29 साल बाद Border 2 के गाने पर भावुक हुवा देश, अरिजीत सिंह और सोनू निगम के इस गाने में आज भी वही मिठास

Border 2 Song Ghar Kab Aaoge Audio Released
1 min read

Border 2 Song Ghar Kab Aaoge: 1997 में देशभक्ति की भावना को आवाज़ देने वाला गाना ‘घर कब आओगे’ अब एक बार फिर नए अंदाज़ में लौट आया है। खास बात है कि इस बार गाने में सिर्फ एक नहीं, बल्कि चार दिग्गज गायकों की आवाज़ सुनाई दे रही है। हालाकी मूल गाने की आत्मा को जरा भी नहीं छेड़ा गया है, लेकिन इसमें आज के सैनिकों और उनके परिवारों की नई कहानियां जोड़ी गई हैं।

29 साल बाद ‘घर कब आओगे’ की भावुक वापसी

बता दें कि साल 1997 में जे.पी. दत्ता की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर से जुड़ा भावुक गीत ‘घर कब आओगे’ अब पूरे 29 साल बाद फिर लौट आया है। उस दौर में जावेद अख्तर के लिखे बोल, अनु मलिक का संगीत और सोनू निगम व रूप कुमार राठौड़ की आवाज़ ने इस गाने को अमर बना दिया था।

अब इस गीत को फिल्म बॉर्डर 2 के लिए नए अंदाज़ में पेश किया गया है। हालाकी इसकी भावना को जस का तस रखा गया है, लेकिन इसमें आज के दौर के जवानों और उनके परिवारों की तड़प और इंतजार की कहानियां भी जोड़ी गई हैं।

ये भी पढ़ें: रणवीर संग 20 साल की सारा का रोमांस देख भड़के लोग, जानें धुरंधर की कास्टिंग पर मेकर्स की सफाई

इस बार सोनू निगम के साथ अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और दिलजीत दोसांझ की आवाज़ें भी सुनने को मिलती हैं, जिससे गाना और ज्यादा भावनात्मक हो जाता है। नए संस्करण में अतिरिक्त बोल मनोज मुंतशिर शुक्ला ने लिखे हैं और संगीत की जिम्मेदारी मिथुन ने संभाली है, यही वजह है कि यह गीत पुराने श्रोताओं को बीते दिनों में ले जाता है और नई पीढ़ी के दिल को भी तुरंत छू लेता है।

लोंगेवाला-तनोट में लॉन्च हुआ Border 2 Song Ghar Kab Aaoge

राजस्थान के लोंगेवाला-तनोट, जैसलमेर में बॉर्डर 2 के गाने ‘घर कब आओगे’ का भव्य लॉन्च किया गया, जहां माहौल पूरी तरह देशभक्ति और जज़्बातों से भरा नजर आया। बता दें कि यही इलाका 1971 की जंग और फिल्म बॉर्डर से जुड़ा ऐतिहासिक स्थान माना जाता है, इसलिए इस गाने का यहां लॉन्च होना अपने आप में खास रहा।

इस मौके पर प्रोड्यूसर निधि दत्ता ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि इस गाने को बदलने के लिए नहीं, बल्कि आज के सैनिकों और उनके परिवारों की नई कहानियों को जोड़ने के लिए दोबारा तैयार किया गया है। उनके मुताबिक, भावनाएं वही पुरानी हैं, बस उन्हें महसूस करने वाले किरदार नए हैं, जो इस गाने को और भी ज्यादा दिल से जोड़ देता है।

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ में जयदीप अहलावत की एंट्री, फिल्म में दिखेगा नया ट्विस्ट

Border 2 की कहानी और दमदार स्टारकास्ट

Border 2 साल 1997 में आई आइकॉनिक वॉर ड्रामा फिल्म बॉर्डर का दूसरा भाग है, जिसने देशभक्ति की भावना को नए स्तर पर पहुंचाया था। इस बार फिल्म की कमान निर्देशक अनुराग सिंह के हाथ में है, जिन्होंने इससे पहले केसरी और पंजाब 1984 जैसी चर्चित फिल्में बनाई हैं।

फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, जो कहानी को और दमदार बनाएंगे। हालाकी सिर्फ लीड कास्ट ही नहीं, बल्कि सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा जैसी मजबूत सपोर्टिंग कास्ट भी फिल्म को भावनात्मक गहराई देती नजर आएगी, जिससे दर्शकों को एक बार फिर देशभक्ति से जुड़ा मजबूत सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है।

कब रिलीज होगी Border 2?

बता दें कि बहुप्रतीक्षित फिल्म बॉर्डर 2 को गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत कर रही है, जो जे.पी. दत्ता की जे.पी. फिल्म्स के साथ मिलकर बनाई गई है। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता हैं। हालाकी फिल्म का इंतजार लंबा रहा है, लेकिन अब दर्शकों के लिए खुशखबरी है क्योंकि Border 2, 23 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

ये भी पढ़ें: नए साल के जश्न के बीच Arjun Bijlani पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार में पसरा मातम 

गौरतलब है कि ‘घर कब आओगे’ गाने की रिलीज के बाद से ही फिल्म को लेकर माहौल बन चुका है और माना जा रहा है कि बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत कर सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp