बिहार में महिलाओं को बड़ी सौगात, अब 7% ब्याज़ पर मिलेगा 10 लाख तक का लोन, जानिए पूरी योजना
Bihar Jeevika Didi Loan Scheme 2026: बिहार में महिलाओं के लिए रोजगार और आत्मनिर्भरता की राह अब और आसान होने वाली है। नीतीश सरकार ने जीविका दीदियों के लिए एक ऐसी योजना की घोषणा की है, जिससे वे छोटे कामों तक सीमित न रहकर बड़े स्तर पर व्यवसाय शुरू कर सकेंगी। खास बात है की इस योजना में महिलाओं को 10 लाख रुपये तक का लोन सिर्फ 7% ब्याज दर पर मिलेगा। आइए जानते हैं इस योजना की पूरी जानकारी, पात्रता और कैसे मिलेगा लाभ।
जीविका दीदियों को मिलेगा 10 लाख का लोन, वो भी कम ब्याज पर
बता दें की बिहार सरकार लगातार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य की जीविका दीदियां जो बड़ा रोजगार या व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, उन्हें बैंकों के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: बक्सर में नवविवाहिता की रहस्यमयी मौत, गर्दन पर मिले रस्सी के निशान, पति गिरफ्तार
क्या है जीविका दीदी लोन योजना?
इस योजना (Bihar Jeevika Didi Loan Scheme 2026) का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना है। सरकार चाहती है कि महिलाएं सिर्फ छोटे घरेलू कामों तक सीमित न रहें, बल्कि डेयरी, फूड प्रोसेसिंग, सिलाई यूनिट, रिटेल स्टोर, कृषि आधारित उद्योग जैसे बड़े व्यवसाय शुरू करें।
खास बात है की इस लोन पर केवल 7 प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा, जो बाजार दर से काफी कम है। इससे महिलाओं पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।
पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ
मंत्री श्रवण कुमार ने साफ कहा कि,
इस योजना का लाभ “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर दिया जाएगा। यानी जो महिलाएं पहले आवेदन करेंगी, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी।
हालाकी सरकार का दावा है कि जितनी भी योग्य महिलाएं होंगी, उन्हें इस योजना से जोड़ने की पूरी कोशिश की जाएगी।
ये भी पढ़ें: बिहार में विकास का नया अध्याय, गंगा किनारे दिखेगा आधुनिकता और परंपरा का संगम
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से मिलेगा अतिरिक्त लाभ
गौरतलब है की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत पहले ही कई महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेजी जा चुकी है। अब सरकार इसकी समीक्षा कर रही है।
रोजगार शुरू करने पर मिलेंगे 2 लाख रुपये
समीक्षा में जिन महिलाओं ने वास्तव में अपना रोजगार शुरू कर दिया है, उन्हें आगे 2 लाख रुपये की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे महिलाएं अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकेंगी और अधिक लोगों को रोजगार दे पाएंगी।
तकनीकी कारणों से रुका पैसा भी मिलेगा
मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन महिलाओं के खातों में तकनीकी या कागजी कमी के कारण 10 हजार रुपये अब तक नहीं पहुंचे हैं, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
दस्तावेज पूरे होते ही होगा ट्रांसफर
जैसे ही जरूरी दस्तावेज पूरे होंगे, उनके खाते में राशि सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे किसी भी पात्र महिला को योजना से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: बिहार सरकार का 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, महिलाओं के लिए कई बड़े ऐलान
बिहार बना महिला सशक्तिकरण में मिसाल
श्रवण कुमार ने कहा कि,
बिहार देश का पहला राज्य है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं को संगठित कर बड़े स्तर पर रोजगार देने की ठोस पहल शुरू की। जीविका समूहों के माध्यम से लाखों महिलाएं आज आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। अब यह नई योजना महिलाओं को छोटे रोजगार से बड़े उद्यमी बनने का मौका देगी।
योजना के फायदे
- महिलाओं को कम ब्याज पर बड़ा लोन
- स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा
- ग्रामीण इलाकों में नए रोजगार
- महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत
- बिहार में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
कुल मिलाकर, Bihar Jeevika Didi Loan Scheme 2026 महिलाओं के लिए एक बड़ा अवसर है। अगर आप भी जीविका दीदी हैं और अपना व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, तो यह योजना आपके सपनों को उड़ान दे सकती है। सही समय पर आवेदन कर इस सरकारी मदद का पूरा लाभ उठाएं।
