मजेदार किस्से और नए ट्विस्ट के साथ आ रहा है पंचायत सीजन 5, जानें रिलीज़ डेट, प्लेटफॉर्म और कास्ट

Panchayat Season 5 Release Date, Cast, Platform
1 min read

Panchayat Season 5 Release Timeline: पंचायत ने अपने चार सीज़न के दौरान दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। हालाकी, यह शो हाई-ड्रामा या लगातार ट्विस्ट पर निर्भर नहीं है, लेकिन इसकी सादगी, ह्यूमर और गाँव की रोज़मर्रा की कहानी लोगों को बार-बार खींचती है। बता दें की फुलेरा गाँव की नई कहानियाँ और सचिव जी के भविष्य की राह अब पंचायत सीजन 5 में दर्शकों का इंतजार कर रही है।

Panchayat Season 5 में क्या देखने को मिलेगा

पंचायत के चौथे सीजन में फुलेरा गांव की राजनीति और रिश्तों में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां प्रधान चुनाव में मनजू देवी की हार हुई और क्रांति देवी ने नई प्रधान की जिम्मेदारी संभाली, वहीं सचिव जी ने कैट परीक्षा पास कर यह दिखा दिया कि उनकी मेहनत रंग लाई है, हालांकि अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वे फुलेरा छोड़कर आगे बढ़ेंगे या इसी गांव को अपना भविष्य बनाएंगे।

ये भी पढ़ें: क्या पवन सिंह ने कर ली तीसरी शादी? महिमा सिंह की मांग देख फैंस हुए हैरान

इस सीजन में सचिव जी और रिंकी के बीच रिश्ते की हल्की सी शुरुआत का संकेत मिला, और अब पंचायत सीजन 5 में कहानी इसी मोड़ से आगे बढ़ती दिखेगी, जहां सचिव जी का अगला फैसला पूरे गांव की दिशा बदल सकता है।

साथ ही क्रांति देवी को प्रधान के तौर पर राजनीति, जिम्मेदारियों और विरोध का सामना करते हुए देखा जाएगा, जिससे कहानी में हल्का तनाव भी होगा और वही सादगी भरा हास्य भी, जो पंचायत को इतना खास बनाता है।

फुलेरा में पुराने चेहरों की वापसी और कहानी में नए मोड़

बता दें की Panchayat Season 5 साल 2026 में अमेज़न प्राइम वीडियो पर आने की संभावना है और इसमें फुलेरा के वही चहेते किरदार एक बार फिर नजर आएंगे, जिनमें सचिव जी के रोल में जितेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सान्विका, फैसल मलिक और चंदन रॉय शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 की नीलम गिरी संग खेसारी का भोजपुरी गाना बुलबुल हुवा रिलीज, घंटों में आए लाखों व्यूज

खास बात है की पुराने चेहरों के साथ इस बार कहानी में नए ट्विस्ट और ताज़ा बदलाव देखने को मिलेंगे, जो दर्शकों को अंत तक जोड़े रखेंगे। गौरतलब है की क्रांति देवी के प्रधान बनने के बाद गांव की राजनीति में नई नीतियां, नई चुनौतियां और ढेर सारा हल्का-फुल्का हास्य देखने को मिलेगा, वहीं सचिव जी और रिंकी के रिश्ते में भी भावनात्मक बदलाव की झलक मिल सकती है।

Panchayat Season 5 Release Date

हालाकी अभी रिलीज़ की पक्की तारीख (Panchayat Season 5 Release Date) सामने नहीं आई है, लेकिन फुलेरा की सादगी, अपनापन और ह्यूमर के चलते दर्शक इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: रणवीर संग 20 साल की सारा का रोमांस देख भड़के लोग, जानें धुरंधर की कास्टिंग पर मेकर्स की सफाई

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →