़ने का संकेत देता है। पारिवारिक जीवन में भी सुख-शांति बनी रहेगी और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

ये भी पढ़ें: नए साल की शुरुआत के साथ बड़ा झटका, LPG सिलेंडर महंगा, कारों के दाम बढ़े…

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह गजकेसरी योग (Gajkesari Yog 2026) दशम भाव, यानी कर्म और करियर के स्थान पर बन रहा है। यह योग कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां दिला सकता है। नौकरी में प्रमोशन, नई जिम्मेदारियां या मनचाहा ट्रांसफर संभव है। खास बात है कि सरकारी सेवा, शिक्षा, प्रबंधन या तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।

वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। मेहनत का पूरा फल मिलने से आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। यह समय नई योजनाओं की शुरुआत के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए गजकेसरी योग पंचम भाव में बन रहा है, जो बुद्धि, शिक्षा, संतान और रचनात्मकता से जुड़ा होता है। इस योग के प्रभाव से विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम आने के संकेत हैं।

लेखन, कला, मीडिया, डिजिटल और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को पहचान और नए अवसर मिल सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी और मानसिक संतुलन मजबूत होगा।

ये भी पढ़ें: 2026 में 13 बार पड़ेगी पूर्णिमा, अधिमास से बना दुर्लभ योग, जानें सभी तिथियां और महत्व

गजकेसरी योग के प्रभाव को बढ़ाने के लिए क्या करें?

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गजकेसरी योग के प्रभाव को और मजबूत करने के लिए चंद्रमा को मजबूत रखना जरूरी होता है। इसके लिए सोमवार को दूध या चावल का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा शिव पूजा, चंद्र मंत्र का जाप और मानसिक शांति से जुड़े कार्य भी इस योग के असर को बढ़ा सकते हैं। हालांकि कोई भी उपाय करने से पहले कुंडली की स्थिति देखना बेहतर होता है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →