अफगानिस्तान में आया भयंकर भूकंप, पाकिस्तान से लेकर दिल्ली NCR तक हिली धरती, 622 लोगों की मौत

Afghanistan Earthquake 2025 Strong and shallow M6.0 earthquake hits Hindu Kush region
1 min read

Afghanistan Earthquake: अफगानिस्तान एक बार फिर प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहा है। देर रात देश के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में आए भीषण भूकंप ने भारी तबाही मचाई। झटके इतने तेज थे कि देखते ही देखते सैकड़ों घर मलबे में तब्दील हो गए। आपको बता दें कि इस भूकंप की वजह से अब तक 622 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 1,500 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं, पाकिस्तान और भारत में भी इसके झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

Afghanistan Earthquake: 622 मौतें और 1,500 से ज्यादा घायल?

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई। खास बात यह है कि यह भूकंप रविवार और सोमवार की आधी रात करीब 12:47 बजे आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद से 27 किलोमीटर दूर, जमीन के 8 किलोमीटर नीचे था।

Afghanistan के नांगरहार जन स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता नकीबुल्लाह रहीमी ने इस भीषण भूकंप की पुष्टि की। शुरुआती खबरों में केवल 9 मौतों और 15 घायलों की सूचना थी, लेकिन हालात बिगड़ते चले गए और अब मौत का आंकड़ा 622 तक पहुंच गया है। अफगानिस्तान स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता शराफत जमन ने बताया कि:

मरने वालों और घायलों की संख्या और भी बढ़ सकती है। हालांकि, प्रभावित इलाकों तक पहुंचना बेहद मुश्किल है। कई गांव पूरी तरह तबाह हो चुके हैं और राहत-बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। Afghanistan सरकार और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

बता दें की घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हालांकि, वहां की मौजूदा राजनीतिक और आर्थिक स्थिति बचाव कार्य को और कठिन बना रही है।

दिल्ली NCR तक हिले लोग

Afghanistan Earthquake Strong and shallow Magnitude 6.0 hits Hindu Kush region

गौरतलब है कि इस भीषण भूकंप के झटके सिर्फ अफगानिस्तान तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इसका असर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में भी देखा गया। इसके अलावा भारत की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में भी देर रात लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि भारत में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

क्यों आता है भूकंप?

आपको बता दें कि अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र दुनिया के सबसे भूकंपीय रूप से सक्रिय इलाकों में से एक है। यहां भारतीय प्लेट और यूरोशियन प्लेट लगातार खिसकती रहती हैं, जिसकी वजह से अक्सर भूकंप आते रहते हैं। खास बात यह है कि इस महीने की शुरुआत में भी इस इलाके में दो बार भूकंप आया था। 2 अगस्त को 5.5 तीव्रता और 6 अगस्त को 4.2 तीव्रता वाले झटके महसूस किए गए थे।

लिहाजा Afghanistan में आया यह भीषण भूकंप एक बार फिर इस बात की याद दिलाता है कि यह इलाका प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। खबर लिखे जाने तक भूकंप से मरने वाले लोगों की संख्या 622 बताई जा रही है जबकि हजारों लोग बेघर हो गए हैं। लेकिन ये आकड़ें आभि बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

और पढ़ें…

LPG Gas Price: एक बार फिर घटे गैस सिलेंडर के दाम, जानिए 1 सितंबर से कितनी चुकानी होगी कीमत

भारत में दौड़ेगी Japan की E10 Shinkansen, जापान करेगा $67 बिलियन का इन्वेस्टमेंट; मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली सबसे बड़ी अपडेट

Vaishno Devi Landslide: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश ने मचाई तबाही, कटरा मार्ग पर भूस्खलन से 31 की मौत, 23 घायल; राहत और बचाव जारी

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →