महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का विमान हादसे में निधन, बारामती एयरपोर्ट पर क्रैश के बाद मची अफरा-तफरी

Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Plane Crash at Baramati Airport
1 min read

Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र की राजनीति से आज एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का 28 जनवरी 2026 की सुबह एक दर्दनाक विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब उनका चार्टर विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग की कोशिश कर रहा था।

हादसा इतना भीषण था कि विमान में सवार कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच सका। यह दुर्घटना ऐसे समय हुई है, जब अजित पवार को उसी दिन बारामती में कई अहम राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल होना था।

कैसे हुआ अजित पवार का विमान हादसा?

बता दें कि 28 जनवरी 2026 की सुबह करीब साढ़े आठ बजे यह दर्दनाक हादसा हुआ, जब अजित पवार जिस चार्टर विमान में सवार थे, वह मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुआ था। विमान को सुबह सात बजे उड़ान भरनी थी और सात बजकर चालीस मिनट पर बारामती हवाई अड्डे पर उतरना था, लेकिन लैंडिंग के दौरान अचानक विमान का संतुलन बिगड़ गया।

ये भी पढ़ें: बिहार में आधी रात बड़ा रेल हादसा, नदी में गिरे मालगाड़ी के डब्बे, दिल्ली-हावड़ा रूट ठप

हालाकी पायलट ने आपात नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश की, मगर रनवे पर ही विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टकराते ही विमान में आग भड़क उठी और कुछ ही मिनटों में वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

किस कंपनी का था दुर्घटनाग्रस्त विमान?

जिस विमान के साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ, वह वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (VSR Ventures Pvt. Ltd.) कंपनी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह एक बॉम्बार्डियर लियरजेट 45XR मॉडल का विमान था, जिसे साल 2010 में बनाया गया था। विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VT-SSK दर्ज था और कंपनी के मालिक के तौर पर वीके सिंह का नाम सामने आ रहा है।

बता दें कि यह विमान आमतौर पर बिजनेस और वीआईपी यात्राओं के लिए इस्तेमाल किया जाता था और इससे पहले भी कई हाई-प्रोफाइल यात्राएं पूरी कर चुका था, जिस वजह से अब इस हादसे को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा, बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में भीषण टक्कर, 6 की मौत

विमान में कौन-कौन थे सवार?

रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस समय यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस वक्त विमान में कुल पाँच लोग सवार थे। इनमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल थे, जो इस यात्रा पर अपने कार्यक्रमों के लिए जा रहे थे। उनके साथ एक व्यक्तिगत सुरक्षा अधिकारी, एक विमान परिचारक, विमान के मुख्य पायलट (पायलट-इन-कमांड) और सह-पायलट मौजूद थे।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसा इतना भयावह था कि विमान में सवार किसी भी व्यक्ति को बचाया नहीं जा सका। हालाकी सुरक्षा अधिकारी का नाम अभी आधिकारिक पुष्टि के बाद ही सामने आएगा, लेकिन इस दुर्घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है।

विमान हादसे के बाद हड़कंप, जांच एजेंसियां सक्रिय

हादसे के तुरंत बाद बारामती हवाई अड्डे को पूरी तरह बंद कर दिया गया और हालात संभालने के लिए दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सामने आए वीडियो में विमान के टुकड़े चारों ओर बिखरे हुए दिखे, वहीं आग की ऊंची-ऊंची लपटें हादसे की भयावहता बयां कर रही थीं। इस दुर्घटना के बाद जांच की मांग तेज हो गई है।

नागपुर से कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नितीन राऊत ने इसे बेहद गंभीर मामला बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि, वीआईपी विमान दुर्घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और पूरे तंत्र की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: बक्सर में रफ्तार का कहर! आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, 3 की मौत, 2 लड़ रहे जिंदगी की जंग

सूत्रों के मुताबिक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की टीम घटनास्थल पर पहुंच रही है, जबकि विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो औपचारिक जांच करेगा और ब्लैक बॉक्स की तलाश जारी है। उधर, अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है।

कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसे अपूरणीय क्षति बताया है, वहीं प्रधानमंत्री कार्यालय और राज्यपाल की ओर से भी शोक संदेश जारी होने की जानकारी सामने आई है।

Jai Jagdamba News Whatsapp