नए साल के जश्न के बीच Arjun Bijlani पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार में पसरा मातम

Arjun Bijlani Sasur Nidhan: अर्जुन बिजलानी पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार में पसरा मातम
1 min read

Arjun Bijlani Sasur Nidhan: पूरी दुनिया में जहां आज नए साल 2026 का जश्न मनाया जा रहा है, वहीं टीवी और ओटीटी की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बता दें की इस उत्साह भरे मौके पर मशहूर टीवी एक्टर और Ride And Fall Season 1 के विनर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) के घर मातम छा गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता की पत्नी नेहा स्वामी के पिता राकेश चंद्र स्वामी का 73 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह खबर सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

Arjun Bijlani Sasur Nidhan: अचानक बिगड़ी तबीयत और चली गई जान

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक राकेश चंद्र स्वामी पूरी तरह स्वस्थ थे और देहांत से कुछ समय पहले उन्होंने परिवार के साथ आराम से खाना भी खाया था, लेकिन इसके कुछ ही देर बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

ये भी पढ़ें: मुंबई में बड़ा हादसा, शराबी ड्राइवर ने मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचीं नोरा फतेही

हालात गंभीर होते देख उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को नेहा स्वामी के पिता को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था और हालत नाजुक होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया।

हालांकि डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद गुरुवार सुबह 1 जनवरी 2026 को उन्होंने अंतिम सांस ली (Arjun Bijlani Sasur Nidhan) और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई।

कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?

बता दें कि परिवार के एक करीबी सदस्य ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि राकेश चंद्र स्वामी का अंतिम संस्कार आज 1 जनवरी 2026 की शाम को किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: 60 करोड़ के धोखाधड़ी केस में फंसी शिल्पा शेट्टी, एक्ट्रेस ने रिपोर्ट को बताया निराधार

यह अंतिम विदाई मुंबई के ओशिवारा इलाके में स्थित हिंदू श्मशान भूमि में होगी, जहां परिवार की मौजूदगी में सभी अंतिम संस्कार की रस्में पूरी की जाएंगी। इस दौरान परिवार के बेहद करीबी लोग और टीवी व फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ दोस्त भी शामिल होने की उम्मीद है, जो दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

Arjun Bijlani के लिए पिता समान थे ससुर

बता दें कि अर्जुन बिजलानी अपने ससुर से सिर्फ रिश्ते में नहीं बल्कि दिल से भी बेहद जुड़े हुए थे। दरसल अर्जुन ने महज 19 साल की उम्र में अपने पिता को खो दिया था, ऐसे में शादी के बाद उन्होंने अपने ससुर राकेश स्वामी में ही पिता की छवि देखी और वही रिश्ता निभाया।

कई बार वह उनके साथ पारिवारिक तस्वीरें साझा करते नजर आए, जो उनके गहरे लगाव को साफ दिखाता था। अब नए साल के पहले ही दिन उनका इस तरह अचानक चले जाना अर्जुन और पूरे परिवार के लिए बड़ा झटका बन गया है।

ये भी पढ़ें: रणवीर संग 20 साल की सारा का रोमांस देख भड़के लोग, जानें धुरंधर की कास्टिंग पर मेकर्स की सफाई

हालाकी अभी तक Arjun Bijlani या नेहा स्वामी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस और टीवी जगत के सितारे लगातार उन्हें हिम्मत और सहारा देने वाले संदेश भेज रहे हैं, जिससे नए साल की शुरुआत हर किसी के लिए भावुक कर देने वाली बन गई है।

हमारी संवेदनाएं: जय जगदंबा न्यूज परिवार की ओर से अर्जुन बिजलानी और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं। इस मुश्किल समय में ईश्वर उन्हें संबल दे।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →